herzindagi
bangalore palace histroy about

Travel Tips: इस पैलेस में हुई हैं कई सुपरहिट बॉलीवुड फिल्‍मों की शूटिंग

आज जिस पैलेस के बारे में बताने जा रहे हैं उस पैलेस में एक नहीं बल्कि, कई सुपरहिट बॉलीवुड फिल्‍मों की शूटिंग हुई हैं। आप भी जानें इस पेलेस के बारे में।
Editorial
Updated:- 2021-06-07, 17:20 IST

प्राचीन काल से लेकर मध्यकाल में पूर्व-भारत से लेकर पश्चिम-भारत और उत्तर-भारत से लेकर दक्षिण-भारत में कुछ ऐसे महल, भवन, फोर्ट और पैलेस का निर्माण हुआ, जो आज भी भारत के लिए किसी ताज से कम नहीं है। जोधपुर का उम्मेद भवन पैलेस, मध्य प्रदेश का जयविलास पैलेस और त्रिपुरा का उज्जयंत पैलेस। ये कुछ ऐसे पैलेस है, जो आज भी भारतीय सैलानियों से लेकर विदेशी सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र है। इन पैलेस में हर महीने हजारों सैलानी घूमने के लिए आते हैं।

दक्षिण-भारत के सबसे आधुनिक शहर बेंगलुरु में कुछ इसी तरह का एक पैलेस मौजूद हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं 'बेंगलुरु पैलेस' के बारे। वुड कार्विंग और ट्यूडर शैली की वास्तुकला से सुसज्जित ये पैलेस पूरे दक्षिण भारत के लिए महत्वपूर्ण और खूबसूरत ऐतिहासिक पर्यटक स्थलों में से एक है। इस पैलेस में एक नहीं बल्कि कई सुपरहिट बॉलीवुड फिल्‍मों की शूटिंग भी हुई है। आज इस लेख में हम आपको बेंगलुरु पैलेस के बारे में कुछ रोचक इनफार्मेशन देने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं।

पैलेस का इतिहास

bangalore palace histroy inside

बेंगलुरु पैलेस के इतिहास को लेकर कई जगह उल्लेख है कि ये पैलेस सबसे पहले एक स्कूल हुआ करता था। उस समय इस स्कूल के मालिक और प्रिंसिपल रेवरेंड गैरेट थे। उस समय के राजा चमरजेंद्र वाडियार ने रेवरेंड गैरेट से इसे खरीद लिया। खरीदने के बाद राजा ने इसे बेंगलुरु पैलेस के रूप में निर्माण करवाना स्टार्ट कर दिया। लगभग साल 1874 से लेकर 1878 के बीच में इसे पूर्ण रूप में तैयार कर दिया गया। समय के साथ इस पैलेस में दरबार हॉल आदि कई भवन का भी निर्माण किया गया। कहा जाता है कि उस समय वाडियार दक्षिण भारत के सबसे शक्तिशाली राजवंशों में से एक थी।

इसे भी पढ़ें:इस एक फोर्ट के बिना अधूरा है पुणे के साथ महाराष्ट्र का इतिहास

पैलेस की वास्तुकला

bangalore palace histroy inside

पैलेस की वास्तुकला काफी आकर्षक और मनमोहक है। लगभग 400 से अधिक एकड़ में निर्मित इस पैलेस को ट्यूडर शैली और स्कॉटिश शैली द्वारा निर्मित किया गया है। कई लोगों का कहना है कि ये पैलेस लंदन में मौजूद विंडसर कैसल के सामान है। महल में लगभग 35 से भी अधिक कमरे हैं। छत और दिवार को अलग-अलग चित्रों और पेंटिंग से सजाया गया है। (चौमहल्ला पैलेस को क्यों कहा जाता था हैदराबाद का दिल!) इस पैलेस में लकड़ी द्वारा निर्मित एक से एक बेहतरीन चीजें भी मौजूद हैं। दक्षिण भारत के 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के कई प्रसिद्ध चित्र भी यहां मौजूद है।

पैलेस में और आसपास घूमने की जगह

about bangalore palace histroy inside

ऐसा नहीं है कि बेंगलुरु में बेंगलुरु पैलेस घूमने के अलावा कोई बेहतरीन जगहें नहीं है। यहां ऐसी कई खूबसूरत और शानदार जगह है, जहां परिवार, दोस्तों या फिर पार्टनर के साथ घूमने का एक अलग ही मज़ा है। अगर आप बैंगलोर घूमने जा रहे हैं, तो इस पैलेस के साथ-साथ लाल बाग़, नंदी हिल्स, उल्सूर झील और देवनहल्ली फोर्ट जैसी बेहतरीन पर जगहों घूमने के लिए जा कसते हैं। (मैसूर पैलेस) पैलेस में आप सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक, कभी भी घूमने के लिए जा सकते हैं। भारतीय सैलानियों लगभग दो सौ और और विदेशी सैलानियों चार सौ रुपये का टिकट लेकर इस पैलेस में घूमने के लिए जा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:भारत के इन फेमस स्टैच्यू को देखकर हर कोई रह जाता है अंचभित, जानिए इनके बारे में

पैलेस के बारे में अन्य जानकारी

bangalore palace histroy tips inside

इस पैलेस में एक नहीं बल्कि, जो जीता वही सिकंदर, कुली और बरसात जैसी कई सुपरहिट बॉलीवुड फिल्‍मों की शूटिंग भी हुई हैं, जिसे आप इन फिल्मों में भी देख सकते हैं। इस पैलेस में लगभग तीस हज़ार से भी अधिक प्राचीन और मध्यकालीन तस्वीरों का संग्रह मौजूद है। (कूचबिहार पैलेस) उस समय लगभग दस लाख रुपये में निर्मित इस महल को 2005 में सैलानियों के लिए खोला गया था। इस पैलेस में कई विदेशी कलाकार ने भी प्रोग्राम किए हैं। कहा जाता है कि फ़िलहाल इस पैलेस का स्वामित्व श्रीमती देवी वाडियार के पास है।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@freepik)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।