दिल्ली एक ऐसा शहर है जहां बाजारों की कमी नहीं है। यहां एक से बढ़कर एक बड़े और ऐसे खास बाजार हैं, जहां आप सब कुछ पा सकते हैं। दिल्ली का चांदनी बाजार वेडिंग शॉपिंग के लिए लोकप्रिय है। यहां का सदर बाजार तमाम चीजों के साथ-साथ मसालों के लिए लोकप्रिय हैं। भागीरथी मार्केट झूमरों और लाइट्स के लिए फेमस है। ऐसे ही न जाने कितने विकल्प और कितने बाजार आपको दिल्ली शहर में मिलेंगे।
ऐसा ही एक पॉपुलर मार्केट करोल बाग है, जिसकी अपनी अलग खासियत है। इस मार्केट में आप शॉपिंग कर सकते हैं और साथ ही अन्य कई चीजों को एक्सप्लोर कर सकती हैं। करोल बाग के आसपास के एरिया भी काफी लोकप्रिय हैं और आज हम आपको यही बताने वाले हैं कि आप करोल बाग मार्केट में और उसके आसपास क्या-क्या एक्सप्लोर कर सकते हैं।