Top Romantic Places Near Ambala For Couples: अपने-अपने पार्टनर के साथ घूमना-फिरना लगभग हर कपल्स को पसंद होता है। इसलिए कपल्स को जब भी समय मिलता है, वो हसीन पल बिताने के लिए पसंदीदा जगहों पर पहुंच जाते हैं।
अन्य दिनों में कपल्स साथ में घूमना तो पसंद करते ही है, लेकिन जैसे ही फरवरी में वेलेंटाइन वीक शुरू होता है, वैसे ही कपल्स के बीच घूमने का रोमांच कुछ अधिक ही बढ़ जाता है। फरवरी को साल का रोमांटिक महीना भी माना जाता है।
दिल्ली और दिल्ली-एनसीआर वाले कपल्स भी घूमने का खूब शौक रखते हैं। खासकर, वेलेंटाइन वीक में कई कपल्स आसपास में स्थित रोमांटिक जगहों की तलाश करते रहते हैं।
अगर आप भी दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं और कुछ रोमांटिक जगहों की तलाश कर रहे हैं, तो हम आपको अंबाला से करीब 150 किमी के आसपास में स्थित कुछ शानदार और रोमांटिक जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां वेलेंटाइन वीक में पार्टनर के साथ जा सकते हैं।
मोरनी हिल्स (Ambala to Morni Hills)
अंबाला के आसपास में स्थित किसी शानदार और हसीन जगह घूमने की बात होती है, तो कई कपल्स सबसे पहले मोरनी हिल्स का ही नाम लेते हैं। हरियाणा के पंचकूला में स्थित मोरनी हिल्स कपल्स के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है।
मोरनी हिल्स को हरियाणा के एकमात्र हिल स्टेशन माना जाता है, जहां वेलेंटाइन वीक में कई कपल्स क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए पहुंचते हैं। समुद्र तल से करीब 1 हजार से अधिक मीटर की ऊंचाई पर मौजूद मोरनी हिल प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत माना जाता है। यहां आप तालाब और झीलों के किनारे रोमांटिक पल बिता सकते हैं। पार्टनर के साथ बोटिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं। एडवेंचर एक्टिविटी का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
- दूरी-अंबाला से मोरनी हिल की दूरी करीब 61 किमी है।
नाहन (Ambala to Nahan)
अगर आप अंबाला के आसपास में हिमालय की हसीन वादियों में पार्टनर के साथ मौज-मस्ती करना चाहते हैं, तो फिर आपको नाहन पहुंच जाना चाहिए। नाहन, हिमाचल प्रदेश का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो अंबाला की सीमा से काफी पास में है।
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में स्थित नाहन में सिर्फ दिल्ली-एनसीआर से ही नहीं, बल्कि हरियाणा के अन्य कई शहरों से कपल्स वेलेंटाइन वीक में रोमांटिक पल बिताने के लिए पहुंचते हैं। नाहन का शांत और शुद्ध वातावरण भी कपल्स को खूब आकर्षित करता है। नाहन में आप पार्टनर के साथ रेणुका झील, जामता हाइट्स और नाहन व्यू पॉइंट जैसी रोमांटिक जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
- दूरी-अंबाला से नाहन की दूरी करीब 64 किमी है।
सोलन (Ambala To Solan)
समुद्र तल से करीब 1 हजार से भी अधिक मीटर की ऊंचाई पर मौजूद सोलन एक खूबसूरत और रोमांटिक हिल स्टेशन माना जाता है। यह हिल स्टेशन हिमाचल की हसीन वादियों में मौजूद है।
सोलन अपनी खूबसूरती से हर दिन कई कपल्स को आकर्षित करते रहता है। वेलेंटाइन वीक में यहां दिल्ली-एनसीआर से लेकर अंबाला और चंडीगढ़ से कपल्स रोमांटिक पल बिताने के लिए पहुंचते रहते हैं। यहां का शांत वातावरण भी कपल्स को खूब आकर्षित करता है। सोलन में आप पार्टनर के साथ ट्रैकिंग और हाईकिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
- दूरी-अंबाला से सोलन की दूरी करीब 114 किमी है।
पाओंटा साहिब (Ambala To Paonta Sahib)
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की सीमा पर मजूद पाओंटा साहिब एक चर्चित और प्रमुख गुरुद्वारा स्थल है। कहा जाता है कि यह गुरुद्वारा गुरु गोबिंद सिंह जी सिखों के दसवें गुरु की स्मृति में बनाया गया था।
पाओंटा साहिब के आसपास के नजारे कपल्स को खूब आकर्षित करते हैं। यह गुरुद्वारा यमुना नदी, के किनारे स्थित है और यमुना नदी कई लुभावने दृश्य प्रस्तुत करती है। नदी के किनारे-किनारे आप पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिता सकते हैं।
- दूरी-अंबाला से पाओंटा साहिब की दूरी करीब 98 किमी है।
इन जगहों पर भी पहुंचें
अंबाला के आसपास में अन्य और भी कई रोमांटिक जगहें मौजूद हैं, जहां आप वेलेंटाइन वीक में पार्टनर के साथ घूमने के लिए पहुंच सकते हैं। जैसे-करीब 152 किमी दूर स्थित चैल और 94 किमी दूर स्थित कालेसर राष्ट्रीय उद्यान भी जा सकते हैं।
Valentine's Day 2025: प्यार के इस महीने में अपने पार्टनर के लिए करना है कुछ खास, तो HerZindagi पर जानें कम्पलीट Valentine's Day Week List, बेस्ट डेकोरेशन एंड प्रपोजल आइडियाज, गिफ्ट सजेशन और बहुत कुछ। रोमांस से भरपूर इस हफ्ते को कैसे सेलिब्रेट करें, इसकी पूरी जानकारी के लिए विजिट करें हमारा Valentine's Day पेज।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@morni_hills,stayvista_official/insta
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों