यमुना नदी के किनारे पर मौजूद वृन्दावन एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है। इस शहर को हिन्दू धर्म के लिए सबसे पवित्र स्थानों में से एक माना जाता है। इसलिए यहां हर दिन हजारों कृष्णा भक्त घूमने और भगवान का दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। खासकर होली और जन्माष्टमी के मौके पर देश और विदेश से करोड़ों भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
इस साल 18 अगस्त को पूरे देश में जन्माष्टमी का पावन पर्व है। ऐसे में यह तय है कि इस साल भी हजारों भक्त वृन्दावन में पहुंचने वाले हैं। लेकिन जो भी भक्त इस शहर में पहुंचता है वो ऐसी जगह की तलाश करते हैं जहां वो कम खर्च में ठहर सकें। ऐसे में इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे आश्रमों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां फ्री में ठहरने की सुविधा है। आइए जानते हैं।
वृन्दावन में मौजूद बालाजी आश्रम एक प्राचीन और एक फेमस आश्रम है। कहा जाता है कि इस आश्रम में फ्री में योग, ध्यान और डिटॉक्स जैसे प्रोग्राम होते रहते हैं। इस आश्रम में बारे में लोगों का मानना है कि एक वॉलियंटर के रूप में काम करते हुए आसानी से फ्री में रुक सकते हैं। हालांकि, इस आश्रम में खाना खाने के लिए आपको पैसे देने पड़ सकते हैं, क्योंकि यहां सिर्फ ठहरने की फ्री सुविधा है।(हरिद्वार के आश्रम)
इसे भी पढ़ें:लंबी ट्रेन यात्रा को बनाना चाहते हैं आरामदायक, तो जरूर फॉलो करें ये स्टेप्स
वृन्दावन में फ्री में ठहरने के लिए आप किसी शांत जगह की तलाश में है तो फिर आप श्री गोविंद धाम आश्रम जा सकते हैं। कहा जाता है कि यहां सबसे अधिक वृद्ध महिलाओं को ठहरने का मौका मिलता है। हालांकि, इस आश्रम को लेकर यह भी कहा जाता है कि यहां ठहरने के लिए आपको गार्डनिंग, साफ-सफाई आदि कार्यों में हिस्सा लेना होता है।(ऋषिकेश के आश्रम)
पता-बांके बिहारी पुरम कॉलोनी, केशव धाम रोड-वृंदावन
इसे भी पढ़ें:ये हैं भारत की सबसे महंगी जगहें, ज़रा सोच समझकर यहां जाने का बनाएं प्लान
माता रीतांबरी आश्रम वृन्दावन में ठहरने के लिए एक बेस्ट आश्रम है। इस आश्रम में ठहरने के साथ-साथ आप भजन में हिस्से में भाग ले सकते हैं। इसके अलावा यहां आप अन्य धार्मिक कार्यक्रम में भी हिस्सा ले सकते हैं। कहा जाता है कि इस आश्रम में कई बार लंगर का भी आयोजन होता है। ऐसे में अगर आप वृन्दावन में जा रहे हैं तो यहां आप ठहर सकते हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे लाइक, शेयर और कमेंट्स ज़रूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@suttersotcks,jdmagicbox.com)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।