मशरूम जिसे ट्रफल के नाम से भी जाना जाता है। यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर है। मशरूम में कई तरह के ऐसे विटामिन और खनिज पाए जाते हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। इस मशरूम (कवक) में एंटीऑक्सीडेंट्स, प्रोटीन, विटामिन, सेलेनियम और जिंक पाए जाते हैं। ट्रफल दो तरह के होते हैं एक वाइट और दूसरा ब्लैक। हालही में दुनिया की सबसे महंगी जापानी आइसक्रीम काफी चर्चे में हैं और इस आइसक्रीम में व्हाइट ट्रफल का इस्तेमाल किया गया है, इसलिए यह आइसक्रीम इतना महंगा है। दुनियाभर में इस ट्रफल की कीमत लाखों में है आइए जानते इस महंगे ट्रफल के बारे में।
दुनिया भर में ट्रफल की 50 से भी अधिक प्रजातियां पाई जाती है, लेकिन इटली में पैदा होने वाले इस सफेद ट्रफल की कीमत लगभग 2 मिलियन जापानी येन प्रति किलोग्राम के आसपास है, इस ट्रफल की कीमत सभी बाजार और देश में अलग-अलग है। यह इस लिए भा दुर्लभ है क्योकि इसकी खेती नहीं होती है बल्कि यह ओक, अखरोट, पाइन और चिनार पेड़ों के जड़ में उगते हैं और इसे तोड़ने के लिए सुबह-सुबह जाना पड़ता है। इसका स्वाद मीठा और रसदार हो सकता है।
ट्रफल के उत्पादन के लिए इटली और यूनाइटेड किंगडम की जलवायु को परफेक्ट माना गया है। नवंबर से लेकर जनवरी तक में यह पक जाते हैं और फिर इसे 7-8 इंच जमीन के नीचे उगता है। यह दुर्लभ इसलिए भी है क्योंकि बाकी मशरूम जमीन के ऊपर उगते हैं, वहीं ये व्हाइट ट्रफल जमीन के नीचे पेड़ों के जड़ों में उगते हैं। ट्रफल को खोजने के लिए कुत्तों की मदद ली जाती है। इसके लिए कुत्तों को पहले ट्रेनिंग दी जाती है फिर कुत्ते इसे सूंघ कर इशारा देते हैं कि ट्रफल कहां है और कहां नहीं। ट्रफल को लंबे समय तक स्टोर करके नहीं रख सकते हैं। इसकी खपत जल्द से जल्द होनी चाहिए। यह सप्ताह भर तक ही फ्रेश रहेंगे जिसके बाद ये स्वाद खो देंगे और इसकी खुशबू नष्ट हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें: झुरगा और सोयाबीन दिखते हैं एक जैसे, जानें क्या है अंतर
इसका इस्तेमाल आप बहुत ही आसानी से कर सकते हैं। इसे अपने मनचाही डिश जैसे पास्ता, आइसक्रीम, रिसोट्टो, पिज्जा, आलू, फूल गोभी प्यूरी और अंडे के डिश में कर सकते हैं। बता दें कि ब्लैक के मुकाबले व्हाइट ट्रफल ज्यादा महंगे होते हैं क्योंकि ये साल के कुछ ही महीनों में पाया जाता है।
इसे भी पढ़ें: प्राइड मंथ सेलिब्रेट करने के लिए बेस्ट हैं दिल्ली के ये LGBTQ फ्रेंडली कैफे
हमें उम्मीद है आपको ट्रफल से जुड़ी ये जानकारी पसंद आई होगी। ट्रफल के बारे में आपके पास कोई जानकारी हो तो हमें कमेंट में बताएं। यदि यह लेख पसंद आई हो तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Image credit- FreePik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।