आपने अक्सर लोगों को कहते सुना होगा कि संडे हो या मंडे, रोज खाओ अंडे। ऐसा अंडे के गुणों के कारण कहा जाता है। अंडा सिर्फ प्रोटीन का ही पावरहाउस नहीं है, बल्कि इसके सेवन से आपको कैल्शियम, ओमेगा 3 फैटी एसिड और अन्य कई तरह के पोषक तत्व प्राप्त होते हैं। अंडा शरीर के हर अंग को किसी न किसी रूप में लाभ जरूर पहुंचाता है। अधिकतर घरों में देखने को मिलता है कि महिलाएं एकसाथ ही कई अंडे लेकर आती हैं और फिर समस्या होती है उनके स्टोरेज की। दअरसल, अंडों के स्टोरेज को लेकर हमेशा से ही दो मत रहे हैं। कुछ महिलाओं का मानना है कि अंडों को फ्रिज में स्टोर करना चाहिए, जबकि कुछ के अनुसार, उन्हें बाहर रखना ज्यादा उपयुक्त है। वैसे सिर्फ भारत ही नहीं, पूरी दुनिया मंे लोग अंडों के स्टोरेज को लेकर कंफ्यूज रहते हैं। जहां अधिकतर अमेरिकी फ्रिज में अंडे स्टोर करते हैं, वहीं यूरोपियन ऐसा नहीं करते। अगर आप भी अंडे के स्टोरेज को लेकर कंफ्यूज हैं तो चलिए आज हम आपकी इस दुविधा को खत्म करते हैं और अंडे को फ्रिज में स्टोर करने के फायदे और नुकसान के बारे में बताते हैं-
अंडे में स्टोरेज का मसला वास्तव में साल्मोनेला से जुड़ा हुआ है। साल्मोनेला एक बैक्टीरिया है जो गर्म रक्त वाले जानवरों की आंतों में रहता है। लेकिन अगर यह भोजन में प्रवेश कर जाए तो कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। इसके कारण व्यक्ति को उल्टी, दस्त व अन्य कई लक्षण नजर आ सकते हैं। साल्मोनेला के प्रकोप के सामान्य स्रोत अल्फाल्फा स्प्राउट्स, पीनट बटर, चिकन और अंडे हैं। इसलिए यह बेहद जरूरी हो जाता है कि अंडों को सही तापमान पर स्टोर किया जाए ताकि साल्मोनेला बैक्टीरिया को बढ़ने से रोका जा सके। साल्मोनेला बैक्टीरिया अंडे को बाहरी और भीतरी दोनों ही तरह से दूषित कर सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: फ्रिज से आ रही बदबू को हटाने के लिए करें ये आसान उपाय
अंडे में साल्मोनेला बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकने का एकमात्र उपाय है उनका सही तापमान पर स्टोरेज। अंडों का भंडारण 4°C से नीचे किया जाना चाहिए। वहीं अगर अंडों को 71°C से अधिक तापमान पर पकाया जाए तो इससे किसी भी जीवाणु को बेहद आसानी से खत्म किया जा सकता है। इस लिहाज से अगर देखा जाए तो अंडों को फ्रिज में स्टोर करना सही है। हालांकि इसे फ्रिज में स्टोर करने के अपने फायदे व नुकसान हैं।
अंडों को फ्रिज में रखना बैक्टीरिया को नियंत्रित करने का एक सबसे अच्छा तरीका है।
अंडों को फ्रिज में रखने से उनकी शेल्फ लाइफ काफी बढ़ जाती है।
रेफ्रिजरेशन से बैक्टीरिया का अंडों में घुसना भी मुश्किल हो जाता है।
फ्रिज में रखे अंडे को स्टोर करने से वह कमरे के तापमान पर संग्रहीत करने की तुलना में अधिक समय तक ताजा रखता है।
इसे जरूर पढ़ें: गलती से भी फ्रिज में ना रखें टमाटर, bread, कॉफी और ये सब
लम्बे समय तक अंडे को फ्रिज में रखने से उनका स्वाद खत्म हो जाता है। अमूमन महिलाएं अंडे को फ्रिज के दरवाजे में रखती हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। दरअसल, जब आप बार-बार फ्रिज खोलती हैं तो इससे तापमान में उतार-चढ़ाव होता है, जिससे अंडे में बैक्टीरिया विकसित होने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। इसलिए, रेफ्रिजरेटर के पीछे एक शेल्फ पर अंडे रखना सबसे अच्छा है। फ्रिज में अंडे रखने का एक दूसरा नुकसान यह है कि ठंडे अंडों को बेकिंग के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। इसलिए अगर आप अंडों को फ्रिज में रख रही हैं तो इस्तेमाल से पहले उन्हें कमरे के तापमान पर आने दें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।