हम में से कई लोग भगवान शिव के भक्त होंगे इतने बड़े भक्त की साल 5 से 6 बार उनके दर्शन करनर केदारनाथ जाते होंगे। लेकिन केदारनाथ और काशी विश्वनाथ के अलावा भी कई शिव मंदिर है। जिनके बारे में लोग बहुत ही कम जानते हैं।
आज हम आपको इस लेख में शिव जी के कुछ ऐसे मंदिरों के बारे में बताने वाले हैं जिनका नाम आपने शायद ही सुना होगा क्योंकि इन मंदिरों बारे में हर कोई नहीं जानता है। आइए जानते हैं इन मंदिरों के बारे में।
दक्षिण भारत में स्थित यह मंदिर वेगवती नदी के तट पर स्थित है। कहा जाता है कि इस मंदिर को पूरी तरह से बलुआ पत्थर से बनाया गया है। यह मंदिर तमिलनाडु में है और इसे यहां की सबसे पुरानी और यूनिक संरचना कहा जाता है। अगर आप इस मंदिर में दर्शन करने जाते हैं तो आपको यहां भगवान शिव की सुंदर मूर्तियां देखने को मिलेंगी।
इसे जरूर पढ़ें-इंडो-इस्लामिक आर्किटेक्चर का बेहतरीन नमूना पेश करती हैं भारत की यह मस्जिदें
अगर आप भारत की सैर करते हैं तो आप देखेंगे कि यहां कई सारी प्राचीन मूर्तियां और मंदिर हैं। कर्नाटक के हलेबिदु में भी एक ऐसा ही मंदिर है जहां आप इतिहास से जुड़ी कई चीजें देख सकते हैं।
बता द्रह की इस मंदिर का निर्माण राजा वीरा बल्लाला और उनकी पत्नी रानी केतलदेवी द्वारा किया गया था। अगर आप कभी भी कर्नाटक जाते हैं तो इस मंदिर के दर्शन करने जरूर जाएं।
पश्चिम बंगाल का यह मंदिर बहुत ही पुराना और प्राचीन है। इस मंदिर के पीछे एक कहानी है कि राजा विष्णु दस को यह शिवलिंग एक जंगल में मिला था और उसके बाद एक दिन उन्हें भगवान शिव का सपना आया था और इसके बाद ही उन्होंने इस मंदिर का निर्माण किया। पश्चिम बंगाल के लोगों के लिए एक तीर्थ स्थल है और अगर आप कभी भी पश्चिम बंगाल जाते हैं तो इस मंदिर में जरूर जाएं।
इसे जरूर पढ़ें-विश्व के प्रसिद्ध इन अद्भुत हिन्दू मंदिरों के बारे में कितना जानते हैं आप?
आप इसमें से कौन-से शिव मंदिर गए हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हम इसी तरह नए-नए लेख आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- freepik, wikipedia
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।