Valentine's Week Trip: वेलेंटाइन वीक में दिल्ली-एनसीआर वाले चड़ीगढ़ के पास में स्थित इन खूबसूरत जगहों को बनाएं रोमांटिक पॉइंट

Romantic Places Near Chandigarh: दिल्ली-एनसीआर वाले वेलेंटाइन वीक में घूमने के लिए रोमांटिक जगहों की तलाश कर रहे हैं, तो चंडीगढ़ के आसपास में स्थित इन जगहों पर पहुंच सकते हैं।
image

Romantic Places To Visit On Valentine's Week: फरवरी का महीना शुरू होते ही कपल्स के बीच प्यार का उमंग जागने लगता है, क्योंकि प्यार का प्रतीक यानी वेलेंटाइन वीक फरवरी में ही सेलिब्रेट किया जाता है।

वेलेंटाइन वीक सेलिब्रेट करने की बात होती है, तो कई कपल्स पार्टनर के साथ घूमने-फिरने का भी प्लान बनाते हैं। वेलेंटाइन वीक में जब कपल्स साथ में घूमने के लिए निकलते हैं, तो यादगार और क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हैं। कई कपल्स वेलेंटाइन वीक की यादों को जीवन भर अपने साथ रखते हैं।

पार्टनर के साथ वेलेंटाइन वीक में घूमने की बात होती है, तो कई कपल्स रोमांटिक जगहों की ही तलाश करते रहते हैं। ऐसे में अगर आप भी दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं, तो चंडीगढ़ के आसपास में स्थित इन हसीन जगहों को रोमांटिक पॉइंट बना सकते हैं।

कसौली (Kasauli Near Chandigarh)

Kasauli Near Chandigarh

चंडीगढ़ के आसपास में स्थित किसी शानदार और रोमांटिक जगह घूमने की बात होती है, तो कई कपल्स सबसे पहले कसौली का ही नाम लेते हैं। हिमालय की हसीन वादियों में स्थित कसौली एक खूबसूरत और रोमांटिक हिल स्टेशन माना जाता है।

वेलेंटाइन वीक में कसौली में सिर्फ चंडीगढ़ या दिल्ली-एनसीआर के कपल्स ही नहीं, बल्कि अन्य कई जगहों पर कपल्स यहां रोमांटिक पल बिताने के लिए पहुंचते हैं। यहां पार्टनर के साथ हिमालय की वादियों में यादगार पल बिता सकते हैं। पार्टनर के साथ मंकी पॉइंट, क्राइस्ट चर्च और सनराइज पॉइंट जैसी जगहों पर घूमने के लिए पहुंच सकते हैं।

  • दूरी- चंडीगढ़ से कौसली की दूरी करीब 58 किमी है।

कंडाघाट (Kandaghat Near Chandigarh)

Kandaghat Near Chandigarh

अगर आप भी कसौली और शिमला की भीड़-भाड़ से दूर किसी शांत और शुद्ध वातावरण के बीच पार्टनर के साथ हसीन पल बिताना चाहते हैं, तो फिर आपको कंडाघाट पहुंच जाना चाहिए।

हिमालय प्रदेश की हसीन वादियों में स्थित कंडाघाट एक छिपा हुआ खजाना है, जहां कम कपल्स ही घूमने के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में कंडाघाट का शांत वातावरण, आपके प्यार में चार चांद लगा सकता है। यहां स्थित ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और झील-झरनों के किनारे पार्टनर के साथ हसीन पल बिता सकते हैं। कंडाघाट में पार्टनर के साथ एडवेंचर एक्टिविटी का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

  • दूरी-चंडीगढ़ से कंडाघाट की दूरी करीब 80 किमी है।

नालागढ़ (Nalagarh Near Chandigarh)

Nalagarh Near Chandigarh

समुद्र तल से करीब 1 हजार से भी अधिक फीट की ऊंचाई पर नालागढ़ हिमाचल प्रदेश का एक खूबसूरत और प्रमुख शहर है। यह खूबसूरत शहर हिमाचल के सोलन जिले में आता है। कहा जाता है कि नालागढ़ ब्रिटिश काल में यह एक प्रमुख रियासत हुआ करता था।

ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घने जंगल और झील-झरने नालागढ़ की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। नालागढ़ में सिर्फ चंडीगढ़ ही नहीं, बल्कि पंजाब के अन्य शहरों से लेकर दिल्ली-एनसीआर के कपल्स भी वेलेंटाइन वीक में क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए पहुंचते हैं। नालागढ़ में आप गोबिंद सागर झील, नालागढ़ फोर्ट और मजाथल वन्यजीव अभयारण्य जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर करने पहुंच सकते हैं।

  • दूरी-चंडीगढ़ से नालागढ़ की दूरी करीब 65 किमी है।

चैल (Chail Near Chandigarh)

Chail Near Chandigarh

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में स्थित चैल एक खूबसूरत और रोमांटिक हिल स्टेशन माना जाता है। यह खूबसूरत हिल स्टेशन हिमाचल की राजधानी शिमला से महज 44 किमी की दूरी स्थित है। इसे रोमांटिक हिल स्टेशन भी माना जाता है।

चैल अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए खूब जाना जाता है। यहां पंजाब के कई शहरों से कपल्स वेलेंटाइन वीक में मौज-मस्ती करने के लिए पहुंचते हैं। कहा जाता है कि चैल कभी पटियाला के राजा का ग्रीष्मकालीन विश्राम स्थल के रूप में भी जाना जाता था। चैल में आप पार्टनर के साथ एडवेंचर एक्टिविटी का भी लुत्फ उठा सकते हैं। यहां चैल पैलेस, चैल क्रिकेट ग्राउंड और सेंट मैरी चर्च एक्सप्लोर करना न भूलें।

  • दूरी-चंडीगढ़ से चैल की दूरी करीब 106 किमी है।

Valentine's Day 2025: प्यार के इस महीने में अपने पार्टनर के लिए करना है कुछ खास, तो HerZindagi पर जानें कम्पलीट Valentine's Day Week List, बेस्ट डेकोरेशन एंड प्रपोजल आइडियाज, गिफ्ट सजेशन और बहुत कुछ। रोमांस से भरपूर इस हफ्ते को कैसे सेलिब्रेट करें, इसकी पूरी जानकारी के लिए विजिट करें हमारा Valentine's Day पेज।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@chail_hills_,kasauli.info/insta

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP