herzindagi
Temple In Manali

मनाली हिल स्टेशन के इन मंदिरों में जरूर करें दर्शन

अगर आप मौसम का लुफ्त उठाने मनाली गई हैं, तो वहां के इन प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन करना न भूलें। 
Editorial
Updated:- 2022-06-23, 14:34 IST

गर्मी के मौसम में सभी हिल स्टेशन पर घूमना चाहते हैं। ऐसे में लोगों के दिमाग में सबसे पहला ख्याल मनाली का आता है। जहां पर बेहद कम बजट में आप मौसम का लुफ्त उठा सकते हैं। ऐसे में गर्मी के दिनों में मनाली में सैलानियों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। बता दें कि मनाली एक टूरिस्ट डेस्टिनेशन होने के अलावा अपने मंदिरों के लिए भी जाना जाता है। यहां पर कई ऐसे मंदिर हैं, जहां स्थानीय लोगों की बड़ी मान्यता है। अगर आप मनाली घूमने जा रहे हैं, तो इन मंदिरों में दर्शन करने जरूर जाए।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको मनाली के प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में बताएंगे। जहां दर्शन करके आपके मन को बेहद सुकून मिलेगा। इनमें से कई मंदिर ऐसे हैं जो मनाली जाते वक्त रास्तों में पड़ते हैं। आइए जानते हैं इन मंदिरों के बारे में-

जमुला मंदिर-

jamula temple

मलाणा गांव का यह प्राचीन मंदिर गद्दी जनजातियों के लिए बेहद पवित्र माना जाता है। यह इस गांव के महत्वपूर्ण दर्शनीय स्थलों में से एक है। इतना ही नहीं जमूला मंदिर अब गांव में विवादों को सुलझाने के लिए अदालत का काम करता है। हालांकि मलाणा गांव तक पहुंचना थोड़ा मुश्किल हो सकता है क्यों कि यह पार्वती घाटी के पहाड़ी इलाके में स्थित है। यह प्रसिद्ध मनाली से करीब 88 किलोमीटर की दूरी पर है, जहां 2 घंटे में ट्रैवल करके पहुंचा जा सकता है। यह मंदिर सुबह 5 बजे से लेकर 8 बजे तक खुला रहता है, ऐसे में आप यहां घूमने के लिए जा सकते हैं।

मनु मंदिर-

manu temple

यह भारत के महान ऋषि मनु को समर्पित है। जिन्हें मानव जाति का निर्माता माना जाता है। अप्रैल से जून के बीच, यहां पर घूमने का सबसे अच्छा मौसम होता है। बता दें कि यह प्राचीन मंदिर पूरी तरह से लकड़ी का बना हुआ है, सालों से जैसे को तैसा बरकरार है। ऐसे में आप यहां दर्शन करने और भारतीय आर्किटेचर का नमूना देखने के लिए जा सकते हैं।

हिडिंबा देवी-

Famous Temple In Manali Himachal Pradesh

यह मनाली से केवल 1 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जो कि पैगोडा मार्ग पर स्थित है। बता दें कि इस मंदिर को 1553 में राजा बहादुर सिंह द्वारा बनाया गया था। तब से लेकर आज तक यह मंदिर कुल्लू-मनाली के प्रसिद्ध मंदिरों में गिना जाता है।

मान्यता है कि महाभारत में पांडवों के 5 भाइयों में से एक भीम की पत्नी का नाम हिडिम्बा था, यह मंदिर उन्हीं को समर्पित है। यह मंदिर जंगल के बीच घुंगिरी वन विहार कहा जाता है। मंदिर में आपको लकड़ी पर बनी खूबसूरत नक्काशियां देखने को मिलेगी, जो कि ब्रम्हांडीय नृत्यों के पौराणिक चरित्र को दर्शाती है।

हिमालय निंगमापा बौद्ध मंदिर-

हिमालय निंगमापा बौद्ध मंदिर मनाली मॉल के पास स्थित है। यह मंदिर तिब्बती मनाली मठ के रूप में जाना जाता है। दिसे वर्ष 1957 में बनाया गया था। हिमालय निगमापा बौद्ध मंदिर के शिवालय ने पीले रंग की चमकदार छाया चित्रित की है। यह पर आप तिब्बतियन कल्चर की खूबसूरती देख सकते हैं। इस मंदिर में बैठकर बेहद खूबसूरत शांत समय बिताया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें-तस्वीरों में देखिए दुनिया के 10 सबसे भव्य मंदिरों की एक झलक, भारत नहीं इस देश में है सबसे बड़ा मंदिर

सयाली महादेव मंदिर-

Manali Ke Pracheen Mandir

सियाली महादेव भगवान शिव का मंदिर है। जो कि मनाली के माल रोड से 1 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। साथ ही यह हिडिंबा देवी मंदिर के बेहद पास होने के काफी प्रसिद्ध है। यह भगवान शिव के बहुत पुराने मंदिरों में से एक है और अक्सर शिव भक्तों द्वारा इसका दौरा किया जाता है। इस मंदिर की छतों और दीवारो पर आपको खूबसूरत वास्तुकला देखने को मिला जाएगी।

तो य़े थे मनाली में स्थित खूबसूरत मंदिर, जहां आपको फैमिली के साथ दर्शन करने जरूर जाना चाहिए। आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें। साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Image Credit- wikipedia and freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।