क्रिसमस बहुत जल्द आने वाला है। यह एक ऐसा त्यौहार है जिसे सिर्फ विदेशों में ही नहीं बल्कि भारत के लगभग हर राज्य में खास तरीके से सेलिब्रेट किया जाता है। वैसे तो यह इसाई धर्म का त्यौहार है, लेकिन भारत में हर धर्म के लोग इसे बड़े ही उत्साह के साथ सेलिब्रेट करते हैं।
क्रिसमस डे को अगर आप भी अपने अंदाज में सेलिब्रेट करना चाहते हैं और इस दिन किसी बेहतरीन जगह जाना चाहते हैं तो फिर आपको इधर-उधर जाने की ज़रूरत नहीं है।
जी हां, इस लेख में हम आपको मध्य प्रदेश की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप क्रिसमस पार्टी का डबल डोज का लुत्फ़ उठा सकते हैं। आइए जानते हैं।
अगर आप नए साल को एक अलग ही अंदाज में सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो फिर सबसे पहले मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ही आपको पहुंचना चाहिए। इस विशेष मौके पर भोपाल में जगह-जगह बहुत चहल पहल होती है। खासकर भोपाल का बड़ा तालाब के आसपास की जगहों को लाइट्स से रंग दिया जाता है।
भोपाल शहर में आप नाइट्स क्लब में पार्टी का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं। क्रिसमस में मस्ती और धमाल करने के अलावा आप बड़ा तालाब, वन बिहार राष्ट्रीय उद्यान, ट्राइबल म्यूजियम और सैर सपाटा जैसी जगहों पर घूमने के लिए भी जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:शाही अंदाज में न्यू ईयर सेलिब्रेट करना है तो भारत के इन फेमस फोर्ट्स में पहुंचें
मध्य प्रदेश का मांडू शहर एक ऐसा शहर है जहां किसी भी मौसम या फिर विशेष मौके पर सबसे अधिक सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं। ऐतिहासिक स्थल के रूप में प्रसिद्ध यह जगह क्रिसमस डेके मौके पर भी घूमने के लिए एक बेहतरीन स्थान है।
मांडू शहर में जगह-जगह क्रिसमस ट्री सजाया जाता है जहां आप मस्ती और धमाल करने के लिए पहुंच सकते हैं। इस शहर में मौजूद बार और क्लब में क्रिसमस के दिन पार्टी का भी आयोजन होता है। क्रिसमस पार्टी का लुत्फ़ उठाने के अलावा नील कंठ महल, रूपमती का मंडप, हिंडोला महल और अशरफी महल जैसी बेहतरीन जगहों पर भी घूमने के लिए जा सकते हैं।
क्रिसमस में मध्य प्रदेश घूमने का जिक्र हो और इंदौर शहर का नाम न लिया जाए ऐसा बहुत कम ही देखा जाता है। भारत के सबसे स्वचछ शहर में क्रिसमस मनाने का एक अलग ही मज़ा होता है। क्रिसमस के दिन इस शहर की रौनक देखने के बाद आप किसी अन्य शहर में नहीं जाना चाहेंगे।
इंदौर में इस विशेष मौके पर मॉल, मार्केट आदि जगहों पर कुछ अधिक ही चहल-पहल रहती है। यहां मौजूद महल, फोर्ट और चर्च आदि जगहों से लाइट से सजाया जाता है। इंदौर में आप रजवाड़ा पैलेस, लालबाग पैलेस या फिर टाउन हॉल जैसी बेहतरीन जगहों भी घूमने के लिए जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:मुंबई की इन जगहों पर मिलेगा क्रिसमस पार्टी का डबल डोज, घूमने का प्लान बनाएं
अगर आप किसी बेहतरीन हिल स्टेशन पर क्रिसमस सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो फिर आपको मध्य प्रदेश में स्थित पचमढ़ी ज़रूर पहुंचना चाहिए। खूबसूरत वादियों में इस दिन को सेलिब्रेट करने का एक अलग ही मज़ा होता है। यह एक ऐसा डेस्टिनेशन है जहां सिर्फ देशी ही नहीं बल्कि विदेशी सैलानी भी घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं।
पंचमढ़ी में क्रिसमस सेलिब्रेट करने के अलावा अप्सरा विहार, धूपगढ़, पांडव गुफा, सतपुड़ा नेशनल पार्क और राजेन्द्रगिरी सनसेट पॉइंट जैसी खूबसूरत और अद्भुत जगहों पर भी घूमने के लिए जा सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। लेख के अंत में कमेंट सेक्शन में आप भी ज़रूर कमेंट करें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।