Deoghar Is Famous For: देवघर झारखंड में स्थित एक लोकप्रिय और पवित्र धार्मिक स्थल के रूप में जाना जाता है। इस शहर को भगवान शिव यानी बाबा बैद्यनाथ की नगरी के नाम से भी जाना जाता है।
देवघर में भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग मंदिरों में से एक ज्योतिर्लिंग स्थित है। इसलिए कई लोग देवघर को भगवान शिव का घर भी मानते हैं। सावन के महीने में यहां गंगा जल अर्पित करने के लिए देश के हर कोने से शिव भक्त पहुंचते हैं।
अगर आप भी सावन के महीने में बाबा बैद्यनाथ की नगरी जा रहे हैं, तो 3 दिन की ट्रिप में देवघर और इसके आसपास के इलाकों में स्थित कई शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
देश के किसी भी कोने से देवघर पहुंचना बहुत ही आसान है। इसके लिए आप हवाई मार्ग, रेल मार्ग या सड़क मार्ग के द्वारा भी पहुंच सकते हैं।
हवाई मार्ग द्वारा- अगर आप हवाई मार्ग से देवघर पहुंचना चाहते हैं, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देवघर में अपना कोई हवाई अड्डा नहीं है। ऐसे में आप रांची हवाई अड्डा पहुंचकर आप देवघर पहुंच सकते हैं। रांची एयरपोर्ट से देवघर की दूरी करीब 241 किमी है।
इसके अलावा आप पटना एयरपोर्ट पहुंचकर भी देवघर पहुंच सकते हैं। पटना एयरपोर्ट से देवघर की दूरी करीब 261 किमी है। पटना से बस तय ट्रेन लेकर देवघर पहुंच सकते हैं।
रेल मार्ग- देवघर आप ट्रेन के माध्यम से भी पहुंच सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बैद्यनाथधाम देवघर रेलवे स्टेशन देश के लगभग हर बड़े और छोड़े राज्यों से जुड़ा हुआ है। ऐसे में देश के किसी भी कोने से ट्रेन पकड़कर आसानी से देवघर पहुंच सकते हैं।
सड़क मार्ग- सड़क मार्ग द्वारा भी देवघर आसानी से पहुंचा जा सकता है। देवघर झारखंड के लगभग हर शहर से जुड़ा हुआ है। ऐसे में झारखंड के किसी भी शहर से होते हुए आसानी से देवघर पहुंच जा सकता है।
देवघर एक चर्चित और लोकप्रिय धार्मिक स्थल है। यहां सावन महीने के अलावा अन्य दिनों में भी भक्त भगवान शिव का दर्शन करने के लिए पहुंचते रहते हैं। इसलिए यहां ठहरने के लिए होटल, आश्रम और धर्मशाला बहुत कम पैसे में मिल जाते हैं। (भारत के 3 सूर्य मंदिर)
देवघर में आप यात्री होटल, सत्संग आश्रम, ठाकुर अनुकूल आश्रम, मारवाड़ी धर्मशाला और देवघर शिव धाम आश्रम में बहुत कम पैसे में रूम बुक कर सकते हैं। इन आश्रम और धर्मशाला में खाने-पीने की सुविधा भी होती है।
देवघर और इसके आसपास के इलाकों में ऐसी कई शानदार और मनमोहक जगहें मौजूद हैं, जिन्हें आप आराम से एक्सप्लोर कर सकते हैं। 3 दिन की ट्रिप में इन शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
देवघर में किसी शानदार और पवित्र जगह घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले बैद्यनाथ धाम मंदिर पहुंचते हैं। भगवान शिव को समर्पित इस मंदिर को शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है।
सावन के महीने में यहां लाखों की संख्या में भक्त गंगा जल अर्पित करने के लिए पहुंचते हैं। कहा जाता है कि यहां जो भी सच्चे मन से दर्शन करने के लिए पहुंचता है उसकी सभी मुरादें पूरी हो जाती है।
बैद्यनाथ धाम मुख्य मंदिर से कुछ ही दूरी पर स्थित नंदन पहाड़ एक लोकप्रिय पर्यटन केंद्र माना जाता है। पहाड़ी की चोटी पर मौजूद होने के चलते यहां हर समय सैलानियों की भीड़ मौजूद रहती है।
नंदन पहाड़ अपनी हरियाली के लिए जानी जाती है। इस पहाड़ी की चोटी पर सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा देखने भारी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। इस चोटी से देवघर की खूबसूरती को भी निहारा जा सकता है। मानसून में इस चोटी की खूबसूरती चरम पर होती है।
इसे भी पढ़ें: भारत के ये शिव मंदिर माने जाते हैं कपल्स के लिए खास, शादी के बाद जरूर जाएं दर्शन करने
अगर आप देवघर के आसपास प्रकृति के बीच में घूमना पसंद करना चाहते हैं, तो फिर आपको उसरी वॉटरफॉल पहुंच जाना चाहिए। देवघर से करीब 70 किमी की दूरी पर स्थित उसरी वॉटरफॉल एक छिपा हुआ खजाना माना जाता है। उसरी वॉटरफॉल में जब 40 फीट की ऊंचाई से पानी गिरता है, तो आसपास का नजारा देखते ही बनता है।
देवघर से कुछ ही दूरी पर स्थित गिरिडीह हिल स्टेशन आपकी यात्रा में चार चांद लगाने का काम कर सकता है। बादलों से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घास के मैदान और झील-झरने इस हिल स्टेशन की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। मानसून में इस हिल स्टेशन की खूबसूरती चरम पर होती है।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image@
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।