शादी के बाद हनीमून के लिए लोकेशन का पता करना, हर कपल्स के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है। अगर विदेश ट्रिप प्लान करना है, फिर तो लोकेशन का चयन करना और भी ज्यादा मुश्किल हो जाता है। क्योंकि, यहां की संस्कृति, भाषा, खानपान और माहौल सब कुछ अलग होता है। इसके साथ ही आने-जाने का खर्च, वीजा और पासपोर्ट जैसी हर चीजों का भी ध्यान रखना पड़ता है। यही कारण है कि विदेश जाने वाले लोगों को यात्रा के दौरान ज्यादा परेशानी होती है। अगर आप भी विदेश में हनीमून ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो आपको वीजा की परेशानी से मुक्ति मिल सकती है। क्योंकि, ऐसे कई देश हैं जो भारतीयों को बिना वीजा के एंट्री देते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इन जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
अगर भारत से किसी ऐसी जगह पर हनीमून ट्रिप का प्लान बना रहे हैं, जो यात्रा के लिए आसान हो तो थाईलैंड आपके लिए अच्छा हो सकता है। क्योंकि, यह भारतीयों के लिए वीजा फ्री भी है और हर साल यहां लाखों लोग भारत से घूमने जाते हैं। 30 दिनों तक यहां पर्यटक घूम सकते हैं। इस जगह की सबसे अच्छी बात यह है कि यहां हर तरह के यात्रियों के लिए अच्छी सुविधा है। अगर आप बीच लवर हैं तो फुकेत, कोह और क्राबी घूमने जा सकते हैं। इसके अलावा अगर आपको शॉपिंग पसंद है तो बैंकॉक और पटाया की गलियों में घूमने का प्लान बना सकते हैं। साथ ही अगर आप ऐतिहासिक इमारतों को देखने के शौकीन हैं, तो आप आयुत्थाया और चियांग माई के मंदिर और महल देखने का प्लान बना सकते हैं। यह जगहें आपको थाईलैंड की खूबसूरती और इतिहास को दर्शाएगी।
अगर आप आसानी से विदेश यात्रा करके वापस आना चाहते हैं, तो आपके लिए मलेशिया भी अच्छी जगह हो सकती है। क्योंकि, यहां भी आपको बिना वीजा के देश में घूमने का मौका मिलता है। यहां आपको एशिया के कई रंग एक साथ देखने को मिलते हैं। यह कई संस्कृतियों का संगम है, इसलिए यहां घूमना आपको अच्छा लगेगा। इसके साथ ही मलेशिया अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी जाना जाता है। एक तरफ जहां आप नीले समुद्र के किनारे रिलैक्स कर सकते हैं, तो वहीं कुछ तूफानी करने के लिए कैमरून हाइलैंड्स, तमन नेगारा और माउंट किनाबालु पर ट्रेकिंग का प्लान बना सकते हैं। हनीमून कपल्स को यहां घूमना पसंद आएगा।
इसे भी पढ़ें- इस साल भारत की ये 5 जगहें हनीमून के लिए रही खास
ऊपर बताए गए दोनों देशों के मुकाबले नेपाल सबसे आसान विदेश यात्रा है, क्योंकि यहां पहुंचना न ही ज्यादा मुश्किल है और न ही आपको भाषा की वजह से ज्यादा परेशानी होगी। यहां आपको भारतीय पर्यटक भी बहुत ज्यादा घूमते हुए नजर आ जाएंगे। यह भारतीयों के लिए वीजा फ्री देश है और यहां घूमना आपको अन्य देशों के मुकाबले सस्ता भी पड़ेगा। यहां की संस्कृति, प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक महत्व इस जगह को खास और अलग बनाते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि भारत से नेपाल सड़क, ट्रेन और फ्लाइट, तीनों माध्यमों से आसानी से पहुंचा जा सकता है। यह हनीमून के लिए सबसे अच्छी जगह में से एक है।
इसे भी पढ़ें-हनीमून के लिए टूर पैकेज चुनना कितना सही? जानें फायदे और नुकसान
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।