पूरे वर्ष भर के बाद एक बार फिर पूरा भारतवर्ष गणेश चतुर्थी पर गणपति स्थापना के लिए तैयार है। 12 दिन के इस उत्सव पर भगवान गणपति के भक्त राज उनकी सेवा करेंगे और उनके पसंदीदा पकवानों को प्रसाद चढ़ाएंगे। अगर आप भी इस बार अपने घर गणपति जी की प्रतिमा स्थापित करने वाले हैं तो आपको यह जान लेना चाहिए कि आपकी राशि के अनुसार आपको भगवान गणपति को कौन सा भोग लगाना चाहिए। ताकि आप भगवान गणपति के स्नेह के पात्र बन सकें। तो चलिए ज्योतिषाचार्य पण्डित दयानन्द शास्त्री जी से जानिए कि आप कैसे अपनी राशि के अनुसार गणेश जी को भोग लगाकर इस गणेशोत्सव पर उनकी विशेष कृपा पा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2019: पूजन विधि और शुभ मुहूर्त के साथ जानें कैसे करनी है आपको गणपति जी की स्थापना
मेष
यदि आपकी राशि मेष है तो आपको गणपति जी को छुआरे और गुड़ से बने लड्डू का भोग लगाना चाहिए। आप छुआरे के हलवे या मिठाई का प्रसाद भी चढ़ा सकती हैं। आप गुड़ के साथ साबुत धनिया मिला कर भी गणपति जी को प्रसाद चढ़ा सकती हैं। इससे आपको श्री गणेश आपसे खूब प्रसन्न होंगे।
इसे जरूर पढ़ें: गणेश जी के भक्त हैं तो उनके मंदिरों से जुड़े इन आसान से सवालों के दें जवाब
वृषभ
वृषभ राशि वाले लोगों को भगवान गणेश को मिश्री या नारिया से बने लड्डू का प्रसाद चढ़ाना चाहिए। नारियल का लड्डू न बन सके तो आप नारियल की बर्फी या फिर नारियल के सूखे गोले का प्रसाद चढ़ा सकती हैं। वहीं गणपति जी को मिश्री अति प्रिय है आप उन्हें खाली मिश्री या माखन मिश्री का भोग लगा सकी हैं। ऐसा करने से गणपति आपकी सारी मनोकामना पूरी करेंगे। भगवान गणेश की मूर्ति करनी है गिफ्ट, तो जान लें शास्त्रों में लिखे ये नियम
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को भगवान गणेश को मूंग दाल के बने लड्डू का प्रसाद चढ़ाना चाहिए। आप मूंग दाल का हलवा या बर्फी भी प्रसाद में चढ़ा सकती हैं। ऐसा करने से भगवान गणपति आपके सारे रुके हुए कार्यों को पूरा करने का मार्ग दिखाएंगे।घर में लाएं गणपति की ऐसी प्रतिमा, जो पूरी कर दे सारी मनोकामनाएं
कर्क
यदि आपकी राशि कर्क है तो आपको हर दिन भगवान गणेश को मोदक, मक्खन और खीर का प्रसाद चढ़ाना चाहिए। मोदक भगवान गणेश जी को बहुत अधिक प्रिय है। यदि आप रोज मक्खन और खीर का प्रसाद न भी चढ़ा सकें तो आपको उन्हें मोदक भोग जरूर लगना चाहिए।
सिंह
यदि आपकी राशि सिंह है तो आपको गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए गुड़ से बने मोदक का प्रसाद चढ़ाना चाहिए। आप उन्हें छुआरे से बने मिष्ठान का भोग भी लगा सकती हैं। आपको बता दें कि गणेश जी को खुश करने के लिए आपको यह भोग उन्हें रोज चढ़ाना चाहिए।गणेश चतुर्थी पर घर में कर रही हों गणेश जी की स्थापना तो इन 5 बातों का रखें खास ख्याल
कन्या
कन्या राशि वालों को भगवान गणेश जी को किशमिश और हर रंग के फलों का भोग चढ़ाना चाहिए। आप मोसंबी, अमरूद, नासपाती या फिर खीरे का प्रसाद चढ़ा सकती हैं। इससे गणेश जी प्रसन्न होकर आपकी सारी मनोकामना पूरी करेंगे।गणेश चतुर्थी पर भगवान को भोग लगाने के लिए घर पर बनाएं उनका पसंदीदा मोदक
तुला
तुला राशि के जातकों को मिश्री, लड्डू और केले का भोग लगाना चाहिए। भगवान गणेश को लड्डू अति प्रिय हैं। आप बूंदी के लड्डू या फिर बेसन के लड्डू का भोग उन्हें लगा सकती है। इससे गणेश जी आपके हर दुख को हर लेंगे।कनिपकम गणेश मंदिर के बारे में जानें 3 दिलचस्प बातें
वृश्चिक
वृश्चिक राशि वाले लोगों को गणपति को छुआरा और गु़ड़ के लड्डू का भोग लगाएं। आप छुआरे की मिठाई का भोग भी लगा सकती हैं। ऐसा करने से आपके साथ सभी कुछ शुभ होगा।
धनु
धनु राशि वाले लोगों को भगवान गणेश को मोदक और केले का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से भगवान गणेश उनकी हर मनोकामना को पूरा करते हैं और उनके मार्ग में आने वाली सारी बाधाओं को हर लेते हैं।
मकर
मकर राशि के जातकों को तिल के लड्डू का भोग गणपति जी को लगाना चाहिए। इससे गणपति जी आपकी सारी मनोकामना पूरी करेंगे।
कुंभ राशि
इस राशि के लोगों को भगवान गणेश को रेाज गुड़ के लड्डू का भोग लगाना चाहिए। यदि आप ऐसा करती हैं तो आपको अपने करियर में सफलता मिलेगी।
मीन
मीन राशि वाले जातको को गणपति को बेसन के लड्डू, केला और बादाम का भोग लगाना चाहिए। आप इन तीनों का भोग न लगा पाएं तो आप इनमें से किसी एक का भोग भी लगा सकती हैं।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों