Year Beginner 2025: विदेश के इन 5 बीच पर हर साल लाखों लोग जश्न मनाने के लिए जाते हैं, क्या आप यहां गए हैं

विदेशों में कई बीच ऐसे भी होते हैं, जहां नए साल पर धार्मिक या सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होता है। यहां लोग नए साल को पारंपरिक तरीके से मनाते हैं।
top 5 best international beaches for new year 2025 celebration

बीच पर जश्न मनाने का ट्रेंड दुनिया भर के लोगों को आकर्षित करता है। समुद्र की लहरों की आवाज, ठंडी हवा और खुले आसमान में आतिशबाजी, नए साल के जश्न को यादगार बना देती है। समुद्र तटों पर, विशेषकर विदेशों में, नए साल के मौके पर बड़े पैमाने पर पार्टियां और इवेंट्स आयोजित किए जाते हैं। इन जगहों पर संगीत कार्यक्रम और काउंटडाउन इवेंट्स नए साल का जश्न को और भी ज्यादा क्रिएटिव और यादगार बनाते हैं। इसलिए लोग ऐसी जगहों पर जाना ज्यादा पसंद करते हैं। अगर आप विदेश में बीच पार्टी के लिए अच्छी जगह ढूंढ रहे हैं, तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ देशों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। इस साल का जश्न आप यहां बनाने के प्लान बना सकते हैं।

मियामी, यूएसए

top 5 best international beaches for new year 2025 celebration1

नए साल पर यहां पर होने वाली पार्टी में एक बार आप शामिल हो गए, तो शायद बार-बार आपका यहां आने का मन होगा। केवल रात में ही नहीं बल्कि दिन में भी यहां आप पार्टी का मजा उठा सकते हैं। यहां आप अपनी आंखें खुली रखें, क्योंकि हो सकता है कि यहां का पार्टी में आस-पास मशहूर हस्तियों को भी देख पाएं। मियामी एक अंतर्राष्ट्रीय शहर है, और यहां नए साल का जश्न मनाने के लिए दुनिया भर से लोग आते हैं। यहां का New Year’s Eve Party सबसे प्रसिद्ध इवेंट्स में से एक है, जिसमें लाखों लोग मिलकर नए साल का स्वागत करते हैं।

इबीजा, स्पेन

top 5 best international beaches for new year 2025 celebration3

नए साल का जश्न मनाने के लिए स्पेन का इबीजा बीच बेस्ट हो सकता है। शोरगुल, गाने, मस्ती और ढेर सारे अलग-अलग खाने की चीजें आपके नए साल के जश्न को यादगार बना देगी। यहां की बोट पार्टियां, क्लब और संगीत समारोह लोगों कों सबसे ज्यादा आकर्षित करता है। इस जगह को पार्टी और नाइट लाइट का केंद्र माना जाता है। इस जगह की पार्टी संस्कृति ऐसी है कि यहां की पार्टी रात से लेकर सुबह तक चलती हैं। लोग यहां रात भर नृत्य, म्यूजिक और शानदार लाइटिंग के बीच अपना समय बिता सकते हैं। साल भर विभिन्न संगीत समारोह, फेस्टिवल और इवेंट्स आयोजित होते हैं।

इसे भी पढ़ें-Year Beginner 2025: विदेश की ये जगहें हैं भारतीयों के घूमने के लिए सस्ती, नए साल का जश्न मनाने के लिए आप भी जा सकते हैं

बाली, इंडोनेशिया

top 5 best international beaches for new year 2025 celebration2

बाली दक्षिण पूर्व एशिया में यात्रियों के लिए सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। यहां के बीच पर होने वाली पार्टी भी मजेदार होती है। बाली के समुद्र तट अपने प्राकृतिक आकर्षण, गतिविधियों और सबसे ज्यादा पार्टियों के लिए जाने जाते हैं। बाली के कुटा बीच पर आपको पार्टी करने का प्लान बनाना चाहिए। बाली के समुद्र तटों पर कई ऐसे बीच क्लब और बार हैं जहां आप खुले आसमान के नीचे समुद्र की लहरों के साथ पार्टी का मजा ले सकते हैं। यहाँ के क्लब्स में आपको लाइव म्यूजिक, इवेंट्स, और शानदार डीजे परफॉर्मेंस का आनंद मिलता है, जो पार्टी को और भी खास बना देते हैं।यहांघूमने के लिए अच्छी जगहेंभीबहुत सारी हैं।

बोराके, फिलीपींस

top 5 best international beaches for new year 2025 celebration4

बेस्ट पार्टी के लिए फिलीपींस के बीच भी अच्छे माने जाते हैं। सूरज ढलते ही यहां समुद्र तटों पर पार्टी की शुरुआत हो जाती है। बोराके के White Beach सफेद बालू और क्रिस्टल क्लीयर पानी के लिए जाना जाता है। यहां शानदार म्यूजिक और डीजे परफॉर्मेंस का आनंद लेने का मौका आपको मिलेगा। यहां की नाइटलाइफ बहुत जीवंत होती है और आपको रात भर डांस और म्यूजिक का आनंद लेने को मिलेगा। बोराके में आप सर्फिंग, पैडल बोर्डिंग, काइट सर्फिंग और स्कूबा डाइविंग जैसी कई रोमांचक वाटर स्पोर्ट्स का भी मजा उठा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-Google Year in Search 2024: इस साल विदेश की इन 5 जगहों को गूगल पर सबसे ज्यादा किया गया सर्च, क्रिसमस का जश्न मनाने के लिए जा सकते हैं आप

कोह फागन, थाईलैंड

top 5 best international beaches for new year 2025 celebration6

थाइलैंड जाना भारतीयों के लिए सस्ता होगा। क्योंकि, यह वीजा फ्री यात्रा की सुविधा देता है। यहां रहने के लिए आपको सस्ते होटल और रिसॉर्ट्स भी मिल जाएंगे। नए साल का जश्न कम बजट में विदेश में मनाने का सोच रहे लोग, यहां जा सकते हैं। यहां पर भारतीयों को थाईलैंड की संस्कृति, व्यंजन, और परंपराओं के साथ-साथ पश्चिमी और अन्य एशियाई देशों की संस्कृति को जानने का मौका मिलेगा। यहां के बीच पर नए साल पर खास तरह से पार्टी का आयोजन होता है। कोह फागन, थाईलैंड भारतीयों के लिए नए साल का जश्न मनाने के लिए एक आदर्श स्थान है। यहां का शानदार बीच, बजट-फ्रेंडली वातावरण और रोमांचक वाटर स्पोर्ट्स आपके नए साल के जश्न को यादगार बना देंगे। यह विदेश में पार्टी के लिए अच्छी जगह में से एक है।

इन जगहों के अलावा आप ग्रीस के मायकोनोस, ब्राज़ील के रियो डी जनेरो, इक्वाडोर के मोंटानिटा और मेक्सिको के कैनकन बीच पर भी पार्टी मनाने का प्लान बना सकते हैं। यहां के बीच पर होने वाला नए साल का जश्न आप भूला नहीं पाएंगे।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP