Fri Apr 10, 2026 | Updated 01:14 AM IST HZ Awards 2026
avoid this mistake while cleaning your steel gas stove daily

स्टील का गैस स्टोव साफ करते समय कहीं आप भी तो नहीं कर रही हैं ये गलतियां, कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा पुराना

किचन में अगर कोई चीज सबसे ज्यादा इस्तेमाल होती है तो वो गैस स्टोव ही है। दिन में कई बार इसका इस्तेमाल होता है, इसलिए इसे साफ रखना भी उतना ही जरूरी है। खासकर स्टील का गैस स्टोव, जो देखने में चमकदार और नया लगता है, लेकिन अगर इसकी सही तरह से सफाई न की जाए, तो बहुत जल्दी पुराना दिखने लगता है।
Editorial
Updated:- 2026-04-09, 20:04 IST

जब भी हम नया स्‍टील का गैस स्‍टोव खरीदकर लाते हैं तो क‍िचन की रौनक ही मानो बढ़ जाती है। खाना बनाने में भी मजा आने लगता है, लेक‍िन कुछ ही महीनों में इसकी चमक खोने लग जाती है। ये पुराना सा लगने लगता है। इसके पीछे वजह इसकी सफाई का गलत तरीका होता है। दरअसल, कई बार हम इसे साफ करने के चक्कर में ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिससे इस पर स्क्रैच पड़ जाते हैं या जिद्दी काले दाग हमेशा के लिए जम जाते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है कि रगड़ने के बाद भी चूल्हा गंदा ही दिख रहा है, तो समझ लीजिए कि आपके सफाई के तरीके में ही गड़बड़ी है। आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे क‍ि वो कौन सी आम गलतियां हैं जो आपके चमकते हुए स्टोव को समय से पहले पुराना बना रही हैं। आइए जानते हैं-

हार्ड स्क्रबर का इस्तेमाल करना

कई लोग जल्दी सफाई के चक्‍कर में स्टील वाले या बहुत सख्त स्क्रबर का इस्तेमाल करने लगते हैं। इससे स्टोव पर खरोंच पड़ जाती है। कई बार तो ये खरोच साफ-साफ नजर भी आने लगती हैं। इसल‍िए हमेशा सॉफ्ट स्पंज या कपड़े का ही इस्तेमाल करना सही होता है।

इसे भी पढ़ें- Kitchen Hacks: गैस चूल्हे पर जम गई है जिद्दी चिकनाई? इन 2 घरेलू नुस्खों से मिनटों में शीशे जैसा चमक उठेगा स्टोव

बहुत ज्यादा क्लीनर लगाना

इन द‍िनों बाजारों में जो क्‍लीनर म‍िलते हैं, उनमें केमिकल की मात्रा काफी ज्‍यादा होती है। ये क्लीनर स्टील की चमक को नुकसान पहुंचाने का काम करते ह‍ैं। इसल‍िए आप गैस स्टोव की सफाई करने के ल‍िए हमेशा नेचुरल तरीका ही अपनाएं। जैसे- नींबू या बेकिंग सोडा। गैस स्टोव साफ करने का सही तरीका आपको पता होना चाहिए।

gas stove cleaning tips

गीला छोड़ देना

कई बार लोग सफाई के बाद स्टोव को गीला ही छोड़ देते हैं। इससे उस पर पानी के निशान पड़ जाते हैं और चमक कम हो जाती है। अगर आप भी ये गलत‍ियां करती ह‍ैं ताे साफ करने के बाद उसे सूखे कपड़े से जरूर पोंछें।

यह भी पढ़ें- Kitchen Hacks: क्या बिना पानी के भी उबल सकते हैं आलू? आज ही आजमाएं ये सीक्रेट ट्रिक

जले हुए दाग तुरंत न साफ करना

अगर खाना गिरकर जल गया है और उसे तुरंत आपने साफ नहीं किया है, तो बाद में वो दाग हटाना मुश्किल हो जाता है। इससे भी ये पुराना सा लगने लगता है। इसल‍िए स्टोव ठंडा होने के बाद तुरंत साफ कर लेना सही होता है। सफाई करने से जुड़ी जरूरी जानकारी चीजों को खराब नहीं करेगी। 

steel gas stove maintenance

तो अगर आप भी इन आसान बातों का ध्यान रखेंगी, तो आपका स्टील का गैस स्टोव लंबे समय तक नया और चमकदार बना रहेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।