herzindagi
romantic places in delhi

Valentine's Day Trip In Delhi: पार्टनर संग बना रही हैं घूमने का प्लान, दिल्ली के इन 3 रोमांटिक डेस्टिनेशन को करें सलेक्ट

Delhi Best Destination: यदि आप भी वेलेंटाइन वीक में पार्टनर संग घूमने के लिए किसी रोमांटिक और सुकून भरी जगहों की तलाश कर रही हैं, तो आज हम आपको दिल्ली में स्थित कुछ शानदार डेस्टिनेशन की लिस्ट दिखाने जा रहे हैं। जिनको आप एक्सप्लोर कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-02-05, 15:57 IST

प्यार का महीना शुरु होने के साथ वेलेंटाइन वीक की भी शुरुआत होने वाली है। यह हफ्ता अपने पार्टनर को स्पेशल फील कराने का होता है। आप चाहे तो हफ्ते के अलग-अलग दिन डिफरेंट तरीके से अपने प्यार का इजहार कर सकती हैं। कभी तोहफा देकर तो कभी बाहर कहीं घूमने या डिनर डेट का प्लान करके। आप किसी रोमांटिक जगह पर जाकर दोनों मी-टाइम भी एन्जॉय कर सकते हैं। ऐसा करके आप एक-दूसरे को समय दे पाएंगे और साथ ही आपस में अपनी फीलिंग्स को बयां करके भावनात्मक रूप से भी अपने पार्टनर सकती हैं। बस इसके लिए आपको किसी शांत वातावरण और सुकून भरी जगह की तलाश करनी है।

ऐसे में यदि आप दिल्ली में रहती हैं फिर तो आपके पास बहुत से ऑप्शन हैं। यहां आपको एक से बढ़कर एक एक्सप्लोर करने के लिए रोमांटिक डेस्टिनेशन मिल जाएंगे। इन जगहों पर जाकर आप अपना वेलेंटाइन वीक यादगार बना सकती हैं। यकीनन यह जगहें आपको बेहद पसंद आएंगी। अक्सर जब भी दिल्ली का नाम जुबां पर आता है तो लोगों के दिमाग में भीड़भाड़ और शोर-शराबा वाली जगह आती है, लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसको आप अपने अनुसार सलेक्ट कर सकती हैं। यदि आपको अपने पार्टनर संग रोमांटिक टाइम स्पेंड करने के साथ एन्जॉय भी करना है तो फटाफट से नीचे दिखाई गई लिस्ट को एक बार जरुर देख लें। आइए देखें वेलेंटाइन वीक में घूमने के लिए लिस्ट।

अमृत उद्यान  

mugal garden

राष्ट्रपति भवन में स्थित अमृत उद्यान हर साल फरवरी महीने में आम जनता के लिए खुलता है। ऐसे में आप यहां करीब 140 से अधिक तरह के गुलाब और 80 से ज्यादा फूलों की वैरायटी देख पाएंगी। इन खुशबूदार फूलों के बीच रोज डे पर पार्टनर संग एक्सप्लोर करने के लिए ये जगह बेस्ट है। यहां आपको एंट्री के लिए किसी तरह की कोई टिकट भी नहीं देनी पड़ेगी। रंग-बिरंगे फूलों को देख आपका और पार्टनर दोनों का मन प्रसन्न हो जाएगा।

ये भी पढ़ें: Valentine's Day: वेलेंटाइन वीक में दिल्ली-एनसीआर वाले चड़ीगढ़ के पास में स्थित इन खूबसूरत जगहों को बनाएं रोमांटिक पॉइंट

जापानी पार्क

japani park

इसके अलावा आप जापानी पार्क भी वेलेंटाइन वीक में घूमने जा सकती हैं। प्रकृति के बीच यहां का रोमांटिक एम्बियंस आपका मन मोह लेगा। यह राजधानी दिल्ली के रोहिणी में स्थित है। यहां आपको बोटिंग और गेमिंग जॉन भी एन्जॉय करने को मिलेगा। बसंत ऋतु के मौसम और वेलेंटाइन वीक में पार्टनर संग घूमने के लिए यह जगह बेस्ट रहेगी। इस पार्क को स्वर्ण जयंती पार्क के नाम से भी जाना जाता है। यह पार्क मेट्रो स्टेशन से 800 मीटर दूर है।

एडवेंचर आइलैंड

adventure park

यदि आपको अपने पार्टनर संग रोमांटिक टाइम के साथ एन्जॉय भी करना है तो चले जाएं एडवेंचर आईलेंड। यह काफी शानदार जगह है। यहां आप एक से बढ़कर एक शानदार राइड का लुत्फ उठा सकती हैं। यह पार्क सुबह 11:30 से रात 8:30 बजे तक खुला रहता है। एडवेंचर पार्क रिठाला मेट्रो स्टेशन के बेहद नजदीक है। यहां आपको वीकडेज पर 500 और वीकेंड पर 600 रुपये एंट्री फीस देनी होगी।

ये भी पढ़ें: Valentine's Day: वैलेंटाइन वीक में दिल्ली वाले मेरठ के पास में स्थित इन शानदार जगहों को बनाएं रोमांटिक पॉइंट

Valentine's Day 2025: प्यार के इस महीने में अपने पार्टनर के लिए करना है कुछ खास, तो HerZindagi पर जानें कम्पलीट Valentine's Day Week List, बेस्ट डेकोरेशन एंड प्रपोजल आइडियाज, गिफ्ट सजेशन और बहुत कुछ। रोमांस से भरपूर इस हफ्ते को कैसे सेलिब्रेट करें, इसकी पूरी जानकारी के लिए विजिट करें हमारा Valentine's Day पेज।

Image Credit: Freepik/jagran

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।