असम की इन खूबसूरत जगहों पर हर साल हजारों पर्यटक जाते हैं घूमने, क्या आपने देखा है यहां का नजारा

अगर साल 2025 में आप कभी भी कहीं घूमने के लिए अच्छी लोकेशन की तलाश कर रहे हैं, तो एक बार असम घूमने का प्लान बना सकते हैं। यह जगह आपके ट्रिप को जिंदगी भर के लिए यादगार बना देगी।
image

असम देश के सबसे खूबसूरत राज्यों की लिस्ट में से एक है। अगर यहां आप एक बार चले जाएंगे, तो आपको भी अहसास होगा कि यह जगह प्राकृतिक खूबसूरती का खजाना है। यहां का साफ वातावरण और हरा-भरा नजारा आपको मन से खुशी का अहसास करवाएगा। असम में कुछ ऐसी खूबसूरत जगहें है, जिसकी तुलना नहीं की जा सकती। जैसे गुवाहाटी, असम राज्य का सबसे बड़ा शहर है और खूबसूरती में भी यह सबसे आगे हैं। 'मंदिरों के शहर' के नाम से मशहूर यह जगह दुनिया भर से पर्यटकों को आकर्षित करती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको असम की कुछ ऐसी खूबसूरत जगहों के बारे में बताएंगे, जहां हमेशा पर्यटकों की भीड़ रहती है।

हाजो

हाजो

यह असम के कामरूप जिले में स्थित एक बस्ती है। अगर आप असम घूमने जा रहे हैं, तो हाजो घूमने जाने का प्लान जरूर बनाएं। क्योंकि, यहां की खूबसूरती देखने के बाद आप हर साल यहां जाने का प्लान बनाएंगे। यह जगह अनी प्राकृतिक खूबसूरती के साथ-साथ प्राचीन तीर्थ स्थल के लिए भी जाना जाता है। हिंदुओं, मुसलमानों और बौद्ध प्रेमियों के लिए हाजों बेस्ट है। यहां पहुंचने के लिए आपको गुवाहाटी शहर से लगभग 24 कि.मी.की दूरी तय करनी होगी। यहां आप हयग्रीव माधव मंदिर दर्शन करके जरूर आएं।

सूर्य पहाड़

यह पहाड़ आपको देश के अन्य पहाड़ी जगहों से सबसे अलग अहसास करवाने वाला है। स्थानीय लोग इसे सन हिल के नाम से भी जानते हैं। अगर असम में आपको सबसे अलग जगह घूमना है, तो यहां जाने का प्लान बना सकते हैं। यह जगह इसलिए खास है, क्योंकि यहां आपको चट्टानों पर बने शिवलिंग, स्तूप और देवताओं के रूप देखने को मिलेंगे। इस पहाड़ी में शिवलिंग ढेर सारे हैं, आज भी यहां किसी को नहीं पता कि शिवलिंग सटीक गणना क्या है। यह गोलपारा जिले से लगभग 12 किमी दूरी पर स्थित है। यह असम में परिवार के साथ घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।

नामेरी राष्ट्रीय उद्यान

assam

पक्षी प्रेमियों के लिए स्वर्ग माना जाने वाला नामेरी राष्ट्रीय उद्यान उन पर्यटकों को पसंद आएगा, जो पक्षियों के साथ-साथ हाथी, बाघ, तेंदुआ, गौर और जंगली सूअर जैसे जानवर भी देखने को मिलेगा। यहां सफ़ारी भी करने का मौका मिलता है। इसके साथ-साथ आप वाटर राफ्टिंग, मछली पकड़ने, तैराकी जैसी गतिविधियों की सुविधा भी आपको एक जगह मिल जाएगी। इसलिए अगर आप असम में 2 से 3 दिन का ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो इन खास जगहों पर घूमकर आने का प्लान जरूर बनाएं। यह असम में बच्चों के लिए अच्छी जगह माना जाता है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP