herzindagi
agni keli fire fight of karnataka durga parameswari temple

Navratri 2023: कर्नाटक के इस मंदिर में लगती है श्रद्धालुओं की भारी भीड़, यहां आग के साथ खेला जाता है खतरनाक खेल

मान्यताओं के अनुसार इस मंदिर में सदियों से अग्नि केली नाम की परंपरा चली आ रही है, जिसमें लोग अपनी जान की परवाह किए बिना एक-दूसरे पर आग फेंकते हैं।
Editorial
Updated:- 2023-09-14, 12:26 IST

शारदीय नवरात्रि का पर्व शुरू होने जा रहा है। 15 अक्टूबर 2023 से माता के इस 9 दिनों के पर्व की शुरूआत हो रही है। एसे में हम आपको एक ऐसे मंदिर के बारे में बतान वाले हैं, जहां आपको इस नवरात्रि देवी दर्शन के लिए जरूर जाना चाहिए।

कर्नाटक का दुर्गापरमेश्वरी मंदिर माता का सबसे खास मंदिर माना जाता है। क्योंकि यह मंदिर मां दुर्गा को समर्पित है। इस मंदिर को कतील मंदिर के नाम से भी जाना जाता है, यह मैंगलोर से करीब 30 किमी दूरी पर स्थित है। 

मंदिर खुलने का समय

भक्तों के लिए यह मंदिर सुबह 4 बजे से ही खोल दिया जाता है। दोपहर 12.30 से 3 बजे तक मंदिर के कपाट बंद रहते हैं, फिर 3 बजे से रात 10 बजे तक यह मंदिर खुला रहता है। यहां आप रात 8:30 से 10:00 बजे की बीच भोजन भी कर सकते हैं। यहां प्रसाद के तौर पर लोगों को भोजन करवाने की व्यवस्था है। 

इसे भी पढ़ें- Vaishno Devi Travel: नवरात्रि में वैष्णो मंदिर जा रहे हैं तो ठहरने के लिए ये रहे सस्ते आश्रम और धर्मशाला

आग के साथ खेला जाता है खतरनाक खेल

agni keli fire fight of kateel durga parameswari temple

इस मंदिर में हर साल अप्रैल के महीने में लगभग आठ दिनों तक आग का खेल खेला जाता है। इस खेल की शुरूआत मेष संक्रांति दिवस की पूर्व संध्या में ही हो जाती है। अग्नि केली नाम की परंपरा दो गांव आतुर और कलत्तुर के लोगों के बीच में होती है। 

नारियल की छाल से बनी मशाल को लोग एक दूसरे पर फेंकते हैं। इस खेल को 15 मिनट तक खेला जाता है। इसके साथ ही मशाल लोगों पर बस 5 बार ही फेंका जाता है। यहां के लोगों का मानना है कि ऐसा करने से लोगों के दुख दर्द कम होते हैं। (बिष्णुपुर के इन मंदिरों के अवश्य करें दर्शन)

 

कैसे पहुंचे?

अगर आप दिल्ली से इस मंदिर के दर्शन के लिए जाना चाहते हैं, तो आपको मैंगलोर रेलवे स्टेशन तक के लिए टिकट लेनी होगी। यह मंदिर 28 किमी की दूरी पर स्थित है।

फ्लाइट से भी आपको  मैंगलोर के इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए टिकट लेनी होगी। यहां से मंदिर 12 किमी की दूरी पर स्थित है। (वैष्णो देवी मंदिर के आसपास स्थित अद्भुत जगहें)

इसे भी पढ़ें- Navratri 2023: नोएडा में इन जगहों पर सजता है माता का खास दरबार, नवरात्रि में इन पंडाल को देखना न भूलें

 

क्या है मंदिर का इतिहास?

agni keli fire fight of kateel durga temple

माना जाता है कि इस मंदिर का इतिहास अरुणासुर नाम के एक राक्षस से जुड़ा है। अरुणासुर को वरदान प्राप्त था कि उसे ना तो कोई दो पैरों वाला जीव मार पाएगा और ना ही चार पैर वालों वाला जीव। इसी घंमड के चलते  अरुणासुर ने धरती पर अत्याचार करना शुरू कर दिया था।

अरुणासुर के अत्याचार से परेशान होकर मां दुर्गा को धरती पर आना पड़ा था। मान्यता है कि अरुणासूर को खत्म करने के लिए, दुर्गा मां ने अपने आप को एक चट्टान में परिवर्तित कर लिया। अरुणासूर पत्थर को कुचलने ही वाला था, तभी माता ने मधुमक्खी का रूप ले लिया। मधुमक्खियों के भारी झुंड ने राक्षस पर हमला कर दिया और उसकी मौत हो गई। 

आज के आर्टिकल में बस इतना है। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।