असम में बच्चों के साथ घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 3 जगहें

बच्चों को कहीं घुमाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके जरूर काम आएगा। यहां आप बच्चों को जीप सफारी और हाथी की सैर भी करवा पाएंगे। 

 
famous national park in assam

असम परिवार और बच्चों के साथ घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये जगह कई विशाल घने जंगलों, जीवों और सुंदर नजारों से घिरा हुआ है। इसलिए अक्सर लोग परिवार के साथ यहां घूमने का प्लान बनाते हैं। अगर आपको बच्चों के साथ ट्रिप प्लान करना है, तो असम जाने का प्लान बना सकते हैं।

यहां तरह-तरह के नेशनल पार्क में बच्चों को घूमना बहुत पसंद आएगा। यहां बच्चों को सफारी करने का मौका मिलेगा, जिसमें वह जानवरों को लाइव देख पाएंगे। हाथी पर बैठकर जंगल में घूमने का मजा तो और भी ज्यादा खास होता है। यकीन मानिए अगर आप अपने बच्चों को असम घुमाने लेकर आएं, तो वह बहुत खुश हो जाएंगे। ये जगह केवल बच्चों ही नहीं बल्कि युवाओं के लिए भी अच्छी है।

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान (Kaziranga National Park)

 national park in assam name

ये जगह एक सींग वाले गैंडों के लिए प्रसिद्ध है। असम में घूमने के लिए यह सबसे अच्छी जगह है। अगर आप असम गए हैं और काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान नहीं घूमने गए, तो आपकी ट्रिप अधूरी होगी। यहां तरह-तरह के जानवरों के अलावा, रंग-बिरंगे पक्षियों को पास से देखने का मौका मिलेगा। देश में काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला पार्क है। (नलबाड़ी की हसीन वादियों में पहुंचें)

  • करने के लिए चीजें- यहां आप हाथी सफारी, जीप सफारी और नाव की सवारी कर सकते हैं।
  • घूमने का अच्छा समय- हर साल साल 1 नवंबर से 30 अप्रैल तक यह पार्क आम लोगों के लिए खुला रहता है। 01 मई से 31 अक्टूबर तक इसे आम लोगों के लिए बंद कर दिया जाता है।
  • पार्क एंट्री फीस- भारतीय पर्यटकों के लिए प्रवेश शुल्क 100 रुपये है।

नामेरी राष्ट्रीय उद्यान (Nameri National Park And Forest Reserve)

Nameri National Park And Forest

यह असम के सोनितपुर जिले में स्थित है। इस पार्क के निकटतम रेलवे स्टेशन रंगपारा गुवाहाटी है। यहां से पार्क की दूरी 25 किमी है। अगर आप फ्लाइट से यात्रा कर रहे हैं, तो तेजपुर हवाई अड्डा कोलकाता, या सिलचर और गुवाहाटी के टिकट ले सकते हैं। (नॉर्थ-ईस्ट की इन हसीन जगहों को आप भी ज़रूर करें एक्सप्लोर)

यहां से पार्क की दूरी 37 किमी के करीब है। यहां आपको हिमालयी काला भालू, रॉयल बंगाल टाइगर्स, जंगली सूअर, गिलहरियां, वेअथेर हॉर्नबिल, रूफस नेकेड हॉर्नबिल और इबिसबिल जैसे कई तरह के पक्षी देखने को मिलेंगे।

ओरांग राष्ट्रीय उद्यान और मानस राष्ट्रीय उद्यान

Kaziranga

मानस राष्ट्रीय उद्यान बाघ और बाघ संरक्षण के अलावा जंगली भैंसों की आबादी के लिए फेमस है। यह यूनेस्को का विश्व धरोहर स्थल भी है। यहां जंगली भैंस, रॉयल बंगाल टाइगर और गोल्डन लंगूर जैसे कई जानवर देखने को मिल जाएंगे। इसके अलावा ओरांग राष्ट्रीय उद्यान अन्य पार्क के अलावा थोड़ा छोटा है। यह लगभग 78 वर्ग किमी तक फैला है। लेकिन यहां आपको मछलियों की 50 से अधिक प्रजातियों को देखने का मौका मिलेगा।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP