फ़रवरी का हमीना! यानि रोमांस का महीना। फ़रवरी का महीना आते हैं ही लगभग सभी कपल्स अपने पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक जगहों पर घूमने के लिए प्लान बनाते रहते हैं। लेकिन, किसी बेहतरीन जगहों के बारे में जानकारी न होने की वजह से कई बार प्लान को ड्रॉप भी कर देते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ दक्षिण भारत की किसी बेहतरीन और रोमांटिक जगहों पर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो इन जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं। प्राकृतिक सुन्दरता और रोमांटिक प्लेसेस से परिपूर्ण दक्षिण भारत की ये जगहें किसी जन्नत से कम नहीं है। तो चलिए जानते हैं इन जगहों के बारें में।
मैसूर, कर्नाटक
दक्षिण भारत के कर्नाटक राज्य का एक बेहद ही खूबसूरत शहर है मैसूर। किसी भी कपल्स के लिए यह जगह बेस्ट पल्सेस में से एक है। ऐतिहासिक ईमारत, शाही पैलेस और प्राकृतिक सुन्दरता के कारण यह शहर आज कपल्स के लिए साउथ में किसी जन्नत के कम नहीं है। एक कपल्स के लिए यह शहर बेहद सुरक्षित भी माना जाता है। समुद्र के किनारे पार्टनर के साथ वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने का एक अलग ही मज़ा है। यहां आप अंबा विलास पैलेस, ललिता महल, सेंट फिलोमेना चर्च और कृष्णा राजा सागर डैम आदि बेहतरीन जगहों पर पार्टनर के साथ घूमने के लिए भी जा सकते हैं।
कुमारकोम, केरल
केरल में घूमने के लिए सबसे पहले अल्लेप्पी शहरका ही नाम लिया जाता है लेकिन, ऐसा नहीं है इसके अलावा कोई केरल में रोमांटिक जगह नहीं हैं। केरल के समुद्री तट के किनारे स्थित कुमारकोम उन रोमांटिक जगहों में शामिल है जहां, वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने के लिए हर साल हजारों कपल्स जाते रहते हैं। खूबसूरत समुद्री किनारा, नारियल के पेड़ किसी भी रोमांटिक कपल्स के लिए मानों एक स्वर्ग है। यहां आप अपने पार्टनर के साथ वेम्बनाड झील, कुमारकोम बीच आदि खूबसूरत जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं और साथ में स्वादिष्ट स्थानीय भोजन का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं।
ऊटी, तमिलनाडु
तमिलनाडु के नीलगिरी की पहाड़ियों में स्थित एक बेहद ही खूबसूरत और रोमांटिक जगह है ऊटी। इसे एक हिल स्टेशन के रूप में भी जाना जाता है। अगर आप इस वैलेंटाइन डे को सेलिब्रेट करने के लिए तमिलनाडु की किसी रोमांटिक जगहों पर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको यहां ज़रूर जाना चाहिए। ऊटी कपल्स के साथ-साथ हनीमून डेस्टिनेशन के लिए भी पूरे भारत में एक फेमस जगह है। इसे दक्षिण भारत का 'क्विन ऑफ़ हिल्स' भी कहा जाता है। ऊटी में आप अपने प्रेमी के साथ पायकारा जलप्रपात, ऊटी झील और डोड्डाबेट्टा चोटी जैसी खूबसूरत जगहों भी घूमने के लिए जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:Valentine Day 2021: वेस्ट बंगाल की खूबसूरत जगह दीघा कपल्स के लिए लक्षद्वीप से कम नहीं
अरकू वैली, आंध्र प्रदेश
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम जिले में स्थित एक बेहद ही खूबसूरत और रोमांटिक जगह है अरकू वैली। हिल स्टेशन से विख्यात यह जगह आंध्र प्रदेश में कपल्स के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। खूबसूरत समुद्री किनारा, ऐतिहासिक इमारत और प्रसिद्ध मंदिर के लिए यह पूरे दक्षिण भारत में फेमस जगह है। समुद्र किनारे होने की वजह से यहां का मौसम भी हमेशा बेहतरीन रहता है। यहां वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने के साथ-साथ आप पार्टनर के साथ अनंतगिरी वाटर फॉल्स, बोरा गुफाएं और ट्राइबल म्यूजियम आदि जगहों पर भी घूमने के लिए जा सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit:(@www.indianvisit.com,www.tamilnadutourism.com)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों