herzindagi
mushroom price

मशरूम की ये सात किस्में हैं बेहद महंगी, आम आदमी के बजट के बाहर है दाम

दुनिया भर में ऐसी कई चीजें हैं, जिनके दाम आसमान को छू रहे हैं। इन चीजों को आम आदमी अपने बजट के बाहर जाकर खरीद भी नहीं सकते हैं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-10-24, 08:00 IST

मशरूम की खेती भी होती है और यह प्रकृति की गोद में भी उपजता है। मशरूम का स्वाद भले ही कुछ लोगों को न पसंद हो लेकिन इसके स्वास्थ्य लाभ अनेक हैं। प्रोटीन, विटामिन से लेकर कई सारे खनिज की मात्रा अकेले ही मशरूम में होती है। मशरूम के स्वास्थ्य लाभ और विभिन्न तरह की विशेषताओं से भरपूर होने के कारण कुछ मशरूम की कीमत बहुत ज्यादा होता है, तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।

गुच्ची मशरूम

भारत में इस मशरूम की किस्म हिमाचल, उत्तरांचल और जम्मू कश्मीर के पहाड़ी क्षेत्रों में उगता है। गुच्ची मशरूम की खेती नहीं की जा सकती है ये अपने आप ही उगता है और इसे मार्च से मई महीने के बीच इकट्ठा कर सुखाया जाता है। सूखने के बाद इसे मार्केट में बेचा जाता है, बता दें कि एक किलो गुच्ची मशरूम खरीदने के लिए 30,000 रुपये तक खर्च करने होंगे।

यार्त्सा गुनबू

expensive mushrooms,

इस मशरूम को इंग्लिश में कैटरपिलर फंगस के नाम से जाना जाता है। यह मशरूम एशिया में अपने तिब्बती नाम यार्त्सा गनबू के नाम से प्रख्यात है। यार्त्सा गुनबू हिमालय की चोटियों में 3000 से 5000 मीटर की ऊंचाई में नेपाल, भारत, तिब्बत और भूटान के क्षेत्र में उगता है। एक किलोग्राम यार्त्सा गुनबू खरीदने के लिए आपको 15 लाख रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं।

यूरोपीय व्हाइट ट्रफल

यह ओके के पेड़ की जड़ों में उगता है। जो कि यूरोपीय लोगों के लिए बेहद कीमती फसल है। इसे आप स्वयं से लगाकर इसकी खेती नहीं कर सकते हैं। यह स्वयं ही पेड़ की जड़ों में उगता है और इसकी खेती में आप किसी प्रकार की तकनीकों का उपयोग नहीं कर सकते हैं। फसल की कमी होने के कारण इसकी कीमत लगातार बढ़ते जा रही है और एक केजी व्हाइट ट्रफल खरीदने के लिए आपको 4,50,00 तक खर्च करने होंगे।

इसे भी पढ़ें: गाजर को स्टोर करने के ये हैक्स आएंगे काम, सर्दियों में नहीं पड़ेगा पछताना 

मत्सुटेक मशरूम

यग मशरूम जापान में क्योटो के पास तम्बा क्षेत्र में उगता है। यह मशरूम भी बेहद किमती है, एक किलो मत्सुटेक मशरूम की कीमत 75000 से 1.5 लाख तक है। आम बाजार में यह आसानी से नहीं मिलती है।

मोरेल मशरूम

 most expensive mushrooms

इस मशरूम की खेती करना आसान नहीं है। यह उत्तरी अमेरिका और यूरोप के जंगलों में उगते हैं। एक किलो मोरेल मशरूम की कीमत 36-37000 रुपये तक है।

चेंटरेल मशरूम

यह दुनिया की लोकप्रिय मशरूम की किस्म में से एक है। चेंटरेल उत्तरी अमेरिका और यूरोप में उगते हैं। एक किलो मशरूम की कीमत 1200 तक है और यह सफेद, पीला और नारंगी रंग के होते हैं।

इसे भी पढ़ें: भिंडी को लंबे समय तक फ्रेश रखने के लिए इन 5 टिप्स को करें फॉलो 

एनोकी मशरूम

mushrooms recipe

इस मशरूम को वेलवेट शैंक के नाम से जाना जाता है। जापान में इससे बेहद स्वादिष्ट व्यंजन बनाए जाते हैं। इस मशरूम को खरीदने के लिए आपको 2000 रुपये तक खर्च करने होंगे। 

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।