Do Patti फिल्म की इन शूटिंग प्लेस पर ठंड में घूमने पहुंच रहे हैं लोग, क्या आपने देखा है यहां का नजारा

अगर आप इन शूटिंग लोकेशन पर जाते हैं, तो यहां के अन्य पर्यटन स्थलों, संस्कृति और भोजन का भी आनंद लेने का मौका मिलेगा।
nainital to dehradun do patti film shooting places to visit in winter

जब लोगों किसी मूवी के नजारों को रियल लाइफ में देखने का मौका मिलता है, तो वह उसकी खूबसूरती को और भी ज्यादा अच्छे से समझ पाते हैं। फिल्म में दिखाए गए स्थान अक्सर इतने अद्भुत होते हैं कि लोग उन्हें लाइव एक बार देखने तो जरूर जाना चाहते हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि फिल्मों में लोकेशन का चयन बड़े ध्यान से किया जाता है। फिल्म मेकर्स उन्ही लोकेशन का चयन करते हैं, जो देश में सबसे खास और अलग होते हैं। इस समय बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन और काजोल की फिल्म दो पत्ती सुर्खियों में है।

नेटफ्लिक्स पर 25 अक्टूबर को रिलीज हुई दो पत्ती फिल्म में दिखाए गए नजारे, लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। लोग फिल्म की शूटिंग लोकेशन पर घूमने का सपना देख रहे हैं। अगर आप भी इन जगहों पर घूमने जाना चाहते हैं, तो परेशान न हो। क्योंकि फिल्म की शूटिंग भारत में ही कुछ खास जगहों पर की गई है। इन जगहों पर आप भी अपने पार्टनर के साथ दिसंबर में घूमने का प्लान बना सकते हैं। क्योंकि ठंड इन जगहों का नजारा और भी ज्यादा सुंदर हो जाता है।

नैनीताल का रूसी बाईपास

nainital to dehradun do patti film shooting places to visit in winter

अगर आप फिल्म में दिखाए गए नजारे पर ही अपने पार्टनर के साथ तस्वीरें करवाना चाहते हैं, तो नैनीताल का रूसी बाईपास जा सकते हैं। फिल्म के कई सीट इस जगह शूट किए गए हैं। रूसी बाईपास नैनीताल से 8 किलोमीटर की दूरी पर है। रूसी बाईपास पर पर्यटकों के लिए कई तरह की सुविधा की गई है। आप यहां देर शाम या रात में जाने की बजाय दिन में ही सफर करें।

इसे भी पढ़ें-मनाली के इस लोकेशन पर हुई थी फिल्म कृष की शूटिंग, आप भी बनाएं यहां जाने का प्लान

मनाली

dehradun do patti film shooting places to visit in winter

हिमाचल प्रदेश का खूबसूरत हिल स्टेशन मनाली भी घूमने के लिए अच्छी जगह है। ऊंचे-ऊंचे देवदार के पेड़ों से सजी घुमावदार सड़कें और हरी-भरी घाटियों के साथ धुंध से ढके पहाड़ वाकई आपके ट्रिप को यादगार बना देते हैं। दो पत्ती फिल्म के कई सीन मनाली में शूट किए गए हैं। अगर आप हिमाचल प्रदेश में अच्छी जगह ढूंढ रहे हैं, तो इस लोकेशन पर जाने के बाद आपको अफसोस नहीं होने वाला।यहहिमाचल प्रदेश में घूमने के लिए अच्छी जगहमें से एक है।

इसे भी पढ़ें-मनाली के कोकसर गांव का नजारा है सबसे शानदार, पार्टनर के साथ बनाएं 3 दिन का ट्रिप प्लान

मुंबई, महाराष्ट्र

mumbai

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलावा फिल्म के कई सीन मुंबई में शूट किए गए हैं। फिल्म में आपको अधिकतर सीन मुंबई के मिलेंगे। मुंबई को सपनों का शहर कहा जाता है। अगर आप दो पत्ती की फिल्म की शूटिंग लोकेशन के हिसाब से अपना ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो मुंबई भी जा सकते हैं। मुंबई भी पार्टनर के साथ घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक माना जाता है। यहां घूमने आने वाले लोग 2 से 3 दिन का मुंबई ट्रिप प्लान करके आते हैं।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik, imdb

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP