जब भारत में घूमने की बेहतरीन जगहों की बात हो तो उसमें मुंबई का नाम अवश्य लिया जाता है। मुंबई को इंडिया का फाइनेंशियल, कमर्शियल और एंटरटेनमेंट कैपिटल भी कहा जाता है। शायद यही कारण है कि यहां पर हर तरह के पर्यटक के देखने व घूमने के लिए कुछ ना कुछ अवश्य है और यह शहर लोकल्स से लेकर नेशनल व इंटरनेशनल पर्यटकों को बिल्कुल भी निराश नहीं करता है।
हालांकि, अधिकतर यंगस्टर मुंबई में नाइट लाइफ को एन्जॉय करना पसंद करते हैं, जबकि मुंबई में सुबह-सुबह भी कई चीजों का आनंद लिया जा सकता है। अगर आप एक मार्निंग पर्सन हैं तो ऐसे में आप सुबह जल्दी उठकर मुंबई में कई चीजों को देख व महसूस कर सकते हैं। यह सभी चीजें आपको एक अलग व अद्भुत अनुभव करवाएंगी। जानिए इनके बारे में-
मरीन ड्राइव, मुंबई
मुंबई के मरीन ड्राइव में आप अक्सर शाम के समय जाते होंगे, लेकिन यहां पर सुबह जाने का भी अपना एक अलग ही आनंद है। मरीन ड्राइव पर सूर्योदय और ठंडी समुद्री हवा का आनंद लेने के अलावा, आप वहां पर टहल सकते हैं या साइकिल चला सकते हैं। इतना ही नहीं, मरीन ड्राइव के पास ही नाश्ते के लिए कई रेस्तरां हैं, जो आपको कई प्रकार के स्वादिष्ट स्नैक्स आदि सर्व करते हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-मुंबई के पास मौजूद इन फोर्टस में ट्रैकिंग के साथ-साथ देखने को मिलेगा बहुत कुछ
हैंगिंग गार्डन, मुंबई
हैंगिंग गार्डन रिज रोड, मालाबार हिल पर स्थित है और यहां पर एनिमल शेप्ड हेजेज बेहद ही पॉपुलर हैं। हैंगिंग गार्डन को फिरोजशाह मेहता गार्डन के रूप में भी जाना जाता है, यहां से सूर्योदय का नजारा बेहद ही खूबसूरत नजर आता है। आप यहां पर आकर एक खुशनुमा सुबह की शुरूआत कर सकते हैं और साथ ही साथ एक्सरसाइज और मेडिटेशन आदि भी कर सकते हैं। (क्या मेडिटेशन करते समय हो रही है कठिनाई? अपनाएं ये टिप्स)
मद्रास कैफे, मुंबई
माटुंगा ईस्ट किंग्स सर्कल में मद्रास कैफे स्थित है और अगर आप अपने दिन की शुरूआत एक अच्छे नाश्ते के साथ करना चाहती हैं तो ऐसे में आपको सुबह के समय मद्रास कैफे अवश्य जाना चाहिए। यहां पर आपको इडली से लेकर डोसा, और रसम सहित विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट और प्रामाणिक साउथ इंडियन डिशेज को चखने का मौका मिलेगा। साथ ही यहां की फिल्टर कॉफी का एक अलग ही टेस्ट होता है। यहां पर आपको सुबह 7 बजे से ही बेहतरीन नाश्ता मिलने लगता है।
सेवरी मैंग्रोव पार्क, मुंबई
सेवरी मैंग्रोव पार्क उन लोगों के लिए घूमने के लिए एक अच्छी जगह है जो पक्षियों से प्यार करते हैं और उन्हें देखने में घंटों बिता सकते हैं। विशेष रूप से, यह पार्क राजहंसों के लिए प्रसिद्ध है। इसमें कई मडफ्लैट्स भी हैं जिन्हें विभिन्न स्थानों पर देखा जा सकता है। इतना ही नहीं, पार्क में 17वीं सदी का सेवरी किला है, जो आपको एक अजीब सी शांति व खुशी प्रदान करता है।
पवई झील, मुंबई
1799 में बनी पवई झीलमुंबई की सबसे खूबसूरत कृत्रिम झीलों में से एक है। 2.1 वर्ग किमी के सतह क्षेत्र के साथ इस झील में आप सुबह-सुबह जा सकते हैं। यह गुलाबी और बैंगनी बालसम झाड़ियों से घिरा हुआ है जो बहुत सारी तितलियों, मधुमक्खियों और भौंरों को आकर्षित करती हैं। पवई झील पक्षी प्रेमियों के लिए भी किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां पर आप किंगफिशर से लेकर सनबर्ड्स को देख सकते हैं और अपने दिन की एक अच्छी शुरूआत कर सकते हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-Weekend Getaways: मुंबई के आसपास इन जगहों पर फैमिली वीकेंड ट्रिप पर जाएं जरूर
हाजी अली दरगाह, मुंबई
अगर आप अपने दिन की शुरूआत ईश्वर की भक्ति के साथ करना चाहते हैं तो ऐसे में हाजी अली दरगाह पर जाया जा सकता है। मुंबई में सबसे प्रसिद्ध पर्यटक आकर्षणों में से एक, यह अरब सागर के बीच में स्थित है। 1431 में निर्मित, दरगाह में एक मस्जिद के साथ एक मुस्लिम संत का मकबरा भी है, जहां पर केवल स्थानीय लोग ही नहीं, बल्कि पर्यटक भी आना बेहद पसंद करते हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit- treebo, tripadvisor, veenaworld, benjamuna
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों