कपल्स अक्सर शहर में रोमांटिक जगहों की तलाश करते रहते हैं। वह हर बार अपने पार्टनर के साथ किसी नई जगह पर जाना चाहते हैं, लेकिन शहर में ही हर बार अलग जगह मिलना मुश्किल है। वह ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि वे बिजी लाइफ से ब्रेक लेकर सुकून और क्वालिटी टाइम अपने पार्टनर के साथ बिताना चाहते हैं। उनके लिए हर शाम एक रोमांटिक डेट की तरह होती है। वीकेंड को खास और यादगार बनाने के लिए वे खूबसूरत कैफे, गार्डन, एडवेंचर प्लेसेस और रिसॉर्ट्स जैसी जगहों पर जाने का प्लान बनाते हैं। अगर आप भी गुरुग्राम में कोई अच्छी जगह तलाश कर रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ अच्छी जगहों के बारे में बताएंगे।
अरावली बायोडायवर्सिटी पार्क
हरे-भरे जंगल और प्राकृतिक रास्तों के लिए यह जगह पसंद की जाती है। कपल्स को भी यहां आना अच्छा लगेगा। वह यहां अपने पार्टनर के साथ घंटों समय बिता सकते हैं। आप अपने साथ खाने-पीने की चीज लेकर आना न भूलें। यहां से सनराइज या सनसेट का नजारा भी सुंदर दिखता है। गुरुग्राम जैसे शहर में अगर आपको अपने पार्टनर के साथ ऐसी जगह पर जाने का मौका मिल रहा है, तो इससे अच्छा और क्या होगा। कुदरती हरियाली के बीच फोटोग्राफी भी की जा सकती है।यहगुरुग्राम में घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।
- लोकेशन- गुरुग्राम में एमजी रोड के पास स्थित है। मेट्रो स्टेशन से यह 4 किमी की दूरी पर स्थित है।
इसे भी पढ़ें-One Day Trip: एक दिन की ट्रिप में गुरुग्राम के आसपास में स्थित इन बेहतरीन जगहों को करें एक्सप्लोर
सुल्तानपुर बर्ड सेंचुरी
पक्षियों की चहचहाहट और शांत वातावरण पर जाना कपल्स को अच्छा लगता है। अगर आपको सुकून वाला समय बिताना है, तो यहां आप जा सकते हैं। फोटोशूट और कैंडिड मोमेंट्स कैप्चर करने के लिए भी यह जगह ज्यादा पसंद की जाती है। यहां अंदर एक खूबसूरत झील भी है, जहां आप अपने पार्टनर के साथ घंटों समय बिता पाएंगे।
- लोकेशन- छतरपुर मेट्रो स्टेशन से यहां पहुंचना आसान है।
ताऊ देवीलाल बायोडायवर्सिटी पार्क
यह जगह भी कपल्स के घूमने के लिए अच्छी है। अगर आप कम खर्चे में पार्टनर के साथ समय बिताना चाहते हैं, तो आप जा सकते हैं। इस जगह को टीडीएल जैव विविधता या वनस्पति उद्यान के नाम से भी जाना जाता है। लॉन्ग वॉक और बातचीत के साथ पेड़ों की छांव में सुकून भरा समय बिताने का प्लान बना लें।
- लोकेशन- गुड़गांव के सेक्टर 52 में स्थित है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों