
इन दिनों भारत में एलपीजी गैस (Shortage Of LPG Gas) की किल्लत देखने को मिल रही है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुहीं 400 रुपए तो कुछ जगहों पर 600 रुपए किलो में लोग सिलेंडर में गैस भरवा रहे हैं। ऐसे में लोगों ने इंडक्शन का इस्तेमाल बढ़ा दिया है। इंडक्शन ने भले ही आपका काम आसान कर दिया है, लेकिन इससे बिजली की खपत भी ज्यादा बढ़ गई है।
कई लोग इसे इस्तेमाल करते समय कुछ गलतियां करते हैं। ऐसे में बढ़ा हुआ इलेक्ट्रिसिटी बिल आना तो स्वाभाविक है। हालांकि, अगर कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो आप भी बिजली का बिल आधा कर सकती हैं। हम आपको उन्हीं ट्रिक्स के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं-
-1775398084244.jpg)
अगर आप इंडक्शन पर खाना बना रही हैं तो सारी तैयारी पहले से ही कर लें। जैसे पहले सब्जियां और तड़के के लिए प्याज और लहसुन काट लें। मसाले तैयार कर लें। इसके बाद ही इंडक्शन चालू करें। इससे समय तो बचेगा ही, साथ ही बिजली का खर्च भी काफी कम होगा।
यह भी पढ़ें- Induction vs Infrared: खरीदने से पहले जान लें किस पर चलेंगे आपके पुराने बर्तन और किस पर नहीं?
ध्यान रखें कि आप जब भी खाना बनाएं तो बर्तन को हमेशा ढककर ही रखें। इससे खाना जल्दी पकेगा और आप काफी हद तक बिजली की बचत कर सकती हैं।
अगर आप इंडक्शन पर दाल और चावल पकाने वाली हैं तो इसे पहले ही भिगोना सही माना जाता है। कम से कम 30 मिनट या कुछ घंटों के लिए इन्हें भिगो दें, तब बनाएं। इससे ये जल्दी पक जाते हैं और आप बिजली की बचत भी कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- LPG Cylinder नहीं मिलने पर आप भी इंडक्शन पर बना रही हैं खाना, तो भूल से भी न करें ये गलतियां
कई लोग इंडक्शन को हमेशा हाई पर चलाते रहते हैं, इससे न तो खाना पकता है और बिजली भी ज्यादा खर्च होती है। ऐसे में जब आप खाना बनाएं तो शुरु में आंच तेज रखें। उबाल आने के बाद आंच धीमी कर सकती हैं। इससे खाना भी सही तरीके से पक जाता है। साथ ही बिजली की भी बचत होती है।
यह भी पढ़ें- Roti Making Tips On Induction: इंडक्शन पर भी बनेगी फूली-फूली और नरम रोटियां, बस अपनाएं ये सीक्रेट ट्रिक
-1775398094069.jpg)
यह भी पढ़ें- अचानक खत्म हो गया गैस सिलेंडर? घबराएं नहीं, इन 5 तरीकों से मिनटों में तैयार होगा खाना
तो अगर आप भी इंडक्शन पर खाना बना रही हैं, लेकिन बढ़े हुए बिजली के बिल से परेशान हैं तो हमने आपको ऊपर कुछ आसान से टिप्स दिए हैं। आप उसे फॉलो कर बिजली की बचत कर सकती हैं।
साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।