Romantic Places in Mumbai For Couples: मुंबई जिसे पूरी दुनिया माया नगरी के नाम से जानती है। इस शहर की खूबसूरती और नाइटलाइफ इस कदर प्रचलित है कि यहां दुनिया भर से पर्यटक घूमने और मौज-मस्ती करने के लिए पहुंचते हैं।
मुंबई महाराष्ट्र का एक ऐसा शहर है, जो हर अवसर के लिए तैयार रहता है। न्यू ईयर से लेकर 26 जनवरी या फिर वैलेंटाइन डे के मौके पर यह शहर लाखों देशी और विदेशी पर्यटकों के लिए डेस्टिनेशन बन जाता है।
मुंबई कई कपल्स के बीच भी एक बेहतरीन और रोमांटिक डेस्टिनेशन के रूप में फेमस है। इसलिए यहां समय-समय पर कई कपल्स मौज-मस्ती और धमाल करने के लिए पहुंचते रहते हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको मुंबई की कुछ हसीन और रोमांटिक जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप अपने पार्टनर के साथ यादगार वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट कर सकते हैं।
संजय गांधी नैशनल पार्क (Sanjay Gandhi National Park)
एक कपल्स की चाहत होती है कि जब अपने पार्टनर के साथ घूमने जाए तो किसी ऐसी जगह जाए, जहां क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकें। कुछ ऐसी यादें साथ में गुजारे कि जीवन भर के लिए यादगार बन जाए।
अगर आप भी मुंबई में पार्टनर के संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करना चाहते हैं, तो संजय गांधी नैशनल पार्क से शांत जगह आपको नहीं को और नहीं मिलेगी। यह पार्क शांत वातावरण के साथ के साथ-साथ रोमांटिक दृश्यों के लिए भी जाना जाता है। वैलेंटाइन डे के मौके पर यहां हजारों कपल्स यादगार पल बिताने के लिए पहुंचते हैं।
इसे भी पढ़ें:Republic Day 2024: 26 जनवरी को आजादी से जुड़ी इन ऐतिहासिक जगहों को करें एक्सप्लोर
अक्सा बीच (Aksa Beach)
मुंबई जैसे समुद्री तट के किनारे बसे शहर में पार्टनर के साथ घूमने जा रहे हैं, और बीच के किनारे घूमने नहीं गए, ऐसा बहुत कम ही होता है। वैसे तो मुंबई में ऐसे कई बीचेज मौजूद हैं, जहां घूमने के लिए जा सकते हैं, लेकिन अगर आप वैलेंटाइन डे के मौके पर घूमने जा रहे हैं, तो फिर आपको अक्सा बीच पहुंचना चाहिए।
अक्सा बीच एक हसीन और रोमांटिक समुद्री तट माना जाता है। यहां कई कपल्स पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए पहुंचते हैं। अरब सागर की हसीन लहरों और सफेद रेत के किनारे शानदार तरीके से वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट कर सकते हैं। सूर्योदय और सूर्यास्त के समय यहां कई कपल्स घूमने के लिए पहुंचते हैं।
ग्लोबल फ्यूजन (Global Fusion)
कई कपल्स ऐसी जगह जाना पसंद करते हैं, जहां पार्टनर के साथ हसीन शाम गुजार सकें। इसलिए कई कपल्स सूरज ढलते ही किसी कैफे, बार या रेस्टुरेंट में जाना पसंद करते हैं।
अगर आप भी कुछ इसी तरह की जगह तलाश रहे हैं, तो फिर आपको ग्लोबल फ्यूजन में फेमस जाना चाहिए। अंधेरी ईस्ट में मौजूद ग्लोबल फ्यूजन एक बेहतरीन और रोमांटिक रेस्तरां है। वैलेंटाइन के मौके पर यह कई विदेशी कपल्स भी मौज-मस्ती करने के लिए पहुंचते हैं। वैलेंटाइन के मौके पर यहां म्यूजिक प्रोग्राम भी होता है।
मड आइलैंड (Madh Island)
मड आइलैंड मुंबई के साथ-साथ पूरे महाराष्ट्र का एक लोकप्रिय स्थान माना जाता है। इस जगह की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि इसे कई लोग मुंबई का दूसरा मरीन ड्राइव मानते हैं।
अगर आप वैलेंटाइन डे पर पार्टनर के साथ हसीन पल बिताना चाहते हैं, तो फिर आपको मड आइलैंड जरूर पहुंचना चाहिए। यहां समुद्र तट के किनारे घूमने के साथ साथ-साथ मड फोर्ट को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। मड आइलैंड शांत और मनमोहक दृश्यों के लिए भी जाना जाता है।
इसे भी पढ़ें:One day trip: एक दिन की ट्रिप में Delhi-NCR की इन बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर करें
मुंबई में पार्टनर के संग घूमने की अन्य बेस्ट जगहें
वैलेंटाइन के खास मौके पर पार्टनर के संग मुंबई में घूमने की अन्य कई बेहतरीन और शानदार जगहें मौजूद हैं। जैसे- गेटवे ऑफ इंडिया, वर्ली सी फेस, अटल सेतु और जुहू चौपाटी जैसी रोमांटिक जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
इसके अलावा मुंबई में मौजूद पृथ्वी कैफे, सुज़ेट क्रेपेरी और कैफे और सेलिनी- ग्रैंड हयात जैसी जगहों पर शानदार नाइटलाइफ बिता सकते हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image-shutterstocks,freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों