herzindagi
beautiful destination adventure and fun activities in pokhara main

Vacation In Nepal: पोखरा में बंजी जंपिंग और पैरा ग्लाइडिंग जैसी 5 मजेदार एक्टिविटीज का लीजिए मजा

अगर आप नेपाल के खूबसूरत शहर पोखरा को विजिट करने जा रही हैं तो यहां इन 5 एचवेंचर और फन एक्टिविटीज का मजा उठाना ना भूलें।
Editorial
Updated:- 2020-02-05, 12:28 IST

अगर आप भारत के करीबी देशों के खूबसूरत डेस्टिनेशनों को विजिट कर अपने वेकेशन को यादगार बनाना चाहती हैं तो आपको नेपाल के शहर पोखरा को विजिट करने जरूर जाना चाहिए। यह शहर नेपाल की राजधानी काठमांडू के बाद दूसरा सबसे बड़ा शहर है। सैलानी इस जगह पर आना खासतौर पर पसंद करते हैं। यहां पर एक से बढ़कर एक नेचुरल ब्यूटी वाली जगहें हैं, जिन्हें देखना आपके लिए लाइफ टाइम एक्सपीरियंस साबित हो सकता है। यहां पर आप कई एडवेंचर एक्टिविटीज का भी मजा ले सकती हैं। चाहे बंजी जंपिंग या फिर शहर के ऊपर पैराग्लाइडिंग करते हुए उसकी खूबसूरती देखना हो या फिर फेवा लेक के किनारे साइक्लिंग का मजा उठाना हो, ये सभी अनुभव आपकी पोखरा यात्रा को एक्साइटिंग बना देंगे। तो आइए जानते हैं इन एक्टिविटीज के बारे में-

एंजॉय करें बंजी जंपिंग 

adventure and fun activities in pokhara bunjee jumping

पोखरा में बंजी-जंपिंग काफी पॉपुलर है। इसकी शुरुआत यहां 2014 में हुई थी। नेपाल में यह बंजी जंपिंग का दूसरा स्पॉट है और यहां से छलांग लगाते हुए आप इस शहर के सबसे लुभावने नजारों को देख सकती हैं। बंजी जंपिंग से पहले यहां ट्रेन्ड प्रोफेशनल्स आपको बताते हैं कि आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं। साथ ही वे सुरक्षा से जुड़े तरीकों के बारे में भी बताते हैं।

इसे जरूर पढ़ें: दिल्ली की इन जगहों पर लीजिए नाइट लाइफ का मजा

पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठाइए

adventure and fun activities in pokhara paragliding

अगर आप दूर-दूर तक बादल और आसपास के खूबसूरत नजारों को निहारना चाहती हैं तो यहां पैराग्लाइडिंग आपको बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहिए। पोखरा में पैराग्लाइडिंग करते हुए ऐसा लगता है कि जैसे पंछियों की तरह खुले आसमान में उड़ रहे होंं। यह एशिया के सबसे बेहतरीन पैराग्लाइडिंग डेस्टिनेशंस में शुमार किया जाता है। यहां कई पैराग्लाइडिंग स्कूल्स भी है जहां पैराग्लाइडिंग की बकायदा ट्रेनिंग कराई जाती है। यहां का पहाड़ी इलाका और खुला आकाश इसे बढ़िया पैराग्लाइडिंग डेस्टिनेशन बनाता है। बर्फ से ढंके विशाल पहाड़ों और हरी-भरी वादियों के ऊपर से गुजरते हुए आप झील के नीले पानी की खूबसूरती निहार सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: अकेले घूमने जाना चाहती है तो इन 5 जगहों का बनाए प्लान

पार्टनर के साथ करें साइक्लिंग 

adventure and fun activities in pokhara cycling

अगर आपको साइिकल चलाना पसंद है तो आपको यहां अपने पार्टनर के साथ साइकिल पर सवार होकर पोखरा को जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए। चाहे यहां के खूबसूरत नजारों को करीब से देखना हो या फिर फिटनेस बरकरार रखने की बात हो, दोनों ही सूरत में साइक्लिंग करना मजेदार एक्टिविटी है। यहां पर सैलानी बड़ी संख्या में सड़कों पर साइकिल पर घूमते नजर आते हैं। फेवा लेक के उत्तरी पुर्व किनारे पर साइकिल चलाने में खासतौर पर मजा आता है।

 

अनूठी संस्कृति से रूबरू हो जाएं

adventure and fun activities in pokhara visit temple

एडवेंचर लवर्स को यहां हरी-भरी वादियों, झोपड़ियों और मंदिरों के करीब से गुजरते हुए साइकिल करना अच्छा लगता है। अगर आपकी इतिहास में रुचि है तो आप पोखरा की पुरानी और ऐतिहासिक महत्व रखने वाली जगहों को देखने जा सकती हैं। महेंद्र पुल के उत्तर में आगे बढ़ते हुए आप यहां के स्वर्णित अतीत की कल्पना कर सकती हैं। दिन की व्यस्तता और चहल पहल से पहले सुबह-सुबह इस शहर में घूमना आपको बहुत रोचक लगेगा। यहां जब आप पुराने शहर का रुख करते हैं तो बाजार से गुजरते हुए भीमसेन मंदिर के दर्शन करने जा सकती हैं। यह मंदिर भगवान नेवारी को समर्पित है, जो व्यापार के देवता माने जाते हैं। यहां विंध्यवासिनी मंदिर भी काफी चर्चित है, जो मां दुर्गा को समर्पित है। दूर-दूर से सैलानी यहां मां के दर्शन के लिए जाते हैं। इन जगहों पर आपको असीम शांति का अनुभव होगा। 

 

शॉपिंग का मजा उठाएं

पोखरा हालांकि शॉपिंग के लिहाज से बहुत ज्यादा पॉपुलर नहीं है, लेकिन फेवा झील के किनारे का हिस्सा एक शॉपिंग डेस्टिनेशन के तौर पर यह जगह लगातार विकसित हो रहा है। लेकिन, यहां के पुराने बाजार में अभी भी बहुत ज्यादा बदलाव नजर नहीं आता। यहां आप स्थानीय प्रजातियों की ब्राइट कलर्स वाली ड्रेस और souvenir खरीद सकती हैं। यहां पुराने बाजार और मंदिरों में नेवाड़ी संस्कृति का प्रभाव विशेष रूप से नजर आता है और इसकी झलक यहां की वेशभूषा में भी नजर आती है। 

All Images Courtesy: Yandex

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।