इस साल 2 फरवरी को बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाने वाला है। रविवार के दिन यह पर्व पड़ रहा है, इसलिए लोग शहर के आस-पास ही कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं। अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं, तो बसंत पंचमी के दिन घूमने के लिए आपके पास जगहों की कमी नहीं है। बसंत पंचमी को बसंत ऋतु की शुरुआत मानी जाती है। यह ठंडे मौसम के अंत और गर्मी की शुरुआत को सेलिब्रेट करने का दिन होता है। हरा-भरा वातावरण, सरसों के पीले फूलों की बहार और रंग-बिरंगे गार्डन वाली जगहें लोगों को आकर्षित करती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको दिल्ली-एनसीआर में स्थित सुंदर फूलों वाले गार्डन की जानकारी देंगे। आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ यहां घूमने जा सकते हैं।
राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान
दिल्ली-एनसीआर वाले अगर सबसे बेस्ट सुंदर फूलों वाले गार्डन का नजारा देखना चाहते हैं, तो उनके लिए इससे अच्छी जगह नहीं हो सकती। सबसे अच्छी बात यह है कि यह उद्यान साल में केवल 2 बार ही कुछ समय के लिए खोला जाता है। 2 फरवरी के दिन इसे आम जनता के लिए खोला जा रहा है और इसी दिन बसंत पंचमी भी है। यह पार्क अपने अलग-अलग रंगों और प्रकार वारे फूलों और साफ-सुथरे गार्डन के लिए जाना जाता है। आप अमृत उद्यान के पहले दिन यहां पूरे परिवार के साथ जाने का मजा उठा सकते हैं।
भारत अफ्रीकी मैत्री गार्डन (India Africa Friendship Rose Garden)
भारत अफ्रीकी मैत्री गार्डन में आपको एक साथ हजारों गुलाब के फूलों को देखने का मौका मिलेगा। रंग-बिरंगे गुलाब के फूल अगर एक ही जगह पर देखने को मिल जाए, तो इससे अच्छा और क्या हो सकता है। चाणक्यपुरी में स्थित इस गार्डन में जाने के लिए आपको टिकट लेना होगा। अगर आप यहां आ रहे हैं, तो ध्यान रखें कि फूलों को हाथ न लगाएं। इसके लिए आपको बच्चों पर खास ध्यान रखना होगा। क्योंकि, फूलों को नुकसान पहुंचाने पर आपको फाइन देना पड़ सकता है। यह दिल्ली में घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।
इसे भी पढ़ें-Faridabad में आपके लिए खोज लाएं है हम शाम के समय घूमने के लिए अच्छी जगह, बच्चों को आएगी सबसे ज्यादा पसंद
गार्डेन आफ फाइव सेंसिज
यह दिल्ली की सबसे सुंदर जगहों में से एक है। दिल्ली के सैयद-उल-अजैब गांव में स्थित इस गार्डन को एक अनोखे तरीके से सजाया गया है। पेड़-पत्तों की कटाई अनोखे डिजाइन भी की गई है, जो लोगों को आकर्षित करती है। यहां आप परिवार और दोस्तों के साथ घंटों समय बिता सकते हैं। क्योंकि, देखने के लिए यहां बहुत कुछ है। तरह-तरह के फूल और उन पर उड़ती तितलिया, इस जगह कों और भी ज्यादा आकर्षित बना देती हैं। यह दिल्ली के बेस्ट पार्क में से एक है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों