Year Beginner 2025: विदेश की ये जगहें हैं भारतीयों के घूमने के लिए सस्ती, नए साल का जश्न मनाने के लिए आप भी जा सकते हैं

कई लोग नए साल का जश्न ठंडे देशों में मनाना पसंद करते हैं। उन्हें ऐसी जगहों पर भी जाना होता है, जहां बर्फ का नजारा मिल जाए। वहीं कई लोग ऐसे भी हैं, जो थाईलैंड या मालदीव, के समुद्र तटों पर नए साल का स्वागत करना पसंद करते हैं।
image

नए साल का पहला दिन अगर शानदार हो जाए, तो लोगों का मानना है कि पूरा साल अच्छा जाएगा। यही कारण है कि लोग साल के पहले दिन को अच्छा बनाने के लिए कहीं घूमने का प्लान बनाते हैं। कई लोग नए साल का जश्न विदेश में मनाना चाहते हैं। क्योंकि नए साल पर विदेशों में जश्न भी खास तरीके से मनाया जाता है। यहां जगह-जगह आप सुंदर सजावट देख सकते हैं। कई देशों में नए साल को लेकर कार्यक्रम और फायरवर्क शो आयोजित किए जाते हैं।

आप दुबई में बुर्ज खलीफा का शो, न्यूयॉर्क का टाइम्स स्क्वायर बॉल ड्रॉप, और सिडनी हार्बर ब्रिज पर आतिशबाजी का सुंदर नजारा देखने का प्लान बना सकते हैं। लेकिन कम बजट वालों के लिए विदेश जाना आसान नहीं रहता। जो लोग इस साल नए साल का जश्न विदेश में मनाना चाहते हैं, ते लेकिन कोई ऐसी जगह ढूंढ रहे हैं, जो बजट में कम हो, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे देशों के बारे में जानकारी देंगे, जहां आप बिना वीजा के यात्रा का प्लान बना सकते हैं।

कम बजट में यात्रा करने के टिप्स

cheap international destinations for indian to celebrate new year

नए साल पर जश्न के लिए आप टूर पैकेज से भी यात्रा का प्लान बना सकते हैं, क्योंकि इसमें आपको अच्छा ऑफर मिल जाता है। टूर पैकेज में आपको सभी सुविधाओं का ध्यान रखा जाता है, इसलिए अगर आप पहली बार विदेश जा रहे हैं, तो आपको ज्यादा परेशानी नहीं होगी। इसमें आपको रहने के लिए होटल खोजने की भी जरूरत नहीं होती। लेकिन अगर आप अकेले यात्रा करना चाह रहे हैं, तो वीजा फ्री वाले देशों में यात्रा करें। क्योंकि इससे आपको वीजा पर पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे। आप अपने पूरे परिवार के साथ फिर कम बजट में यात्रा कर पाएंगे।

इसे भी पढ़ें-Google Year in Search 2024: इस साल विदेश की इन 5 जगहों को गूगल पर सबसे ज्यादा किया गया सर्च, क्रिसमस का जश्न मनाने के लिए जा सकते हैं आप

भूटान

cheap international destinations for indian to celebrate new

भूटान में यात्रा करने के लिए आपको वीजा की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसलिए आप नए साल की शुरुआत भूटान की हसीन वादियों में घूमकर कर सकते हैं। भूटान भारतीयों के पसंदीदा पर्यटन स्थलों में से एक है। क्योंकि यहां लोग सस्ते दाम पर विदेश यात्रा करके आ जाते हैं। भूटान जाने वाले लोग ध्यान रखें कि भले आपको यात्रा के लिए वीजा की जरूरत न हो, लेकिन आपको प्रवेश परमिट प्राप्त करने की आवश्यकता होगी। इसके साथ ही आपके पास छह महीने की वैधता वाला पासपोर्ट भी होना चाहिए।

आप यात्रा के दौरान अपने साथ पासपोर्ट तस्वीरें लेकर जाएं। अगर आप यहां 7 से 8 दिनों तक घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो कोशिश करें कि स्थानीय सिम कार्ड ले लें। क्योंकि यह आपके परिवार के साथ यात्रा को और भी सुगम बना देगा। इसके साथ ही अगर आप परमिट अवधि में लिखे गए दिन से ज्यादा दिन भूटान में गुजारना चाहते हैं, तो इसे बढ़ाने के लिए आवेदन भी कर सकते हैं।

मालदीव

cheap international destinations for indian to celebrate

मालदीव सरकार, भारतीयों को आगमन पर मुफ्त वीज़ा देती है. यह वीज़ा आम तौर पर 30 दिनों के लिए होता है। अगर आप समय बढ़ाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको पैसे देने होंगे। समुद्र किनारे अपने नए साल का जश्न मनाना चाहते है, तो मालदीव जाने का प्लान बना सकते हैं। मालदीव अपनी विविध संस्कृति, रोमांचक वॉटर गेम और सभी प्रकार के यात्रियों को खुश करने के लिए बेस्ट स्थान है। यहां समुद्र किनारे होने वाले नए साल के जश्न में शामिल होने के लिए लोग खास तौर पर दूर से यात्रा करने आते हैं। मालदीव में COMO कोको द्वीप है। यह द्वीपसमूह मनमोहक है, नए साल का जश्न मनाने के बाद अगर शांति चाहते हैं, तो यहां जा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-Year Ender 2024: सेलिब्रिटीज की पहली पसंद रही हैं दुनिया की ये खूबसूरत जगहें, आप यहां घूमने गए हैं?

नेपाल

नेपाल

भारतीयों को कम बजट में घूमने के लिए नेपाल भी अच्छा है। भारतीय पासपोर्ट धारकों को नेपाल वीज़ा की आवश्यकता नहीं होती है। आपको बजट में घूमना है, तो आप इस जगह पर घूमने का प्लान बना लें। दुनिया के कई लोग नेपाल की संस्कृति, भोजन और पवित्र स्थानों पर घूमने के लिए आते हैं। पहाड़ की चोटियों, ग्लेशियरों और झरनों से लेकर यहां के सुंदर मंदिर तक का नजारा देखना आपको अच्छा लगेगा। पशुपतिनाथ मंदिर नेपाल में सबसे पहले उन स्थानों में से एक है जहां लोग जाना चाहते हैं। साल के पहले दिन को अगर शुभ बनाना चाहते हैं, तो यहां जाने का प्लान बना लें।नेपाल में घूमने के लिए अच्छी जगहेंबहुत सारी हैं।

श्रीलंका

1 अक्टूबर 2024 को श्रीलंका ने भारत समेत 25 देशों को वीजा फ्री एंट्री की सुविधा दी थी। लोगों को श्रीलंका
में नए साल का जश्न मनाने का मौका इस समय बिना वीजा के मिल जाए। हो सकता है कि अगले साल श्रीलंका भारतीयों को वीजा फ्री एंट्री न दे। इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोग इस समय श्रीलंका घूमने का प्लान बना रहे हैं। एक छोटा द्वीप राष्ट्र होने के बावजूद, श्रीलंका नए साल पर लाखों लोगों को आकर्षित करता है।

इन देशों के अलावा बिना वीजा के आप थाईलैंड, पलाउ आइलैंड और मॉरीशस जैसी जगहों पर भी नए साल का जश्न मना सकते हैं। यहां घूमना आपको सस्ता पड़ेगा।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP