जंगल सफारी एक रोमांचक अहसास होता है। यह प्रकृति प्रेमियों और वाइल्ड लाइफ लवर्स को पसंद आता है। यही कारण है कि कई लोग स्पेशल सफारी करने के लिए ट्रिप प्लान करते हैं। भारत में भी विदेशों की तरफ जंगल सफारी का क्रेज बहुत बढ़ता जा रहा है। चाहे परिवार हो, युवा कपल्स या सोलो ट्रैवलर्स, सभी इस अनोखे एडवेंचर का मजा उठाने जाते हैं। अगर आप दिल्ली-एनसीआर के रहने वाले हैं और दोस्तों या परिवार के साथ जंगल सफारी का मजा उठाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल पूरा जरूर पढ़ें। क्योंकि, आज के इस आर्टिकल में हम आपको जंगल सफारी की बेस्ट जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
राजाजी नेशनल पार्क, उत्तराखंड- यहां आपको जीप सफारी करने का मौका मिलेगा। यह नेशनल पार्क लगभग 820 वर्ग किमी में फैला हुआ। इसलिए, जीप से आपको लंबा सफर करने का मौका मिलेगा। विभिन्न प्रकार की वनस्पतियों और जीवों को देखने का मौका मिलेगा। सबसे अच्छी बात यह है कि आप पार्क में आप जंगली हाथियों को लाइव देख पाएंगे। यह हाथी आपको पालतु हाथी से अलग अहसास करवाएंगे। यही कारण है कि इसे राजाजी नेशनल पार्क के नाम से जाना जाता है। यह हाथियों के आवास के रूप में प्रसिद्ध है। यह भारत के बेस्ट नेशनल पार्क में से एक है।
राजस्थान के सरिस्का टाइगर रिजर्व पार्क में भी आपको जीप और बस सफारी करने का मौका मिलता है। अगर आप दिल्ली से ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो यहां जा सकते हैं। दिल्ली से पार्क की दूरी लगभग 211 किमी है। यहां पहुंचने में आपको लगभग 4 घंटे का समय लग सकता है। अगर आप इतना लंबा ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो पार्क के आस-पास की जगहों पर भी घूम सकते हैं। यह भारत के फेमस राष्ट्रीय उद्यान में से एक है।
इसे भी पढ़ें-ट्रेन में छोटे बच्चों की टिकट लिए बिना ही यात्रा कर रहे हैं? जानें क्या है रेलवे का नियम
दिल्ली-एनसीआर वालों को सबसे ज्यादा जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में घूमना अच्छा लगेगा। यह भारत के सबसे सुंदर सफारी प्लेस में से एक माना जाता है। इसमें आप सुबह या शाम की ओपन जीप सफारी भी बुक कर सकते हैं। दिल्ली से जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क की दूरी लगभग 221 किमी की है। यहां पहुंचने में आपको 2 से 3 घंटे का समय लग जाएगा।
इसे भी पढ़ें- असम में बच्चों के साथ घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 3 जगहें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।