herzindagi
bandra reclamation decked up for new year

न्यू ईयर के मौके पर मुंबई को मिला अपना 'बांद्रा वंडरलैंड', देखें तस्वीरें

मुंबई में नए साल का जश्न और भी शानदार होगा, क्योंकि शहर को अपनी तरह का एक अनूठा वंडरलैंड थीम पार्क मिल गया है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
Editorial
Updated:- 2021-12-28, 12:00 IST

नए साल के जश्न में डूबने के लिए मुंबई वाले तो एकदम तैयार हैं। जी हां, क्योंकि मुंबई नए साल 2022 का बड़े अनोखे अंदाज में स्वागत करने वाला है। दरअसल, मुंबई शहर को अब अपना 'वंडरलैंड' मिल गया है। बांद्रा रिक्लेमेशन के 1.5 किमी के दायरे में निर्मित, इसे आधिकारिक तौर पर 'बांद्रा वंडरलैंड' कहा जा रहा है।

खास बात यह है कि बांद्रा वंडरलैंड में छोटे बच्चों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक सभी के लिए कुछ न कुछ है।इतना ही नहीं, 31 दिसंबर की रात के लिए सभी के लिए कुछ सरप्राइज भी तैयार किया गया है।

View this post on Instagram

A post shared by Aaditya Thackeray (@adityathackeray)

टूरिज्म और एनवायरमेंट मिनिस्टर आदित्य ठाकरे ने इस थीम पार्क की वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर शेयर किया था। ट्विटर और इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया था- 'बांद्रा वंडरलैंड प्रस्तुत करता हूं! बांद्रा रिक्लेमेशन पर जाएं और सेफली फेस्टिविटीज का आनंद लें! इस पहल के समर्थन के लिए @ Reliancejio और MSRDC को हार्दिक धन्यवाद।'

लाइटिंग थीम से सजा है वंडरलैंड

lighiting theme in mumbai bandra wonderland

'बांद्रा वंडरलैंड' में अलग-अलग लाइटिंग थीम हैं। एक बूट हाउस, एक पालना, एक इग्लू, एक रेनडियर, सांता की सवारी, दिल और विभिन्न सुरंगों को रोशनी से सजाया गया है। हाई बिम लाइट और लेजर लाइटिंग भी हैं। अधिकांश पेड़ों को अलग-अलग रोशनी से सजाया गया है और कई सेल्फी पॉइंट भी हैं।

कोई प्रवेश शुल्क नहीं

no entry fee in wonderland bandra

वंडरलैंड के बारे में एक और दिलचस्प बात यह है कि यहां के लिए कोई प्रवेश शुल्क आपको नहीं देना है। जी हां, इस थीम पार्क में एंट्री एकदम मुफ्त है। आपको बता दें कि यह सेटअप 2 जनवरी, 2022 तक रहेगा। हालांकि, कोविड 19 प्रतिबंधों के कारण, 9 बजे तक ही आप यहां घूम सकते हैं, लेकिन सुबह तड़के तक सारी लाइट्स जगह को ऐसे ही रोशन करती रहेंगी।

इसे भी पढ़ें :दिल्ली के करोल बाग मार्केट में इन जगहों को भी करें एक्सप्लोर

31 दिसंबर की रात को मिलेगा यह सरप्राइज

countdown on worli se link

विदेशों में न्यू ईयर के स्वागत के लिए बड़ी-बड़ी इमारतों पर कैसे काउंटडाउन चलता है न? बुर्ज खलीफा हो या फिर टाइम्स स्क्वायर नए साल का स्वागत यहां कितने जबरजस्त तरीके से बनता है। ऐसा ही कुछ देखने के लिए आप यहां भी तैयार रहिए। इस साल बांद्रा वर्ली सी लिंक पर भी नए साल के स्वागत के लिए काउंटडान देखा जाएगा। कोविड 19 प्रतिबंधों के कारण, लोग इसे लाइव नहीं देख सकते हैं, लेकिन निश्चित रूप से डिजिटल प्लेटफॉर्म और चैनलों पर इसका आनंद ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें :क्रिसमस और न्यू ईयर पार्टी प्लान करने से पहले जान लें किन राज्यों ने लगा दी 'रिस्ट्रिक्शन'

क्या कहते हैं ऑफिशियल्स?

celebration in bandra wonderland

युवा सेना के कोर सदस्य और आई लव फाउंडेशन मुंबई के अध्यक्ष राहुल कनाल ने बताया, 'बहुत कम समय में हमने इस वंडरलैंड को बनाया है। हमें पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे का समर्थन मिला। उनके दृष्टिकोण और समर्थन के बिना, यह संभव नहीं होता। हम मुंबईकरों के चेहरे पर मुस्कान देखना चाहते थे और जब हम यहां लोगों को अपने दोस्तों और परिवार के साथ आनंद लेते देखते हैं, तो यह हमें बहुत संतुष्टि देता है।' आयोजकों को उम्मीद है कि एक बार महामारी खत्म हो जाने के बाद, अगले साल और भी बड़ा सेलिब्रेशन कर सकेंगे।

अगर आप मुंबई में हैं या इसके आसपास हैं, तो एक बार इस सुंदर वंडरलैंड में आप भी सेल्फी ले सकते हैं। इस अद्भुत पार्क को एक्सप्लोर कर सकते हैं। अगर यह आपको यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit : Instagram@adityathackrey

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।