पूरे विश्व में भारत अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए बेहद प्रसिद्ध है। यही कारण है कि पूरी दुनिया से लोग भारत घूमने और यहां की सांस्कृतिक विरासत का अनुभव करने के लिए आते हैं। भारत के समृद्ध इतिहास को प्राचीन स्मारकों और अद्भुत मंदिरों के माध्यम से दर्शाया गया है।
भारत के अलग-अलग राज्यों में स्थित कई मंदिर आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक दृष्टिकोण से बेहद ही महत्वपूर्ण हैं। दरअसल, यहां पर कई cave temples हैं, जिन्हें रॉक-कट मंदिर भी कहा जाता है। चट्टानों को काटकर बनाए गए ये राजसी मंदिर भारत और विदेशी टूरिस्ट के देखने के लिए एक बेहतरीन स्थान हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही cave temples के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको भी एक बार अवश्य देखना चाहिए-
महाराष्ट्र के मुंबई के करीबन स्थित एलीफेंटा गुफाएं भारत में रॉक-कट गुफा मंदिरों के बेहतरीन नमूनों में से एक हैं। यह मुंबई शहर से 10 किमी दूर एलीफेंटा द्वीप पर स्थित हैं। इस द्वीप में गुफाओं के दो ग्रुप हैं - पहले में पांच हिंदू गुफाएं हैं और दूसरे में दो बौद्ध गुफाएं हैं। हिन्दू गुफाओं में भगवान शिव को समर्पित मंदिर है और यहां पर स्थित मूर्तियां 5वीं और 8वीं शताब्दी की हैं। महाराष्ट्र पर्यटन विकास निगम द्वारा हर साल फरवरी के महीने में एलिफेंटा द्वीप पर एक डांस फेस्टिवल का आयोजन किया जाता है।
इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर की यह मनमोहक वैली बर्फबारी में सैलानियों की बन रही है पहली पसंद
बादामी गुफाओं का खूबसूरत परिसर कर्नाटक के बादामी में स्थित है। मंदिरों में बादामी चालुक्य आर्किटेक्चर की झलक देखने को मिलती है, जिसकी शुरुआत 6ठी शताब्दी के दौरान हुई थी। गुफाओं का निर्माण छठी शताब्दी में चालुक्य साम्राज्य के शासनकाल के दौरान किया गया था। परिसर में कुल पांच गुफाएं हैं, जो भगवान शिव, भगवान विष्णु, जैन संतों को समर्पित है। जबकि पांचवीं गुफा एक बौद्ध तीर्थस्थल हुआ करती थी। गुफा के छोटे आकार के कारण इसमें प्रवेश करने के लिए नीचे रेंगना पड़ता है।
महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में स्थित अजंता गुफाएं करीबन 30 चट्टानों को काटकर बनाई गई गुफाएं हैं। इन्हें यूनेस्को द्वारा वर्ल्ड हेरिटेज साइट घोषित किया गया है। चट्टानों को काटकर बनाए गए ये गुफा मंदिर करीबन 2000 साल पहले बनाए गए थे। इसलिए, इनका अपना एक अलग ऐतिहासिक महत्व भी है। इन गुफाओं में सभी मंदिर भगवान बुद्ध और उनके मठों को समर्पित हैं। यही कारण है कि बौद्ध धर्म के अनुयायियों के बीच इन गुफाओं का अत्यधिक धार्मिक महत्व है। अजंता की गुफाएं बौद्ध वास्तुकला के बेहतरीन उदाहरणों में से एक मानी जाती हैं।
इसे भी पढ़ें: मनाली के इस लोकेशन पर हुई थी फिल्म कृष की शूटिंग, आप भी बनाएं यहां जाने का प्लान
एलोरा गुफाएं औरंगाबाद में स्थित है। यह पूरी दुनिया में चट्टानों से बने सबसे बड़े मठ-मंदिर परिसरों में से एक है। एलोरा गुफाएं 34 गुफाओं का एक परिसर है, जिसमें बौद्ध, हिंदू और जैन मंदिर हैं। ये गुफाएं चरणनंद्री पहाड़ियों से बनाई गई थीं। ये गुफा मंदिर चौथी और पांचवीं शताब्दी में बनाए गए थे। दक्षिण में 12 बौद्ध गुफाएं, केंद्र में 17 हिंदू गुफाएं और उत्तर में 5 जैन गुफाएं हैं। एलोरा गुफाओं का मुख्य आकर्षण कैलाश मंदिर है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- wikipedia
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।