मार्च के महीने में घूमने का हैं प्लान तो इन खूबसूरत जगहों पर ज़रूर जाएं

मार्च में महीने में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो भारत की इन बेहतरीन जगहों पर आपको भी घूमने जाना चाहिए।

places to visit in march in india tips

जनवरी और फ़रवरी महीने में ठंड होने के चलते अधिकतर लोग घूमने के लिए नहीं जाते हैं। लेकिन, जैसे ही मार्च का महीना आता हैं सभी लोग घूमने की प्लानिंग बनाने लगते हैं। ऐसे कई भी लोग होते हैं, जो ये तय ही नहीं कर पाते हैं कि मार्च के महीने में घूमने के लिए किस जगह का प्लान किया जाए और किस जगह का नहीं। अगर आप भी कुछ ऐसे ही सोच में उलझे हुए हैं कि मार्च में महीने में कहां घूमने जाना चाहिए तो आज आपके उस सोच को आसान बनाने के लिए आ गए हैं।

भारत के ऐसी कई बेहतरीन और खुबसूरत जगहें हैं, जहां आप मार्च के महीने में घूमने के लिए जा सकते हैं। आज आपको कुछ ऐसे ट्रेवल डेस्टिनेशन के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप मार्च के महीने में परिवार, दोस्तों और पार्टनर के साथ कभी भी घूमने के लिए जा सकते हैं। तो चलिए इन जगहों के बारे में जानते हैं।

कोडाइकनाल

places to visit in march in india tamilandu inside

बहुत लोगों का मानना है कि तमिलनाडु में मार्च के महीने में घूमने के लिए कोई बेहतरीन जगह नहीं है लेकिन, अगर आप सच में घूमने का शौक रखते हैं, तो आपको तमिलनाडु की खूबसूरत जगह कोडाइकनाल ज़रूर घूमने के लिए जाना चाहिए। सुंदर जलवायु, खूबसूरत झीलें और उंचे पहाड़ इस जगह की सबसे बड़ी खासियत है। यहां आप घूमने के साथ-साथ ट्रेकिंग और एडवेंचर गेम्स का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं। सिल्वर कैसकेड फॉल्स और ब्रायंट पार्क जैसी खूबसूरत जगहों पर भी आप घूमने के लिए सकते हैं। घूमने के साथ-साथ स्थानीय भोजन का भी लुत्फ़ उठाना कतई न भूलें। (तमिलनाडु के खूबसूरत डेस्टिनेशन्स)

इसे भी पढ़ें:रणथंभौर का किला: भारत के सबसे सुरक्षित किलों में से एक

खजुराहो

places to visit in march in india khajuraho inside

मध्य प्रदेश का एक ऐसा पर्यटक स्थल जहां जाने के लिए न ही कोई महीना देखता और न ही कोई समय। इस जगह की खूबसूरती ही हर मौसम और हर समय लाखों सैलानियों को अपनी तरफ आकर्षित कर लेती हैं। मध्ययुगीन काल की भारतीय वास्तुकला के रूप में विख्यात यहां के ईमारत और मंदिर पूरे विश्व भर में प्रसिद्ध है। कहा जाता है कि खजुराहो लगभग सौ हिंदू और जैन मंदिरों का एक समूह है। भारत के प्रमुख धरोहर स्थलों में शामिल खजुराहो यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट में भी शामिल है। यहां आप पन्ना नेशनल पार्क, लक्ष्मण मंदिर आदि कई खूबसूरत जगहों पर भी घूमने के लिए जा सकते हैं।

शिलांग

places to visit in march in india inside

वैसे तो नार्थ-ईस्ट में घूमने के लिए एक से बढ़कर एक खूबसूरत और बेहतरीन जगहें हैं। लेकिन, घूमने का जो मज़ा शिलांग में है वो नार्थ-ईस्ट के किसी जगह और किसी शहर में नहीं है। मार्च के महीने में मानसून का होना इस जगह को और भी खूबसूरत बनाती हैं। मार्च के महीने में मानसून का मज़ा लेने औ घूमने के लिए देश के साथ विदेशी सैलानी भी घूमने के लिए आते रहते हैं। अद्भुद सुन्दरता और मनमोहनीय दृश्य के लिए प्रसिद्ध यहां पार्टनर और परिवार के साथ घूमने का मज़ा ही कुछ और है। यहां आप वार्ड की झील, डॉन बॉस्को संग्रहालय और शिलांग व्यू पॉइंट जैसी कई खूबसूरत जगहों पर भी घूमने के लिए जा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:Travel Trip: भारत की सबसे स्वच्छ नगरी की इन बेहतरीन जगहों पर घूमने पहुंचें

डलहौजी

places to visit in march in india himachal inside

वो हो! हिमाचल प्रदेश के गोद में बैठा एक ऐसा शहर जो लाखों भारतीय के लिए एक एक बेहतरीन घूमने की जगह है डलहौजी। कहा जाता है कि मार्च के समय में शहर का तापमान लगभग पच्चीस डिग्री से भी अधिक नहीं रहता। गर्मियों के मौसम में छुट्टियां बिताने के लिए एक बेहतरीन हिल स्टेशन है डलहौजी। भीड़-भाड़ शहर के बिल्कुल अलग और शांत जगह किसी भी इंसान के लिए मार्च के महीने में घूमने के लिए परफेक्ट जगह है। यहां आप पंचपुला खाज्जिअर और सतधारा झरना जैसी बेहतरीन जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Recommended Video

Embed Code:

Image Credit:(@stackpathcdn.com,www.sabkuchgyan.com)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP