आज कल के समय में महिलाएं मल्टीटास्किंग हो गई हैं। बदलते समय के साथ उन्हें घर से लेकर बाहर तक सभी जगहों की जिम्मेदारियां निभानी होती हैं। कई बार खाना बनाते वक्त कुछ कॉमन गलतियां हो जाती हैं जिससे हमें कई बार परेशानी का सामना करना पड़ता है। खाना बनाते वक्त ग्रेवी में तेल ज्यादा हो जाना, चावल पैन में चिपक जाना आदि यह कुछ ऐसी गलतियां है जिससे हर गृहणी को दो चार होना ही पड़ता है।
लेकिन, इसमें परेशान होने वाली कोई बात नहीं है क्योंकि हम आपको इस लेख के जरिए कुछ ऐसे किचन हैक्स के बारे में बताने वाले हैं जिससे आपकी किचन संबंधित सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी और आपका काम आसानी से हो जाएगा। यह हैक्स आपके समय को भी बचाने में मदद करेगा। आइए जानते हैं उन हैक्स के बारे में-
कई बार ऐसा होता है कि हम सूजी का हलवा बनाते हैं पर उसमें वह स्वाद नहीं आ पाता जैसा हम चाहते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो आप हलवा बनाते वक्त उसमें एक चम्मच बेसन मिला सकती हैं। याद रखें कि बेसन हमेशा भूनकर ही डालें। बेसन डालने से हलवा ज्यादा टेस्टी बनेगा।
हम सभी घर पर दूध को फाड़कर छेना बनाते ही हैं। ज्यादातर लोग जो दूध फाड़ने के बाद पानी बचता है उसे फेंक देते हैं। लेकिन, यह पानी फेकने के बजाए आप आटा गूंथते समय आटे में डाल सकती हैं। इस पानी से तैयार की गई रोटियां ज्यादा मुलायम और टेस्टी बनती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: पत्ता गोभी काटने का आसान तरीका जानें
गर्मियों के समय में खीरा, बैंगन, शिमला मिर्च जैसी सब्जियों को फ्रेश रखने के लिए आप एक बेहतरीन ट्रिक आपना सकती हैं। सबसे पहले आप एक गीला कपड़ा लें और उसमें इस तरह की सब्जियां बांधकर रख दें। इसके साथ ही आप चाहें तो एक एयर टाइट प्लास्टिक कंटेनर में भी अपनी सब्जियां रख सकती हैं। इन हैक्स से आपकी सब्जियों को ज्यादा दिन तक फ्रेश रहेगी।
हम सभी के किचन में कटिंग बोर्ड तो जरूर होता है। लेकिन बहुत कम लोग ही जानते हैं कि कटिंग बोर्ड के हैंडल के पास जो खाली स्पेस होता है उसका भी हम इस्तेमाल कर सकते हैं। कटिंग बोर्ड पर जो भी चीजें काटे उस साइड स्पेस से बाहर आसानी से निकाल सकती हैं।
घर पर मीठा बनाने का बहुत शौक बहुत से लोगों को होता है। कई बार बहुत मेहनत करने के बाद भी वह उतना अच्छा नहीं बन पाता जैसा हम चाहते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो आप स्वीट डिश बनाते समय उसमें थोड़ा सा नमक मिला दें। इससे आपके डिश का स्वाद बहुत बढ़ जाएगा।
कई बार ऐसा होता है कि सब्जी बनाते वक्त ग्रेवी में तेल अधिक पड़ जाता है। इस कारण ग्रेवी का स्वाद तो खराब हो ही जाता है साथ में यह सेहत के लिए भी नुकसानदायक होता है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो जाए तो इस तरह ग्रेवी को थोड़ी देर तक फ्रिज में रख दें। तापमान कम होने के कारण तेल ऊपर जम जाएगा और आप छन्नी की मदद इसे आसानी से निकाल सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: बिना प्याज और लहसुन के घर पर रेस्टोरेंट स्टाइल पनीर बटर मसाला बनाएं, जानें रेसिपी
कई बार ऐसा होता है कि हम लाख कोशिश करते है पर हमारे पकोड़े क्रिस्पी नहीं बन पाते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो बैटर को तैयार करते वक्त उसमें थोड़ा सा चावल के आटे को मिला दें। इससे पकौड़े बहुत क्रिस्पी बनेगें।
कई बार ऐसा होता है कि हम अंडों को फ्रिज में स्टोर करके रखते हैं फिर भी वह फ्रेश नहीं रहते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो आप उन्हें फ्रिज में रखने से पहले उनके ऊपर वेजिटेबल ऑयल लगा दें। इस हैक से अंडे लंबे वक्त तक फ्रेश रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ जुड़ी रहें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।