
Traditional Indian Cuisine dals: भारत में दाल केवल भोजन का एक हिस्सा नहीं, बल्कि यहां की संस्कृति और खान-पान की आत्मा है। उत्तर से लेकर दक्षिण तक, हर राज्य की अपनी एक खास दाल रेसिपी है, जो वहां के स्थानीय मसालों और पकवानों की झलक दिखाती है। कहीं दाल को मखमली और शाही अंदाज में बनाया जाता है, तो कहीं इसे तीखा और चटपटा रखा जाता है। दाल की यही विविधता भारत को 'दालों का देश' बनाती है। चाहे वह फिर मुगलों के दौर की दाल सुल्तानी हो या महाराष्ट्र के खानदेश का तीखापन, हर रेसिपी अपने आप में एक अनोखा इतिहास और स्वाद समेटे हुए है। आज के इस लेख में हम आपको भारत के 5 अलग-अलग राज्यों की मशहूर दालों के बारे में बताने जा रहे हैं। खास बात यह है कि इसमें उत्तर प्रदेश की दाल भी शामिल है।

उत्तर प्रदेश अपने खानपान के लिए दुनिया भर में मशहूर है। पर क्या आपको पता है कि लखनऊ में बनने वाली दाल सुल्तानी नवाबी खानपान का एक हिस्सा है। इसे अरहर की दाल से बनाया जाता है। इसकी खास बात यह है कि इसे पकाने का तरीका है। इस दाल को दूध, क्रीम और दही के साथ उबाला जाता है, जिससे इसे एक बेहद मखमली और शाही बनावट मिलती है। आखिर में, इसमें लौंग और घी का कोयले का धुआं दिया जाता है, जो इसे एक सोंधी और लाजवाब खुशबू देता है।
इसे भी पढ़ें- ये हैं देश की खोई-बिसरी डिशेज, अपनी ऑथेंटिसिटी और स्वाद के लिए थीं फेमस

महाराष्ट्र के खानदेश इलाके की खानदेशी दाल अपने काले रंग और तेज तीखेपन के लिए दुनिया भर में मशहूर है। इसमें इस्तेमाल होने वाला काला मसाला विशेष है, जिसमें सूखे नारियल, प्याज और मसालों को जलाकर पीसा जाता है। इसे अक्सर ज्वार या बाजरे की भाकरी के साथ परोसा जाता है। जो लोग तीखा खाने के शौकीन हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है।

पश्चिम बंगाल में चने की दाल यानी छोलार दाल बहुत लोकप्रिय है। इसे अक्सर त्योहारों और शादियों में मैदे की पूरी के साथ बनाया जाता है। इस दाल में नारियल के छोटे-छोटे टुकड़ों को तलकर डाला जाता है और इसमें चीनी या गुड़ का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे इसका स्वाद हल्का मीठा होता है। इसके बाद आखिर में तेजपत्ता और दालचीनी का तड़का लगाया जाता है।

जब बात भारतीय दालों की जाती है, तो पंजाब की दाल मखनी का नाम सबसे ऊपर आता है। इसे काली उड़द और राजमा को कुछ घंटे भीगाने के बाद बनाया जाता है। इसके बाद इसे धीमी आंच पर पकाकर तैयार किया जाता है। इसमें ढेर सारा मक्खन और ताजी क्रीम डाली जाती है। इसका सोंधापन और मलाईदार स्वाद पूरी दुनिया में मशहूर बनाता है।
राजस्थान की मशहूर पंचमेल दाल, दाल बाटी के साथ परोसी जाती है। यह अरहर, चना, मूंग, उड़द और मोठ दाल से बनाया जाता है। इसमें घी, हींग और सूखी लाल मिर्च का कड़क तड़का लगाया जाता है।
इसे भी पढ़ें- मुगल बादशाह खाते थे शाही सेहरी और इफ्तार, व्यंजन का नाम सुनते ही आ जाएगा मजा
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ
Image Credit-Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।