
हमारे यहां भारतीय घरों में अगर कोई जगह सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाती है तो वो किचन ही है। सुबह उठने के बाद से लेकर रात में सोने से पहले तक, हमारा पूरा समय रसोई में ही बीतता है। ऐसे में रसोई में गंदगी होना तो आम बात है। हालांकि, लोग इसकी सफाई भी पूरी करते हैं, लेकिन किचन की सफाई करते समय हम स्लैब, गैस चूल्हा और बर्तनों को तो चमका देते हैं। कुछ जगहें ऐसी हैं जो हमारी नजर से छूट जाती हैं और हम इन पर ज्यादा ध्यान भी नहीं दे पाते हैं। यही वो जगह है जहां सबसे ज्यादा बैक्टीरिया छिपे होते हैं। ऊपर से देखने में ये जगह बिल्कुल साफ लगती है, पर असल में ये बीमारियों का घर बन सकती है। आइए जानते हैं किचन के उस जगह के बारे में जिसे अब आपको और अनदेखा नहीं करना चाहिए।
किचन में सबसे ज्यादा गंदा हिस्सा अक्सर सिंक का ड्रेन ही होता है। यहां खाने के छोटे-छोटे टुकड़े, तेल और गंदगी जमा हो जाती है। यही वजह है कि यहां बैक्टीरिया जल्दी पनपते हैं और बदबू भी आने लगती है। इसके लिए हफ्ते में दो से तीन बार गर्म पानी और थोड़ा बेकिंग सोडा डालकर इसे साफ जरूर करें।

हम गैस के ऊपर तो रोज सफाई कर लेते हैं, लेकिन उसके पीछे और नीचे की जगह अक्सर छूट जाती है। यहां तेल और धूल से काफी चिपचिपा हो जाता है। ऐसे में हर रोज खाना बनाने के बाद गैस को थोड़ा हटाकर पीछे की सफाई जरूर करें।
इसे भी पढ़ें- Gas Lighter: न कोई बैटरी न कोई फ्यूल, फिर कैसे गैस लाइटर से निकलती है चिंगारी?
किचन की चिमनी या एग्जॉस्ट फैन में तेल और धुआं जमा होता रहता है। बाहर से ये भले ही साफ दिखे लेकिन इसके अंदर काफी गंदगी होती है। ऐसे में महीने में एक बार इसके फिल्टर को जरूर साफ करें।

बर्तन धोने वाला स्पंज भी गंदगी का बड़ा कारण होता है। इसमें इतनी ज्यादा नमी रहती है, जिससे बैक्टीरिया जल्दी बढ़ते हैं। स्पंज को 10 से 15 दिन में चेंज कर दें या तो गर्म पानी में साफ करें। सफाई के जरूरी टिप्स आपको पता होंगे, तो परेशानी नहीं होगी।
इसे भी पढ़ें- Fridge Cleaning Tips: ₹10 में फ्रिज की गंदगी गायब, रबर को सफेद करने के 3 कमाल के टिप्स
तो अगर आप भी अभी तक इन जगहों को इग्नोर कर देती थीं तो अब से इनकी सफाई भी जरूर करें। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।