herzindagi
best budget ionian islands for honeymoon trip plan

पार्टनर के साथ हनीमून मनाने के लिए Ionian Island की ये जगहें आपको आएंगी पसंद

आयोनियन द्वीप एक ऐसा द्वीप समूह है, जिसमें कई सुंदर और लोकप्रिय द्वीप शामिल हैं। इसलिए, अगर आप हनीमून ट्रिप के लिए कोई अच्छी लोकेशन ढूंढ रहे हैं, तो समुद्री जगहों पर घूमने का प्लान कर सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-04-09, 17:06 IST

हनीमून का समय हर कपल्स की जिंदगी का सबसे रोमांटिक हिस्सा होता है। यह वो पल होते हैं जब दो लोग अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करने के लिए एक दूसरे के साथ समय बिताते हैं। इसमें वह एक दूसरे को और भी अच्छे से समझते हैं। आज के समय में कपल्स केवल हिल स्टेशन या आसपास की जगहों पर ही नहीं, बल्कि विदेश ट्रिप का भी प्लान करते हैं। हर कपल्स का विदेश जाकर हनीमून मनाने का सपना होता है। ऐसे लोगों के लिए हम कुछ जगहों की लिस्ट लेकर आए हैं। आप अपने पार्टनर के साथ हनीमून ट्रिप प्लान करने के लिए आयोनियन द्वीप जाने का प्लान बना सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम इस द्वीप के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

हनीमून के लिए कहां जाएं घूमने?

best budget ionian islands for honeymoon trip planSS

दक्षिण-पूर्वी यूरोप में स्थित ग्रीस के अंदर आयोनियन सागर (Ionian Sea) फैला हुआ है। यह समुद्रों का एक समूह है, जो कम भीड़-भाड़ वाली, प्राकृतिक और शांत जगहों के लिए जाना जाता है। यह द्वीप समूह न सिर्फ नेचर लवर्स के लिए स्वर्ग है, बल्कि हनीमून कपल्स, फोटोग्राफर्स और इतिहास प्रेमियों को भी पसंद आता है। आयोनियन सागर

केफालोनिया का मायर्टोस बीच

best budget ionian islands for honeymoon trip

मायर्टोस बीच, आयोनियन द्वीप के खूबसूरत और प्रसिद्ध समुद्र तटों में से एक है। यह बीच अपने नीले पानी और सफेद चट्टानों के लिए जाना जाता है। हनीमून के लिए आपको यहां घूमने जाना अच्छा लगेगा। यहां पानी का रंग और उसकी पारदर्शिता इतनी ज्यादा सुंदर है कि आपका यहां से वापस आने का मन नहीं होगा। यहां लोग प्री-वेडिंग शूट्स के लिए भी जाना पसंद करते हैं। आप कपल्स टूर पैकेज के जरिए भी भी जा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- Summer Honeymoon Destinations: गर्मी में हिमाचल प्रदेश की इन ठंडी जगहों पर हनीमून मनाने पहुंचें, लम्हा याद रहेगा

इथाका

इथाका

इथाका, ग्रीस का एक खूबसूरत और ऐतिहासिक द्वीप है, जो आयोनियन द्वीप के अंदर आता है। इथाका को सबसे ज्यादा प्रसिद्ध ऐतिहासिक रूप के लिए होती है। इथाका एक शांत और कम भीड़ भाड़ वाला द्वीप है। इसलिए, हनीमून घूमने का प्लान बना रहे लोगों को यह जगह पसंद आएगी। इसे ग्रीस के सबसे साफ और सुंदर समुद्र तटों में से एक माना जाता है।

इसे भी पढ़ें- Honeymoon Tour Package: पार्टनर के साथ हनीमून के लिए पहले ही बुक करना चाहते हैं टूर पैकेज, तो एक बार IRCTC का यह ऑफर देख लें

इसके अलावा आप ग्रीस में सैंटोरिनी, मिकोनोस, डेल्फी, मेटियोरा, क्रेते और केफालोनिया जैसी जगहों पर घूमने जा सकते हैं।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।