herzindagi
image

चंडीगढ़ से 300 किमी के आसपास में स्थित रोमांटिक जगहें, वीकेंड में बनाएं पार्टनर संग ट्रिप

Romantic Places: चंडीगढ़ पंजाब का एक एक खूबसूरत शहर है। इस शहर से करीब 250 किमी के आसपास में ऐसे कई रोमांटिक हिल स्टेशन मौजूद हैं, जिन्हें आप डेस्टिनेशन पॉइंट बना सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-04-02, 18:52 IST

Romantic Places Near Chandigarh: पंजाब के सबसे खूबसूरत शहर का नाम लिया जाता है, तो कई लोग अमृतसर के बाद चंडीगढ़ का ही नाम लेते हैं। चंडीगढ़, पंजाब के साथ-साथ हरियाणा की राजधानी भी है। इसलिए यहां दो-दो राज्यों के लोग किसी न किसी काम के लिए पहुंचते रहते हैं।

चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के अलावा अन्य कई शहर और राज्यों को भी आकर्षित करता है। खासकर, यहां की नाइटलाइफ को एन्जॉय करने देश के हर कोने से पर्यटक पहुंचते हैं। यहां कई कपल्स भी पार्टी करने और घूमने पहुंचते हैं।

चंडीगढ़ से करीब 250 किमी के आसपास में जब पार्टनर के साथ-साथ घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले शिमला हिल स्टेशन का ही नाम लेते हैं, लेकिन हम आपको शिमला के अलावा कुछ अन्य रोमांटिक जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।

ठियोग (Theog)

Theog

चंडीगढ़ के आसपास में स्थित शिमला के अलावा किसी अन्य हसीन और रोमांटिक हिल स्टेशन घूमने की बात होती है, तो कई कपल्स सबसे पहले ठियोग की हसीन वादियों में ही घूमने के लिए पहुंचते हैं। ठियोग का शांत और शुद्ध वातावरण सैलानियों को सबसे अधिक आकर्षित करता है।
ठियोग, बादलों से ढके ऊंचे ऊंचे पहाड़, घने जंगल और झील-झरनों के लिए जाना जाता है। यहां के शांत वातावरण में आप पार्टनर के साथ हसीन शाम गुजार सकते हैं। पार्टनर के साथ ठियोग में एडवेंचर एक्टिविटी का भी उत्फ उठा सकते हैं। अप्रैल में यहां तापमान 15 °C से 20 °C के बीच रहता है।

  • दूरी-चंडीगढ़ से ठियोग की दूरी करीब 140 किमी है।

इसे भी पढ़ें: Delhi To Palampur: अप्रैल में दिल्ली से 3 दिन के लिए पालमपुर का ट्रिप बनाएं, इन जगहों को एक्सप्लोर करें

मशोबरा (Mashobra)

Mashobra

समुद्र तल से करीब 7 हजार से भी अधिक फीट की ऊंचाई पर मौजूद मशोबरा किसी हसीन जन्नत से कम नहीं है। इसलिए मशोबरा को हिमाचल का छिपा हुआ खजाना माना जाता है। यहां का शांत वातावरण कपल्स को सबसे अधिक आकर्षित करता है।
मशोबरा के बारे में कहा जाता है कि यह कभी भारतीय राष्ट्रपति का ग्रीष्मकालीन विश्राम स्थल हुआ करता था। मशोबरा में आप पार्टनर के साथ चैडविक फॉल्स, क्रेग्नानो, तलाई टेंपल और रिजर्व फॉरेस्ट सैंक्चुरी जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां एडवेंचर एक्टिविटी का भी उत्फ उठा सकते हैं।

  • दूरी-चंडीगढ़ से मशोबरा की दूरी करीब 122 किमी है।

रोहड़ू (Rohru)

Rohru

हिमाचल की राजधानी शिमला से कुछ ही दूरी पर स्थित रोहड़ू, एक छोटा और बेहद ही मनमोहक हिल स्टेशन है, जहां घूमने का सपना हर कोई देखता है। यह समुद्र तल से करीब 4 हजार से भी अधिक फीट की ऊंचाई पर स्थित है।
रोहड़ू, बादलों से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घने जंगल और चंशल रेंज के लिए सबसे अधिक प्रसिद्ध है। रोहड़ू, कपल्स के बीच लोकप्रिय हिल स्टेशन माना जाता है, जहां कई कपल्स हनीमून मनाने के लिए भी पहुंचते हैं। यहां आप चांशल पास से लेकर सारु झील जैसी रोमांटिक जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

  • दूरी-चंडीगढ़ से रोहड़ू की दूरी करीब 207 किमी है।

इसे भी पढ़ें: Uttarakhand Travel: उत्तराखंड के चमोली जिले का स्वर्ग है यह अनोखा गांव, गर्मी में आप भी घूमने पहुंच जाएं

नारकंडा (Narkanda)

Narkanda

शिमला से करीब 65 किमी की दूरी पर स्थित नारकंडा हिमाचल का एक खूबसूरत और मनमोहक हिल स्टेशन है, जो प्रकृति प्रेमियों के बीच सबसे अधिक प्रसिद्ध माना जाता है। यहां सिर्फ चंडीगढ़ से ही नहीं, बल्कि पंजाब के अन्य शहरों से भी कपल्स घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं।
नारकंडा अपनी खूबसूरती के साथ-साथ स्कीइंग डेस्टिनेशन के लिए सबसे अधिक जाना जाता है। सर्दियों में यहां सबसे अधिक संख्या में पर्यटक घूमने पहुंचते हैं। अप्रैल और जून में भी यहां कई कपल्स ठंडी-ठंडी हवाओं का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचते हैं। नारकंडा में आप पार्टनर के साथ हसीन शाम बिता सकते हैं।

  • दूरी-चंडीगढ़ से नारकंडा की दूरी करीब 172 किमी है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
[email protected], monulenscreation

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।