herzindagi
How safe is paragliding in Nepal

नेपाल में इन जगहों पर उठाया जा सकता है पैराग्लाइडिंग का मजा

अगर आप नेपाल में घूमने के लिए जा रहे हैं तो वहां पर पैराग्लाइडिंग का लुत्फ भी उठाया जा सकता है। नेपाल में ऐसी बहुत सी जगहें हैं, जहां पर पैराग्लाइडिंग की जा सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2024-06-01, 11:42 IST

अगर आप एक एडवेंचर लवर हैं तो आप जब भी बाहर घूमने के लिए जाते होंगे तो आप हमेशा कोई ना कोई एडवेंचर्स एक्टिविटी को एक्सप्लोर करना पसंद करते होंगे। ऐसे लोग अमूमन ऐसे हॉलिडे डेस्टिनेशन को चुनना पसंद करते हैं, जहां पर वे तरह-तरह की एडवेंचर्स एक्टिविटीज का लुत्फ उठा पाएं। इस लिहाज से नेपाल जाना यकीनन एक अच्छा विचार है।

नेपाल में आप हाइकिंग से लेकर कयाकिंग और राफ्टिंग तक, काफी कुछ एक्सपीरियंस कर सकते हैं। इसके अलावा, नेपाल में पैराग्लाइडिंग करना भी एक अच्छा ऑप्शन है। कल्पना कीजिए कि आप एक पक्षी की तरह आकाश में उड़ रहे हैं, और जब आप नीचे देखते हैं, तो आपको चारों ओर हरी-भरी घाटियां और बर्फ से ढके पहाड़ जैसे खूबसूरत नजारों को दिखाई देते हैं। यकीनन यह जीवनभर कभी भी ना भूलने वाला एक्सपीरियंस होगा। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको नेपाल की कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहां पर आप पैराग्लाइडिंग कर सकते हैं-

पोखरा (Pokhara)

top places for paragliding in nepal pokhara

जब नेपाल में पैराग्लाइडिंग की बात होती है तो पोखरा का नाम सबसे पहले लिया जाता है। पोखरा में पैराग्लाइडिंग करते हुए आप बर्फ से ढके पहाड़ों और प्राचीन झीलों के खूबसूरत नजारों को निहार सकते हैं। इसे नेपाल में सबसे अच्छे पैराग्लाइडिंग स्थानों में से एक के रूप में जाना जाता है। आप पोखरा में अनुभवी पायलटों के साथ पैराग्लाइडिंग कर सकते हैं या फिर आप सोलो उड़ान का ऑप्शन भी चुन सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: केवल 15 हजार में घूम आएं नेपाल, इस तरह बनाएं बजट

कोट डांडा (Kot Danda)

कोट डांडा को नेपाल में परफेक्ट पैराग्लाइडिंग प्लेस में से एक के रूप में देखा जाता है। काठमांडू में बसी कोट डांडा वैली एक पैराग्लाइडिंग प्लेस भी है। त्रिभुवन हवाई अड्डे से 12 किलोमीटर दूर स्थित यह जगह हरे-भरे वनस्पति और पक्षियों के बेहतरीन दृश्यों से भी भरपूर है। यहां पर जब आप पैराग्लाइडिंग करते हैं तो आपको एक अलग ही अनुभव होता है। सुनिश्चित करें कि आप यहां पैराग्लाइडिंग करते समय आपको दिए गए सभी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

गोदावरी (Godavari)

top places for paragliding in nepal godavari

अगर आप एक एडवेंचर लवर है तो आपको पाटन और काठमांडू से 10 किलोमीटर की दूरी पर बसा गोदावरी जरूर जाना चाहिए। गोदावरी नेपाल के बेहतरीन पैराग्लाइडिंग स्थलों में से एक है जहां यात्री हरियाली से सजे मनमोहक परिदृश्य के बीच ग्लाइडिंग के रोमांच का आनंद ले सकते हैं। गोदावरी में पैराग्लाइडिंग करने का अपना एक अलग ही एक्सपीरियंस है, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।

इसे भी पढ़ें: नेपाल का पोखरा या काठमांडू नहीं, बल्कि ये जगह अब सैलानियों की बन रही है पहली पसंद

फुलचौकी (Phulchowki)

नेपाल में पैराग्लाइडिंग प्लेस में फुलचौकी एक और आकर्षण का केंद्र है। नेपाल में अक्सर फूलों की घाटी कहलाने वाली फुलचौकी सबसे ऊंची हरी पहाड़ी है, जहां से आप उड़ान भर सकते हैं और आसमान में उड़ सकते हैं। यह प्रमुख पर्वत चोटियों में से एक है जो काठमांडू घाटी को घेरे हुए है। यहां पर पैराग्लाइडिंग के अलावा हाइकिंग करना भी एक अच्छा विचार हो सकता है।

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit- freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।