बच्चों की समर विकेशन शुरु होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। जाहिर आप भी इन छुट्टियों में बच्चों को कहीं न कहीं बाहर घुमाने का प्लान बना रही होंगी। मगर घूमने जाने के नाम से ही सबसे पहले लोग इस बात की प्लानिंग करने लगते हैं कि वे कितने दिन के लिए ट्रिप पर जाएंगे। कई बार तो एक ही जगह पर घूमते घूमते बोरियत भी होने लगती मगर पैसे खर्च किए हैं तो उन्हें वसूलने के लिए ट्रिप के दौरान कुछ ऐसी जगहों को भी घूमना पड़ जाता जहां जाने का कोई फायदा नहीं होता । मगर दुनिया में किसी भी जगह को अच्छी तरह एक्सप्लोर करने के लिए कम से कम एक दिन का समय तो चाहिए होता है, लेकिन आज आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बातएंगे जहां आप मात्र 15 मिनट में ही घूम कर ट्रिप को पूरा कर सकेंगी। दरअसल यह जगह दुनियां की सबसे छोटी जगहों में शामिल है मगर ऐसा नही कि छोटे होने की वजह से यहां पर कुछ करने के लिए नहीं और। यकीन मानिय छोटे होने के बाद इन प्लेसेस की खूबसूरती को आप निहारती रह जाएंगी। इन प्लेसेस पर यदि आप ट्रिप प्लान करती हैं तो आपको सबसे बड़ा फायदा होगा कि आप कम समय में ही बहुत कुछ घूम सकेंगी और आपको ज्यादा भटकना भी नहीं पड़ेगा। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि ऐसी कौन कौन सी जगह दुनिया में मौजूद हैं जहां केवल 15 मिनट में ही घूमा जा सकता है।
पश्चिमी यूरोप, मोनाको
अगर आपको रेस ट्रैक्स और कसीनो में बाजी लगाने का क्रेज है तो इस बार अपनी ट्रिप के लिए पश्चिमी यूरोप में स्थित दुनिया के दूसरे सबसे छोटे देश मोनाको को चुनें। आपको जानकर हैरानी होगी यह देश केवल 2 स्क्वायर किलोमीटर में बसा हुआ है। अगर आप फ्रांस घूमने का प्लान बना रही हैं तो यहां आना और भी आसान होगा क्योंकि यह देश नॉर्थ साइड से फ्रांस से जुड़ा हुआ है यहां आप आसानी से आकर 15 मिनट में ही इस स्थान को घूम सकते हैं। आपको बता दें कि दुनिया की मोस्ट फेमस कार रेस द मोनाको ग्रांड प्रिक्स का आयोजन हर साल यहीं होता है। यह देश अपने कसीनो के लिए फेमस है मगर यहां केवल बाहर से आने वाले लोग ही कसीनो में घुस सकते हैं यहां के लोकल लोगों के लिए कसीनों के अंदर घुसना कानूनन जुर्म हैं। अगर आप फुटबॉल के शौकी हैं तो यहां आकर आपको और भी मजा आएगा क्योंकि इस देश की फुटबॉल टीम वर्ल्ड की बेस्ट टीमों में से एक है।
Read More:गर्मी की छुट्टियों में हिल स्टेशन घुमाने की जगह बच्चों को कराएं जंगल सफारी
अमेरिका, सेंट जोन्स
कैरिबियन सागर और आंध्र महासागर के बीच में स्थित सेंट जोन्स न्यूफाउंडलैंड देश की राजधानी है। यह भी दुनिया के सबसे छोटे देशों में गिना जाता है. आपको बता दें कि सेंट जोन्स जितना छोटा देश उतना ठंडा भी है। यहां केवल 2 लाख लोगों की जनसंख्या रहती हैं। अगर कोहरे की बात की जाए तो साल 365 दिन में से 206 दिन यहां पर कोहरा छाया रहता है और सबसे ज्यादा गर्मी पड़ने पर यहां का टेम्प्रेचर -18 डिग्री हो जाता है। यह पूरा देश ही टूरिज्म पर डिपेंड करता है यहां पर 100 से भी अधिक विला बनाए गए हैं, जो सैलानियों के लिए हैं। यह एक वर्जिन आइलैंड इस लिए आप यहां आकर बीच का मजा भी ले सकती हैं।
औस्ट्रेलिया, नाउरू
औस्ट्रेलिया के उत्तर-पूर्व में माइक्रोनेशिया में स्थित दुनिया का तीसरा सबसे छोटा ओवल शेप का आइलैंड नाउरू केवल 53 किलोमीटर में ही सिमट जाता है। आपको बता दें यह देश सबसे कम टूरिस्ट विजिटिंग प्लेस लिस्ट में आता है। यानि यहां पर सबसे कम विजिटर्स आते हैं। मगर यह देश बेहद खूबसूरत है। कम टूरिस्ट्स के आने की वजह से यह बेहद साफ सुथरा देश है। इस देश में खूबसूरत बीचेस हैं जहां आप अच्छा वक्त बिता सकते हैं।
कैरिबियाई सागर, ग्रेनाडा
कैरिबियाई सागर के दक्षिणी किनारे पर स्थित ग्रेनाडा देश 6 द्वीपों से मिलकर बना है. मगर फिर इस देश का नाम दुनिया के सबसे छोटे देशों की सूची में शामिल है। यह केवल 34 किलोमीटर लंबा देश है मगर यहां जहां तक आपकी नजर जाएगी वहां तक आपको केवल खूबसूरती ही नजर आएगी यहां आपको सी बीच से लेकर वॉटर फॉल तक सब दिखेगा। मगर यहां मौजूद दुनिया का पहला अंडर वॉटर पार्क स्कल्पचर आपको सबसे ज्यादा आकर्षित करेगा। इसके साथ ही यहां आकर आप हाउस ऑफ चॉकलेट भी देख सकती हैं यह चॉकलेट का एक छोटा सा म्यूजियम है जहां चॉकलेट हिस्ट्री से रुबरु हो सकती हैं।
मालदीव
अगर आपको सी साइड प्लेसेस पसंद हैं तो मालदीव से बेस्ट आपके लिए कुछ नहीं हो सकता। इंट्रेस्टिंग बात तो यह हैं कि यह जगह भारत के बेहद नजदीक है और यहां पर आप शांती के कुछ पल बिता सकती हैं। खासतौर पर अगर आप शादी के बाद मिनी हनीमून के लिए कोई जगह तलाश रही हैं तो यह डेस्टीनेशन आपके लिए बेस्ट है।
अफ्रीका, माल्टा
माल्टा उत्तरी अफ्रीकी यूरोपीय महादीप का एक विकसित देश है, जहां हर साल कई टूरिस्ट आते हैं. आपको यकीन नहीं होगा कि मात्र 316 वर्ग क्षेत्रफल वाले इस देश में यूनेस्को की 10 साइट्स आपको देखने को मिल सकती है। मगर यह सच है साथ ही आप यहां खूबसूरत समुद्र के साथ-साथ कई और जगहें देख भी देख सकती हैं. यहां आपको बहुत सारी ऐसी लोकेशन देखने को भी मिलेगी जहां बडी बडी हॉलीवुड मूवी की शूटिंग हो चुकी है।
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों