मानसून एक ऐसा मौसम है, जब हर किसी का मन घर से बाहर निकलकर घूमने का करता है। हालांकि, यह वह समय होता है, जब आप इंडिया की बेहतरीन एक्जॉटिक प्लेसेस का लुत्फ उठा सकते हैं और कई नई बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। हालांकि बहुत से लोगों को मानसून के दौरान ट्रेवल करना सुरक्षित नहीं लगता है। लेकिन, अगर आप बारिश में अपने डर को पीछे छोड़कर घूमने निकलते हैं तो आपको एक नया ही एक्सपीरियंस होगा।
इस मौसम में पहाड़ों की हरियाली, जगमगाते पानी से भरी झीलें, देखना यकीनन धरती पर स्वर्ग देखने जैसा है। भारत में ऐसी कई जगहें हैं, जिनकी खूबसूरती मानसून के मौसम में और भी अधिक बढ़ जाती है और इसलिए कुछ खास जगहों को विशेष रूप से मानसून में देखने की सलाह दी जाती है। यूं तो आप इन जगहों पर कभी भी जा सकते हैं, लेकिन मानसून में जाने का अपना एक अलग ही आनंद है। तो चलिए जानते हैं इन जगहों के बारे में-
जब मानसून में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों की बात आती है, तो यकीनन शिलांग आपकी लिस्ट में सबसे पहले होना चाहिए। शिलांग को ’पूर्व का स्कॉटलैंड’ भी कहा जाता है। मानसून के मौसम में जब पूरा पहाड़ी शहर बारिश में भीग जाता है तो यहां की सुंदरता बस देखते ही बनती है। धुंध भरे बादल, और खूबसूरत नज़ारों वाले झरनों के साथ यकीनन आप यहां की खूबसूरती को अपनी आंखों में बसाकर ले जाना पसंद करेंगे। पहाड़ियों के चारों ओर रोड-ट्रिपिंग और भव्य दृश्यों के साथ आस-पास के आरामदायक होटलों में रहना, एलीफेंट फॉल्स का दौरा करना, और स्प्रेड ईगल फॉल्स, में घूमना आपकी इस यात्रा को और भी अधिक अविस्मरणीय बना देगा।
इसे जरूर पढ़ें-जुलाई के महीने में घूमने के लिए इनमें से किस जगह जाना पसंद करेंगे आप
गोवा एक ऐसा राज्य है, जहां पर आप पूरे साल दौरा करना पसंद करेंगे। लेकिन अगर आप गोवा में एक नया अनुभव करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको मानसून में गोवा जाना चाहिए। बारिश के मौसम में सभी नेचर लवर ट्रेकिंग, हेरिटेज टूर, शॉपिंग, बर्डवॉचिंग आदि के लिए जा सकते हैं। वहीं, आप मुंबई से गोवा के लिए रोड-ट्रिपिंग का भी आनंद ले सकते हैं।
कूर्ग एक ऐसा स्थान है, जो घने जंगल विभिन्न प्रकार की वनस्पतियों और जीवों से घिरा है और मानसून के दौरान यह स्थान और भी अधिक रोमांटिक बन जाता है। मनमोहक झरने, झीलें, विशाल कॉफी के बागान और स्वादिष्ट व्यंजन आपके टेस्ट बड के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। कर्नाटक का यह स्थान मानसून में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक मानते हैं। ट्रेकिंग, बर्ड वाचिंग, घुड़सवारी, कॉफी प्लांटेशन टूर कुछ ऐसे विकल्प हैं जिनका आप कुर्ग में आनंद उठा सकते हैं।
अगर आप महाराष्ट्र के मुंबई में रहते हैं और बारिश के मौसम में भारत में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको लोनावाला जरूर जाना चाहिए। मानसून की शुरुआत के साथ, सह्याद्री पर्वत श्रृंखलाएं और लुभावने झरने व सुखद जलवायु इस स्थान को और भी अधिक आकर्षक बनाते हैं। प्रकृति प्रेमियों के लिए लोनावाला मानसून में घूमने की यकीनन एक अच्छी जगह है। अगर आप यहां पर ट्रेकिंग, कैंपिंग और घुड़सवारी का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा द टाइगर पॉइंट नामक चट्टान की चोटी पर बहने वाली धारा को देखें। साथ ही, तीसरी से दूसरी शताब्दी ईसा पूर्व बौद्ध भिक्षुओं द्वारा निर्मित कार्ला गुफाओं को भी अवश्य देखें।
इसे जरूर पढ़ें-Weekend Getaways: मुंबई के आसपास इन जगहों पर फैमिली वीकेंड ट्रिप पर जाएं जरूर
तो अब आप मानसून में इंडिया की किस जगह पर सबसे पहले घूमना देखना पसंद करेंगी? यह हमें फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में अवश्य बताइएगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- travelogyindia, transindiatravels, coorgtourism
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।