दिल्ली में हेरिटेज वॉक फेस्टिवल शुरू, जानें 100 विरासतों का इतिहास


Jyoti Shah
15-10-2024, 07:30 IST
gbsfwqac.top

    देश की राजधानी दिल्ली का दीदार करने लोग हर साल दुनिया के कोने-कोने से यहां आते हैं। दिल्ली में कई मशहूर और ऐतिहासिक किले, मंदिर, मस्जिद, हवेलियां आदि हैं। इन्हीं के इतिहास से लोगों को जोड़ने के लिए दिल्ली में हेरिटेज वॉक फेस्टिवल का आयोजन किया जाता है। आज हम आपको इसी से जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं।

पैदल यात्राओं का आयोजन

    इस मोहत्सव के दौरान अलग-अलग थीम पर आधारित पैदल यात्राओं का आयोजन किया जाता है। इनमें प्रतिभागी दिल्ली के अलग-अलग ऐतिहासिक स्थलों का दौरा करते हैं।

10 अक्टूबर से हुआ शुरू

    दिल्ली में हेरिटेज वॉक फेस्टिवल की शुरुआत 10 अक्टूबर से हो चुकी है। बता दें कि यह 31 दिसंबर तक जारी रहेगा। इस दौरान पैदल यात्रा के लिए 25 लोगों का ग्रुप बनता है।

साथ होता है टूर गाइड

    25 लोगों के ग्रुप के साथ एक टूर गाइड भी होता है, जो ग्रुप के सभी लोगों को ऐतिहासिक जगहों के बारे में पूरी जानकारी देता है। साथ ही, उनसे जुड़ी कहानी बताता है।

जानने को मिलेगी कहानी

    टूर गाइड की मदद से आप ऐतिहासिक जगहों को देखने के साथ-साथ उनके पीछे की कहानी भी जान पाएंगे, जिससे यह पैदल यात्रा आपको बहुत पसंद आएगी।

कौन करता है महोत्सव का आयोजन?

    दिल्ली में हेरिटेज वॉक फेस्टिवल का आयोजन दिल्ली पर्यटन विभाग के द्वारा कराया जाता है। इसमें दिल्ली की 100 हेरिटेज वॉक शामिल होती हैं।

कैसे लें हिस्सा?

    अगर आप भी दिल्ली के हेरिटेज वॉक फेस्टिवल का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो दिल्ली सरकार के पर्यटन विभाग की वेबसाइट से इससे जुड़ी सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

महोत्सव में वॉक की कीमत

    इस महोत्सव में हर वॉक का प्राइस 1000 रुपये प्रति व्यक्ति होगा। इसमें टूर गाइड और इसके साथ मिलने वाली किट की फीस शामिल है। इस किट में जूट बैग, टॉर्च, वॉटर बॉटल, छड़ी, जूस आदि शामिल होते हैं।

    दिल्ली के हेरिटेज वॉक फेस्टिवल से जुड़ी यह जानकारी पसंद आई हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।