शारदीय नवरात्रि का आरंभ 15 अक्टूबर 2023 से हो रहा है। यह पर्व मां दुर्गा को समर्पित होता है। इस पर्व में पूरे नौ दिनों तक माता के नौ रूपों की पूजा होती है। नवरात्रि के इस पर्व में भक्त माता के दर्शन के लिए अलग-अलग मंदिरों में जाना पसंद करते हैं।
अगर आप भी नवरात्रि में माता के दर्शन का प्लान बना रहे हैं, तो आपको कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको दिल्ली में स्थित माता के खास मंदिरों के बारे में बताएंगे। जहां नवरात्रि में माता का दर्शन करना शुभ माना जाता है।
झण्डेवाला मंदिर (Jhandewalan Devi Mandir)
अगर दिल्ली में रहकर आप आज तक झण्डेवाला मंदिर दर्शन के लिए नहीं जा पाए हैं, तो इस नवरात्रि यहां जाने का प्लान बना लें। यह मंदिर केवल दिल्ली में ही नहीं बल्कि देश के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक माना जाता है।
लोगों का कहना है कि यहां जो भी कोई आता है उसकी मनोकामनाएं माता रानी जरूर पूरी करती हैं।
यहां हर साल लाखों लोग माता के दर्शन के लिए आते हैं। नवरात्रि में यहां लोगों की काफी भीड़ देखने को मिलती है।(Delhi-NCR में स्थित प्रसिद्ध कृष्ण मंदिर)
इसे भी पढ़ें-Famous Temples In Noida: मंदिर दर्शन के लिए क्यों जाना दिल्ली? जब नोएडा में ही हो जाएंगे भगवान के दर्शन
कालकाजी मंदिर (Kalkaji Mandir)
यह मंदिर साउथ दिल्ली में स्थित है। यहां लोग खासकर नवरात्रि में दर्शन के लिए जरूर आते हैं। कालका देवी, देवी शक्ति या दुर्गा के अवतारों में से एक मानी जाती हैं। नवरात्रि में यहां मेला लगता है।
रोजाना हजारों लोग माता के दर्शन के लिए यहां पहुंचते हैं। मंदिर सुबह 4:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक खुला रहता है। मंदिर में सुबह और शाम को दो बार आरती की जाती है।(दिल्ली के प्रसिद्ध शिव मंदिर)
इसे भी पढ़ें-करीब 400 साल पुराने मंदिर का क्या है रहस्य? यहां हर मुराद होती है पूरी
योगमाया मंदिर (Yog Maya Mandir)
यह मंदिर माता योगमाया को समर्पित है। इस मंदिर का इतिहास बहुत पुराना माना जाता है। कहा जाता है कि यह मंदिर उन पांच मंदिरों में से एक है, जो कि महाभारत काल से है।
इस मंदिर की स्थापना पांच हजार साल पहले पांडवों ने की थी। योगमाया देवी, भगवान कृष्ण की बड़ी बहन थीं। कहा जाता है कि देवी योगमाया ने कंस से कृष्ण की रक्षा की थी।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Insta
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों