
Badrinath Dham Panch Puja Starting Date: बद्रीनाथ धाम के कपाट इस साल 4 मई 2025 को खुले थे और बढ़ती ठंड व बर्फबारी को देखते हुए कपाट बंद होने की तारीख भी तय कर दी गई है। इस साल 25 नवंबर 2025 को बद्रीनाथ धाम के कपाट दोपहर 2:56 बजे बंद हो जाएंगे। इसलिए अब भक्तों के पास दर्शन के लिए केवल कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में कई लोग जल्दबाजr में बाबा के दर्शन का प्लान कर रहे हैं, लेकिन ऐसा करना उनके लिए खतरनाक हो सकता है। नवंबर महीने की शुरुआत में बद्रीनाथ और केदारनाथ में जमकर बर्फबारी हुई है। ऐसे में भक्तों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए बर्फ साफ करने का कार्य भी चल रहा है। अगर आप यहां जाने का प्लान कर रही हैं, तो आपको मौसम की जानकारी लेकर जाना चाहिए, वरना आप कई दिनों तक बर्फबारी में होटल में फंसे रह सकती हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि अधिक बर्फबारी के चलते वाहनों की आवाजाही बंद हो जाती है।
अगर आप पंच पूजा यानी कपाल बंद होने से पहले होने वाली पूजा में शामिल होने का प्लान कर रही हैं, तो आपको समय का ध्यान रखना चाहिए।
21 नवंबर से पंच पूजा की शुरुआत हो रही है, यह पंच पूजा का पहला दिन है, जिसमें भगवान गणेश की पूजा होती है। शाम को भगवान गणेश की पूजा के बाद कपाट बंद हो जाएंगे।
इसे भी पढे़ं- चार धाम यात्रा पर कैसे जाएं, रूट मैप से लेकर रजिस्ट्रेशन तक सभी जानकारी विस्तार से पढ़ें यहां
मौसम की जानकारी जरूर ले- बद्रीनाथ में बर्फबारी के समय यात्रा मुश्किल हो जाती है। किसी-किसी दिन बहुत ज्यादा बर्फबारी होती है, जिससे आप यात्रा नहीं कर पाते। यात्रा से पहले मौसम का अपडेट चेक करें ताकि बर्फबारी या रास्ते बंद होने की स्थिति से बचा जा सके।
इसे भी पढ़ें- बद्रीनाथ की ध्यान गुफाओं में रात गुजार सकेंगे श्रद्धालु, जानें लोकेशन से लेकर सब कुछ
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, char dham official website
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।