मैसूर एक खूबसूरत शहर है, जो अपनी ऐतिहासिक धरोहर, भव्य महलों और सांस्कृतिक विरासत के लिए प्रसिद्ध है। यहां की सड़कें और शांत माहौल काफी अच्छा लगेगा। अगर आप सड़कों पर घूमने के शौकीन हैं, तो यह आपके लिए बहुत ही अच्छी रहेगी। इस जगह की हरियाली, प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण आपको खूब पसंद आएगा।
अगर आप थोड़े साहसी हैं या ट्रेकिंग प्रेमियों में से एक हैं, तो यह जगह आपके लिए एकदम बेस्ट ऑप्शन है। आप यहां पर न सिर्फ खुशी के पल बिता सकते हैं, बल्कि कई मजेदार एक्टिविटी कर सकते हैं। यह मजेदार चीजें कौन-कौन सी आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
देवराज मार्केट में शॉपिंग करें
यहां की खूबसूरत सड़कों पर घूमने और शॉपिंग का लुत्फ उठाने के लिए आप दरवाजा मार्केट जा सकते हैं। यहां पर यकीनन आपको बहुत ही मजा आने वाला है, जो आपको थोड़ा वापस पुराने वक्त में ले जाएगा। आप यहां से किफायती दामों पर ढेर सारी शॉपिंग कर सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें-नागरहोल नेशनल पार्क में घूमने जाना पड़ेगा सस्ता, जानें टिकट से लेकर सभी जानकारी
अगर आपको ताजे फल, फूल, मसाले, अगरबत्ती या कपड़े खरीदने हैं, तो यह जगह बेस्ट है। यकीन मानिए इस दौरान यहां की रंग-बिरंगी सड़कों पर घूमने से आपको स्थानीय जीवन का काफी अच्छा एक्सपीरियंस मिलेगा और आप मैसूर के असली स्वाद का लुत्फ ले सकते हैं।
हेरिटेज वॉक करें
मैसूर की पुरानी सड़कों पर हेरिटेज वॉक करना एक बेहतरीन ऑप्शन है। इस दौरान आपको शहर के इतिहास और संस्कृति को बहुत ही करीब से जानने का मौका मिलेगा। इस वॉक के दौरान आप भव्य महलों, ऐतिहासिक इमारतों और पारंपरिक घरों को देख सकते हैं।
इसके अलावा, आपको सड़कों पर सुंदर आर्ट डेको स्टाइल की इमारतें और पुराने जमाने के नजारा देखने को मिलेगा। अगर आप चल सकते हैं, तो इस एक्टिविटी जरूर करें। बेहतर होगा कि यहां पर आप रात या शाम में जाएं, यकीनन आपको मजा आएगा।
स्ट्रीट फूड का मजा लें
खाने-पीने के शौकीन हमेशा कुछ न कुछ खाना की फिराक में रहते हैं। अगर आप भी इसी लिस्ट में शामिल हैं, तो यकीनन मैसूर की सड़कों पर स्ट्रीट फूड का लुत्फ उठाया जा सकता है। आप यहां की सड़कों पर मसाला डोसा, इडली-सम्भर, भजिया और मैसूर पाक जैसी स्वादिष्ट चीजों का लुत्फ उठा सकते हैं।
खासकर, गांधी स्क्वायर और वीवी पुरम की सड़कों पर स्ट्रीट फूड ट्राई करना न भूलें। यहां का स्वाद ऐसा है जो आपको कहीं और नहीं मिलेगा, अगर आपको यकीन न हो तो एक बार ट्राई करके देख लें।
साइकिल राइड का लुत्फ उठाएं
मैसूर की सड़कों पर साइकिल चलाना एक मजेदार हो सकता है। साइकिल राइड के दौरान आप शहर के उस हिस्से से रूबरू हो सकते हैं, जिसे गाड़ी में बैठ कर नहीं महसूस किया जा सकता जैसे- मैसूर पैलेस का खूबसूरत नजारा, चामुंडी हिल्स की खूबसूरती और वृंदावन गार्डन की ताजगी।
आप इस जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यह शहर की खूबसूरती को नजदीक से देखने का बेहतरीन तरीका है। हालांकि, साइकिल आपको यहां से किराए की लेनी होगी, जिसकी कीमत ज्यादा नहीं होगी।
घंटाघर के पास फोटो खिंचवाने का है बेस्ट ऑप्शन
मैसूर का घंटाघर एक लोकप्रिय स्थल है। यहां पर फोटो खिंचवाना एक जरूरी काम है। यह शहर के बीचों-बीच स्थित है और इसकी पुरानी शैली की वास्तुकला आपके ट्रिप की यादों को ताजा रखने के लिए एक परफेक्ट बैकड्रॉप बनेगी।
इसे जरूर पढ़ें-लखनऊ वालों के लिए खुशखबरी, IRCTC के इस टूर पैकेज से कम बजट में कर लेंगे माता वैष्णों देवी के दर्शन
वहीं, मैसूर में अक्सर विभिन्न सांस्कृतिक और लोकल इवेंट्स होते रहते हैं, खासकर दशहरा के समय। अगर आप यहां किसी उत्सव के दौरान हों, तो उसमें पार्ट लेना आपकी ट्रिप को और भी खास बना सकता है। आप स्थानीय नृत्य, संगीत और प्रदर्शन का आनंद ले सकते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- (@freepik and shutterstock)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों