herzindagi
lonavala  days trip with couple

बरसात में लोनावला की इन जगहों पर प्लान करें 3 दिन का ट्रिप

अगर आप बरसात में कहीं रोमांटिक जगह को एक्सप्लोर करना चाहती हैं, तो आप लोनावला की जगह पर जा सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2022-07-21, 18:49 IST

बरसात का मौसम आते ही हर कोई बाहर घूमने का प्लान बनाता है। खासतौर पर हिल स्टेशन, लेकिन बारिश में कुछ जगहों पर न सिर्फ घूमने में मजा आता है बल्कि मन को शांति भी मिलती है जैसे- मुंबई, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश आदि। लेकिन हर पर्यटन की टूरिस्ट प्लेसेस की लिस्ट में महाराष्ट्र का लोनवला सबसे ऊपर रहता है। क्योंकि यह एक ऐसी जगह है जहां का मौसम काफी अच्छा होता है।

वैसे तो आप यहां पर सालभर में कभी भी जा सकते हैं, लेकिन मानसून के दौरान इसका एक अलग ही स्वरूप देखने को मिलता है। यह प्राकृतिक वातावरण का एक अद्भुत नजारा और बेहद यादगार अनुभव प्रदान करता है। लेकिन अगर आप 3 दिन का ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो आप इन जगहों को एक्सप्लोर कर सकती हैं।

पहला दिन

Rajmachi Fort in lonavala

लोनावला अपनी सुंदरता, हरियाली, नदी, किले के कारण फेमस हैं। यहां लोग बरसात में दूर-दूर से लोग घूमने के लिए आते हैं। लेकिन बेहतर होगा कि आप पहले दिन राजमाची किला को एक्सप्लोर करने जाएं। आपको यहां न सिर्फ सूकुन मिलेगा बल्कि आप यहां हाइकर्स और ट्रेकर्स भी कर सकते हैं। यहां आपको इतना मजा आएगा की आपको पूरा दिन आराम से बीत जाएगा। इसके अलावा, आप यहां कई तरह के व्यंजनों का भी लुत्फ उठा सकते हैं। (मुम्बई में हैं तो एक बार इन चीजों का भी जरूर उठाएं लुत्फ)

इसे ज़रूर पढ़ें-Weekend Getaways: मुंबई के आसपास इन जगहों पर फैमिली वीकेंड ट्रिप पर जाएं जरूर

दूसरा दिन

इस मौसम में आप दूसरे दिन लोनावला की सबसे लोकप्रिय जगह बुशी बांध को एक्सप्लोर कर सकते हैं। बारिश में यहां का मौसम न सिर्फ अच्छा होता है बल्कि आप यहां स्नान करने का भी लुत्फ उठा सकते हैं। हालांकि, यह बहुत भीड़ वाली जगह है, लेकिन यकीनन आपको यहां बहुत मजा आएगा। आप अपने पार्टनर के साथ यहां की सीढ़ियों पर बैठकर बारिश के पानी में नहाने का आनंद ले सकते हैं। (मध्य प्रदेश के 10 प्राचीन फोर्ट्स)

तीसरा दिन

Lonavala best places in  days

लोनावला में तीसरे दिन आप यहां के पार्क या फिर मार्केट में शॉपिंग करने के लिए जा सकते हैं। क्योंकि लोनावला में कई पार्के ऐसे हैं, जहां आप स्नान करने के साथ-साथ ठंडी हवाओं, शांत वतावारण आदि से भी रूबरू हो सकते हैं। वहीं, पहाड़ी रास्तो में ट्रैकिंग करते खूबसूरत प्राकृतिक झरनों को देख सकते हैं यकीनन यहां की वादियां आपको पसंद आएंगी। (मानसून में घूमने की बेहतरीन जगहें)

इसे ज़रूर पढ़ें-बच्चों के साथ मुंबई में घूमने के लिए ये हैं 10 सबसे बेहतरीन जगहें

उम्मीद है कि आपको ये जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- (@Freepik and Wikipedia)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।