इटली घूमने के लिए एक बहुत ही सुंदर देश है। यहां मौजूद समुद्र तट, झीलें और पहाड़ इतने अनोखे और सुंदर हैं कि आपको एक बार यहां जाने के बाद वापस आने का मन नहीं होगा। इटली में आप कई ऐतिहासिक स्थान, संस्कृति और पवित्र स्थान भी देख सकते हैं। इटली घूमने का सबसे अच्छा समय अप्रैल से जून और अक्टूबर से नवंबर का समय माना जाता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इटली की कुछ फेमस जगहों की सुंदर तस्वीरें और ऐतिहासिक स्थलों के बारे में जानकारी देंगे।
इन जगहों को देखने के बाद आपका भी मन अगले ट्रिप के लिए इटली का हो जाएगा। ऐसा इसलिए, क्योंकि यहां घूमने के लिए आपको किसी लोकेशन की तलाश करने की जरूरत नहीं है, आप जहां जाएंगे, वहीं आपको टूरिस्ट प्लेस जैसा लगेगा। जब आप तटीय क्षेत्रों की ओर बढ़ेंगे, तो आपका स्वागत शांत समुद्र तट करेंगे। इसके अलावा, किसी भी शहर की तरफ जाएंगे, तो सुंदर ऐतिहासिक इमारतों से आपकी नजर नहीं हटेगी।
कई जगह आपने तस्वीरों में इसी आधी टूटी हुई इमारत को देखा होगा। क्या आपको लगता है कि इसका हिस्सा टूट गया है? अगर आप ऐसा सोच रहे हैं, तो आप गलत हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि इटली की राजधानी रोम की कोलोसियम इमारत को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। यह रोमन साम्राज्य की कुछ सबसे ज्यादा सुंदर संरचनाओं में से एक है।
इसका डिजाइन ही इस तरह से बनाया गया है, जिसे देखकर ऐसा लगता है, जैसे यह अधूरी है। इसे यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत साइट के लिए भी चुना गया है। यहां रात के समय का नजारा और भी सुंदर होता है। माना जाता है कि रोमन सम्राटों ने यहीं से पूरे यूरोप पर सैकड़ों वर्षों तक शासन किया।
इसे भी पढ़ें- गोवा में बीच डेस्टिनेशन वेडिंग करने पर कितना आता है खर्चा, जानें
एक ही रंग का पूरा शहर अगर हो, तो इसे देखने का मन किसी का क्यों नहीं करेगा। ऐसा ही एक शहर इटली का बोलोना शहर है। वैसे तो इस शहर को यहां पर स्थित एक विश्वविद्यालय के लिए भी जाना जाता है। दरअसल, यहां दुनिया का सबसे पुराना विश्वविद्यालय है, जिसकी स्थापना 1088 में हुई थी। इसे 'ला डोट्टा' के नाम से जाना जाता है।
इटली का नाम आते ही आपके दिमाग में भी सबसे पहले वेनिस की खूबसूरत नदियां आई होंगी। इस नदी में नाव से यात्रा करना और वहां की रंगीन सड़कों को देखना, एक सपने की तरह लगता है। आखिर इटली में अगर इतनी सुंदर-सुंदर जगहें हों, तो किसी का वहां जाने का मन कैसे नहीं होगा। यह विदेश में घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।
अगर इटली गए और इस शहर का नजारा देखना आप भूल गए, तो वाकई आपको अफसोस होने वाला है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इस शहर जैसी खूबसूरती देखना आपके लिए सबसे अच्छा अहसास होगा। आप यहां कितनी भी बार जाएं, यह हमेशा आपको नया लगेगा। यहां की रंग-बिरंगी इमारतें न केवल पर्यटकों को बल्कि स्थानीय लोगों को भी हैरान कर देती है। ऐसा इसलिए, क्योंकि यह शहर समय-समय पर बदलता रहता है।
इसे भी पढ़ें- थाईलैंड से जुड़ी इन बातों को जानने के बाद आप भी घूमेंगे यहां
फैशन किसे कहते हैं, अगर इस बात को जानना है तो एक बार मिलान शहर चले जाएं। यहां आने के बाद आपको लगेगा कि अनोखे फैशन डिजाइन की शुरुआत इसी शहर से हुई है। यह शहर शॉपिंग और फैशन के लिए जाना जाता है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।