इन 7 जगहों पर एंट्री नहीं ले सकती हैं महिलाएं

Places Where Women Are Banned: क्या आपको ऐसी जगहों के बारे में पता है जहां महिलाओं का जाना बिल्कुल मना है। 

 Places where women can not enter

Places Where Women Are Banned: हमने ऐसी कई जगहों को देखा है जहां पर महिलाओं की पूजा की जाती है और उन्हें आदर सत्कार से बुलाया जाता है। हमने ऐसी भी कई जगहें देखी हैं जहां पर महिलाएं बेखौफ होकर फ्री घूम सकती हैं, हमने महिलाओं से जुड़े कई सारे रिवाज भी देखे हैं, लेकिन क्या आपने ऐसी जगहों के बारे में सुना है जहां पर महिलाओं की एंट्री ही बैन है?

आज हम बात करते हैं कि ऐसी कौन सी जगहें हैं जहां पर महिलाएं प्रवेश कर ही नहीं सकती हैं। ये जगहें बहुत ही कॉमन हैं और फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन भी हैं, लेकिन फिर भी यहां जाना मना है।

1. माउंट एथोस ग्रीस (Mount Athos, Greece)

माउंट एथोस शायद दुनिया की सबसे अजीब जगह है जहां पर महिला किसी भी फॉर्म में नहीं आ सकती है यानी ना सिर्फ महिलाएं बल्कि जानवरों में भी अगर कोई फीमेल है तो उसके आने की मनाही है। यहां पर कई साधु रहते हैं और उनके मुताबिक महिलाओं के आने से उनकी ज्ञान यात्रा का मार्ग धीमा हो जाता है।

greece mountain

इसे जरूर पढ़ें- इस समय सीजन विजिट करें एक ऐसा आइलैंड जहां महिलाओं को ही मिलती है एंट्री

2. बर्निंग ट्री क्लब (Burning Tree Club America)

ये किसी धर्म या क्रांति के लिए नहीं बल्कि यू हीं शौक के लिए बनाया गया है और यहां पर बस यू हीं महिलाओं की एंट्री बैन है। दरअसल, यहां पर दुनिया की मशहूर हस्तियां गोल्फ खेलती हैं, सभी पुरुष ही होते हैं और कभी-कभार खास मौकों पर लड़कियों को एंट्री दे दी जाती है, लेकिन इसके अलावा ये बैन है।

burning tree club usa

3. सबरीमाला भारत (sabarimala temple)

ये वो मंदिर है जिसकी खबर कुछ साल पहले बहुत फेमस हुई थी जब एक्टिविस्ट स्वाति मालीवाल ने अपने ग्रुप के साथ यहां जाने की बात की थी। सबरीमाला में 10 से 50 साल तक की महिलाओं का जाना वर्जित है क्योंकि यहां पर कोई भी मेंस्ट्रुएटिंग महिला नहीं आ सकती है। इसे लेकर कोर्ट ने रूलिंग भी दी थी और इतना हंगामा हुआ था कि पुलिस फोर्स लगवानी पड़ गई थी।

sabrimala in india banned women

4. माउंट ओमिनी जापान (Mount Omine, Japan)

जापान की ये जगह पवित्र मानी जाती है और महिलाओं की एंट्री इसलिए बैन है क्योंकि ये ऋषियों की जगह मानी जाती है और किसी भी तरह की टेम्पटेशन यहां नहीं आ सकती है। इस बैन को हटाने के लिए कई बार मेहनत की गई, लेकिन ये बैन हटा नहीं। यहां रहने वाले स्थानीय लोग इस बैन के पक्ष में रहते हैं।

japan mountain banned women

5. रणकपुर जैन मंदिर (Jain Temple, Ranakpur)

रणकपुर के जैन मंदिरों में महिलाओं की एंट्री परिसर में तो है, लेकिन उसके अंदर के खंड में यहां जाना मना है और साथ ही महिलाओं की एंट्री भी एक खास ड्रेस कोड के साथ होती है जहां बाहर ही लिखा हुआ है कि महिलाओं को इसके अलावा इजाजत नहीं दी जाएगी। साथ ही जिस महिला को पीरियड्स हो रहे हैं उसकी एंट्री बिल्कुल ही मना है।

jain temple in india banned women

6. पतबौसी सत्र (Patbausi Satra, Assam)

इस मंदिर में महिलाओं का प्रवेश इसलिए वर्जित है क्योंकि यहां की शुद्धता लोग बरकरार रखना चाहते हैं। ये मंदिर महिलाओं के मेंस्ट्रुएशन को ही अशुद्धि का कारण मानता है। हालांकि, 2010 में कुछ दिनों के लिए इस रूल को खत्म किया गया था जब असम के तत्कालीन गवर्नर जेबी पटनायक अपने साथ 20 महिलाओं को लेकर गए थे, लेकिन उसके बाद ये रूल फिर से लागू कर दिया गया।

assam temple is closed for women

इसे जरूर पढ़ें- सेक्सुअली हैरेस्‍ड महिलाओं ने मिल कर बसाया एक ऐसा गांव जहां मर्दों को नहीं मिलती एंट्री

7. ईरान के स्पोर्ट्स स्टेडियम (Iranian sports stadiums)

iranian stadiums is banned for women

1979 के रेवोल्यूशन के बाद से ईरान में महिलाओं को किसी भी स्पोर्ट्स स्टेडियम में एंट्री मना हो गई थी। वैसे तो समय-समय पर देश में कई सारी चीज़ों के बारे में बातें की जाती हैं, लेकिन इसके साथ ही महिलाओं का स्टेडियम में आने का बैन जारी रहा। महिलाओं को बैन इसलिए किया गया क्योंकि ईरानी सरकार का मानना था कि महिलाओं के लिए पुरुषों को शॉर्ट्स में खेलते हुए देखना उचित नहीं होता है। साथ ही, इसके लिए कारण दिया गया कि स्पोर्ट्स में पुरुष खराब भाषा का इस्तेमाल करते हैं और ऐसे में ये सही नहीं होता कि महिलाएं उसे देखें।

ये सातों जगहें बहुत ही ज्यादा फेमस भी हैं और साथ ही साथ इन जगहों पर महिलाओं का बैन हटाने की बातें गाहे-बगाहे होती रहती हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Wikimedia/ Greece-is.com/ Sabrimala official trust/ Unsplash

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP