herzindagi
kathmandu nepal famous places to visit with partner garden

काठमांडू में पार्टनर के साथ घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन 5 जगहों पर जाना न भूलें

काठमांडू में बुद्ध नीलकंठ जैसे पर्यटन स्थल आपको भगवान विष्णु की विशाल लेटी हुई प्रतिमा का दृश्य प्रदान करते हैं। आपको पूरी दुनिया में कहीं भी बुद्ध भगवान की ऐसी मूर्ति देखने को नहीं मिलेगी। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-05-24, 15:20 IST

कम बजट में अगर आप पार्टनर के साथ भारत से कहीं बाहर घूमने जाना चाहते हैं, तो नेपाल आपके लिए अच्छी जगह हो सकती है। यह  घूमना आपको अन्य विदेशी लोकेशन के मुकाबले सस्ता पड़ेगा। नेपाल के काठमांडू में ऐसी कई जगहें हैं, जहां हर दिन लोगों की भीड़ रहती है।

इन फेमस जगहों पर घूमने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। ये जगहें इतनी ज्यादा सुंदर है कि आपका भी मन यहां घंटो तक रुकने का करेगा। प्रकृति के आकर्षक दृश्यों के साथ जंगल के बीच ट्रेकिंग और सुंदर-शात संग्रहालयों को देखना आपको बहुत पसंद आएगा।  आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी ही खास जगहों के बारे में जानकारी देंगे। 

गार्डन ऑफ ड्रीम्स

garden of dreams

सपनों के इस बगीचे की खूबसूरती वाकई आपका मन मोह लेगी। यह  काठमांडू में एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। अगर घूम-फिर कर थक गए हैं, तो आपको  तनाव से राहत पाने और ताजगी का अहसास करने के लिए यहां आना चाहिए।   यह उद्यान 1920 के दशक में बनाया गया था।

यहां जैसे ही आप गार्डन में प्रवेश करेंगे, तो आपको अंदर आपको हरी घास, फव्वारे और रंग-बिरंगे फूलों का नजारा देखने को मिलेगा। काठमांडू एक बहुत ही व्यस्त शहर है। इसलिए शांति का अहसास करने के लिए आप यहां आ सकते हैं।

  • लोकेशन- काठमांडू के केसर महल जिले में स्थित है।

तौदाहा झील

lake

तौदाहा झील काठमांडू से लगभग 6 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में स्थित है। यह शांत मीठे पानी की झील है। हरी-भरी पहाड़ियों और दलदली भूमि वाली ये जगह पर्यटकों के बीच बहुत पसंद है। पक्षी प्रेमियों, प्रकृति प्रेमियों और फोटोग्राफी के शौकीनों को यह जगह पसंद आएगी। 

इसे भी पढ़ें- Nepal Travel: नेपाल का पोखरा या काठमांडू नहीं, बल्कि ये जगह अब सैलानियों की बन रही है पहली पसंद

 

पशुपतिनाथ मंदिर

nepal famois places

बागमती नदी के तट पर स्थित यह मंदिर पूरी दुनिया में सबसे अच्छे हिंदू मंदिर में से एक माना जाता है। यह मंदिर लोकेशन- ये जगह काठमांडू शहर के केंद्र से लगभग 5 किलोमीटर पूर्व में स्थित है। यहां आने के लिए आपको  टैक्सी, बस या निजी वाहन लेना पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें- IRCTC का ये विदेश टूर पैकेज है सबसे सस्ता, हनीमून के लिए फौरन बुक कर लें टिकट

स्वयंभू मंदिर

famous places to visit in kathmandu

इन जगहों के आलावा आप स्वयंभू मंदिर भी दर्शन के लिए जा सकते हैं। यह काठमांडू शहर से लगभग 2 किलोमीटर वेस्ट में स्थित है। इस मंदिर को बंदर मंदिर के नाम से भी लोग जानते हैं। यह काठमांडू घाटी के ऊपर एक पहाड़ी पर स्थित है।

आप बौद्धनाथ मंदिर भी दर्शन के लिए जा सकते हैं। बौद्धनाथ स्तूप नेपाल के सबसे बड़े स्तूपों में से एक है 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।