herzindagi
christmas carnivals in delhi

क्रिसमस कार्निवल का मजा लेना है तो इन जगहों पर 25 दिसंबर को जरूर पहुचें

दिल्ली के आस-पास या दिल्ली में रहती है तो इस क्रिसमस को इन क्रिसमस कार्निवल जगहों पर खूब मस्ती कर सकती है आप 
Editorial
Updated:- 2019-12-12, 17:13 IST

क्रिसमस का दिन पास पर आ रहा है। ऐसे में सभी तैयार रहते हैं कि इस क्रिसमस को कहां जाएं। खास कर ऐसी जगहों को तलाशने में महिलाएं अक्सर पीछे रह जाती है। लेकिन अब आपको क्रिसमस में मौज-मस्ती के लिए इधर-उधर जाने की जरूत नहीं है। अगर आप दिल्ली के आस-पास या दिल्ली में रहती है तो इस क्रिसमस को इन क्रिसमस कार्निवल जगहों पर खूब मस्ती कर सकती है। साथ ही आपको खाने-पीने और आकर्षण चीजे देखने को मिल सकती है। तो फिर देर किस बात की है, आप अभी ही इन जगहों को नोट कर ले- 

इसे भी पढ़ें: विराट-अनुष्का की तरह भूटान के इन जगहों की यात्रा सिर्फ 10 हजार में कर सकती हैं आप भी

1- अक्षरा थियेटर, बाबा खड़ग सिंह मार्ग

christmas carnivals taking place in delhi inside

अगर आपको इस क्रिसमस अपने फैमली के साथ खूब मस्ती करना है तो 25 दिसम्बर को बाबा खड़क सिंह मार्ग स्तिथ अक्षर थिएटर में पहुच जाएं। अपने फैमली के साथ अच्छा टाइम स्पेंड करने का एक बेहतरीन जगह है। यहां आपको मस्ती के साथ खाने-पीने के सभी सामान आराम से मिल जाएंगे। हालांकि यहां क्रिसमस कार्निवल 22 दिसम्बर से शुरू हो रहा है। तो फिर देर किस बात की है, मस्ती के लिए दोपहर 12 बजे अक्षरा थियेटर पहुच जाएंगा।  

 

2- एम्बेसी ऑफ स्विट्जरलैंड

अगर आपको इस क्रिसमस एक बेहतर शाम गुज़ारना है तो न्याय मार्ग स्तिथ एम्बेसी ऑफ स्विट्जरलैंड पहुच जाएं। यहां आपको स्विस-जर्मन क्रिसमस बाजार भी  देखने का मौका जरूर मिलेगा। अगर आप जर्मन-स्विस सामानों के चहेते हैं तो आप यहां से अनेकों सामान खरीद सकती है। इस कार्निवाल में उपहार के लिए आपको कई विकल्प होंगे। साथ ही जर्मनी और स्विस ट्रीट्स का स्वाद भी आप ले सकती है। तो फिर अहर आप यहां जाना चाहे तो ठीक सुबह 11 बजे पहुच जाएं क्योकिं शाम 7 बजे ये बाद हो जाएगी। 

3- सुंदर नर्सरी, निजामुद्दीन

christmas carnivals taking place in delhi inside

यहां आपको जर्नम कल्चर का बहुत खूबसूरत नज़ारा मिलेगा। अगर आपको जर्मन कल्चर से खुच सीखना या कुछ प्रेरित होना है तो निजामुद्दीन के पास मौजूद सुन्दर नर्सरी ज़रूर पहुचे। सुन्दर नर्सरी पहुचने के लिए आप हुमायूँ के मकबरे से भी जा सकती है। हाल में ही सुंदर सुन्दर नर्सरी को सभी के लिए खोला गया है जहां तकरीबन हजारों किस्म के फूल भी देखने को मिल सकता है आपको। इस बाजार में घर की सजावट के लिए भी सामान खरीद सकती है और बच्चों के लिए भी।  खाने-पीने की चीजे यहां आपको मिलेगी। क्रिसमस क्वायर (गाना), जोकर और सैंटा क्लॉज भी यहां मौजूद होंगे। 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए यहां नि:शुल्क प्रवेश है। 

 

    

4-साउथ सिटी-2, गुरुग्राम

अगर आप गुरुग्राम के आस-पास रहती है तो क्रिसमस के रंग में डूबने के लिए आप इस कार्निवल प्रदर्शनी में जा सकती हैं। क्लब निरवाना पातियो में होने वाले इस कार्निवाल में आप खूब मस्ती कर सकती है।  अपने क्रिसमस के दिन को खूबसूरत बनाने के लिए यहां एक बार ज़रूर जाएं।  आपको बता दे कि यह प्रोग्राम 23 से 24 दिसम्बर तक है। आपको यहां मस्ती के लिए बहुत सारे गेम्स और लकी ड्रॉ खेलने को मिल जायेगा।  

इसे भी पढ़ें: ये 7 भारतीय शहर दुनिया के सबसे लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेस में हुए शामिल

christmas carnivals taking place in delhi inside

क्रिसमस कार्निवल के बीच क्रिसमस मनाने का अच्छा तरीका है। गुरुग्राम की ओर से ‘सस्टेनेबल र्लिंवग मार्केट’ का आयोजन होगा। यहां आप नेचर वॉक और कई खास तरह के इंटरएक्टिव सेशन में भाग लेने का मौका भी मेलेगा। आपको ऑर्गेनिक खाना भी यहां मिलेगा। ऐसे खास स्टॉल्स भी दिखेंगे, जहां पर आपको फैब्रिक की कतरनों से खूबसूरत गिफ्ट बैग्स और अन्य सजावटी चीजें देखने को मिलेंगी। तो अब देर किस बात की है, इस 25 दिसम्बर को अपने दोस्तों और फैमली के साथ इन जगहों पर मस्ती के लिए पहुच जाएं। कार्निवल में आपको परिवार के साथ खूब मस्ती करने का मौका तो मिलेगा, साथ-साथ फैमिली के साथ स्टैंड-अप एक्ट्स, नाटक, संगीत, खेल, और कहानियां भी देखने का मौका मिलेगा।   

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।